Dalit Times | दलित टाइम्स

10.1K posts

Dalit Times | दलित टाइम्स banner
Dalit Times | दलित टाइम्स

Dalit Times | दलित टाइम्स

@DalitTime

Voice Of The Voiceless, independent journalism, || [email protected] https://t.co/b3a5ySCJ82

New Delhi, India Beigetreten Şubat 2021
9 Folgt244.4K Follower
Angehefteter Tweet
Dalit Times | दलित टाइम्स
सादर जय भीम, हमे आज फिर से आप सभी के सहयोग की ज़रूरत है. हम अभी ऑफिस खर्च चलाने में ग्राउंड रिपोर्टिंग और सेलरी देने में ख़ुद को असमर्थ पा रहे है कृपया हेल्प करें. आपकी छोटी मदद भी हमारे लिए सुकून लेकर आएगी 🙏
Dalit Times | दलित टाइम्स tweet media
हिन्दी
175
135
642
121.5K
Dalit Times | दलित टाइम्स
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंके जाने की घटना पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत की चुप्पी पर सवाल उठाया। #cji_gavai #CasteDiscrimination #rss #mohanbhagwat #SupremeCourt #aimim #owaisi #muslim
हिन्दी
28
64
265
5.9K
Dalit Times | दलित टाइम्स
CJI भूषण गवई ने रत्नागिरी में बाबा साहेब की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा "आंबेडकर न्याय और समानता के प्रतीक हैं" रत्नागिरी, महाराष्ट्र भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई ने सोमवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरी ज़िले के मंडणगड न्यायालय परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की पूर्णाकृति प्रतिमा और एक भव्य भित्तिचित्र (म्यूरल) का अनावरण किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, और अन्य वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान CJI भूषण गवई ने कहा "डॉ. आंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं थे, बल्कि वे भारत में न्याय, समानता और सामाजिक परिवर्तन के सबसे बड़े प्रतीक हैं। न्यायालय परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित होना न्यायपालिका के मूल मूल्यों की पुनर्स्मृति है।" CJI ने आगे कहा कि न्यायपालिका का कर्तव्य केवल निर्णय देना नहीं, बल्कि समाज में न्याय की भावना को जीवित रखना भी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन इस बात का प्रमाण है कि संघर्ष और शिक्षा के बल पर व्यक्ति पूरे समाज की दिशा बदल सकता है।
हिन्दी
51
677
3.5K
34.3K
Dalit Times | दलित टाइम्स
चंडीगढ़ में IPS पुरन कुमार के निधन को लेकर महापंचायत में हंगामा, राजकुमार सैनी के बयान पर भड़की भीड़ चंडीगढ़ | 12 अक्टूबर 2025 IPS अधिकारी पुरन कुमार के असामयिक निधन को लेकर रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में एक बड़ी महापंचायत आयोजित की गई। इस पंचायत में देशभर से सामाजिक संगठनों, रिटायर्ड अफसरों और दलित समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पंचायत का मकसद था पुरन कुमार के निधन की CBI जांच की मांग और न्याय की लड़ाई को मजबूत करना। लेकिन माहौल तब गर्म हो गया, जब पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने मंच से एक विवादित बयान दे दिया। सैनी ने कहा, “हम वाल्मीकि की पूजा करते हैं, वे स्वयं ब्राह्मण थे।” इस बयान के तुरंत बाद भीड़ में हंगामा मच गया। वाल्मीकि समाज के कई लोगों ने सैनी के बयान का विरोध करते हुए नारेबाज़ी शुरू कर दी। कुछ ने उन्हें मंच से नीचे बुलाने की मांग की। हालात कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गए। मंच पर मौजूद आयोजकों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने बीच-बचाव किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हुई और पंचायत जारी रही। महापंचायत में वक्ताओं ने पुरन कुमार के निधन को “सिस्टम की नाकामी” बताया और सरकार से मांग की कि केस की CBI जांच तुरंत शुरू की जाए। संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर में गंभीर धाराएँ जोड़ी जाएँ। परिवार को सुरक्षा और मुआवज़ा दिया जाए। सभा के अंत में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि 48 घंटे के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो अगला चरण राज्यव्यापी आंदोलन का होगा। #CasteDiscrimination #IPSPuranKumarSingh #DalitAtrocities #chandigarh
हिन्दी
15
127
481
16.1K
Dalit Times | दलित टाइम्स
कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष- Adv. राजेन्द्र पाल गौतम ने देश मे होने वाली दलित उत्पीड़न की घटनाओं को बताया भाजपा की साजिश। #CasteDiscrimination #dalittimes #DalitAtrocities #cji_gavai #IPSPuranKumarSingh #BJP #congress
हिन्दी
17
40
192
3.7K
Dalit Times | दलित टाइम्स
हम कल पूरे राज्य में कैंडल मार्च निकालेंगे, और अगर सरकार ने इस मामले का समाधान नहीं किया तथा परिवार संतुष्ट नहीं हुआ, तो आंदोलन जारी रहेगा। चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब #JusticeforIGPuranSingh #IPSPuranKumarSingh #dalitlivesmatter #haryana #Punjab #CasteDiscrimination
हिन्दी
4
21
95
2.5K
Dalit Times | दलित टाइम्स
IPS पूरन सिंह के परिवार से मिलने के बाद आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा की एक ईमानदार व्यक्ति को फंसाया गया, जिससे तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाया। #JusticeforIGPuranSingh #IPSPuranKumarSingh #bhimarmy #dalitlivesmatter #haryana #chandarshekharazad #azadsamajparty #CasteDiscrimination
हिन्दी
9
16
96
2.3K
Dalit Times | दलित टाइम्स
IPS पूरन सिंह के परिवार से मिले आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद - मीडिया से बात करते हुए किया बड़ा ऐलान - #JusticeforIGPuranSingh #IPSPuranKumarSingh #bhimarmy #dalitlivesmatter #haryana #chandarshekharazad #azadsamajparty #CasteDiscrimination
हिन्दी
5
8
46
1.4K
Dalit Times | दलित टाइम्स
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बसपा सुप्रीमो ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को संसद तक पहुँचने से रोकने के लिए हर संभव हथकंडा अपनाया। इसके अलावा, कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारतीय संविधान के शिल्पकार और वंचित समाज के उद्धारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके जीवनकाल में भारत रत्न सम्मान तक नहीं दिया। पूजनीय बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के बाद उनके मिशन को आगे बढ़ाने वाले कांशीराम जी के देहांत के बाद भी उस समय की कांग्रेस सरकार ने केंद्र स्तर पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक तक घोषित नहीं किया। यही रवैया समाजवादी पार्टी की सरकार का भी रहा, उसने भी कांशीराम जी के सम्मान में एक दिन का राष्ट्रीय शोक तक घोषित नहीं किया।।
हिन्दी
9
98
386
4.8K
Dalit Times | दलित टाइम्स
लखनऊ में मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित बसपा की विशाल जनसभा में जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बसपा सुप्रीमो को सुनने के लिये लाखों की संख्या में पहुंचे लोग। लखनऊ से #LIVE @DalitTime रिपोर्टर - @avanish_avasthi #lucknow #BSP #kanshiram #mayawati
हिन्दी
6
173
789
11.9K
Dalit Times | दलित टाइम्स
कांशी तेरी नेक कमाई, तूने सोती कौम जगाई। सामाजिक परिवर्तन के प्रणेता, बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमनः 🙏 #Kanshiramshaheb #parinirvandivas
Dalit Times | दलित टाइम्स tweet media
हिन्दी
4
24
135
2.5K
Dalit Times | दलित टाइम्स
लखनऊ की सड़कें हो गयी नीली। बहुजन समाज पार्टी की सुबह होने वाली विशाल रैली में रात को ही पहुँचे लोग। मान्यवर श्री कांशीराम स्मारक स्थल से #live कवरेज। देखिये @DalitTime पर रिपोर्टर- @avanish_avasthi #lucknow #BSP #Kanshiramshaheb #mayawati
हिन्दी
7
130
654
8.6K
Dalit Times | दलित टाइम्स
लखनऊ में मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित बसपा की विशाल जनसभा के लिए जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के सभी राज्यों से पहुँचे लोग। 9 अक्टूबर 2025 की यह रैली राजनीतिक समीकरण बदल सकती है। #BahujanSamajParty #mayawati
हिन्दी
6
54
192
4.2K
Dalit Times | दलित टाइम्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर हमले की कोशिश की घटना पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जताया कड़ा विरोध। उन्होंने कहा- सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका गया, यह हमारे लोकतांत्रिक और न्यायिक इतिहास की एक शर्मनाक घटना है। भाजपा इस पर चुप क्यों है ? #CJI_Gavai #SupremeCourt #TejashwiYadav #JudiciaryAttack #DalitTimes #DemocracyUnderThreat #JusticeForAll #DalitVoice #IndianDemocracy #AttackOnJudiciary
हिन्दी
14
38
159
4.3K
Dalit Times | दलित टाइम्स
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं 🌸🌸 #वाल्मीकि_जयंती
Dalit Times | दलित टाइम्स tweet media
हिन्दी
6
5
30
1.5K
Dalit Times | दलित टाइम्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर हमले की कोशिश की घटना पर कांग्रेस के एससी विभाग के अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र पाल गौतम ने जताया कड़ा विरोध। Adv. राजेन्द्र पाल गौतम ने जताया विरोध.. #cji_gavai #supremecourt #indianconstitution #cjiपरहमला
हिन्दी
11
39
186
3.9K
Dalit Times | दलित टाइम्स
34 साल बाद न्याय की जीत: आगरा के पनवारी गांव कांड में कोर्ट ने 2 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी। 1988 में दलित किशोरी को जिंदा जलाने का मामला था। देर से ही सही, इंसाफ मिला! यह केस दलित न्याय संघर्ष का प्रतीक है। 3 दशकों तक पीड़ित परिवार ने हार नहीं मानी। अदालत ने माना कि यह जातीय हिंसा का मामला था जिसमें निर्दोष को निशाना बनाया गया।
Dalit Times | दलित टाइम्स tweet media
हिन्दी
9
14
62
2.6K
Dalit Times | दलित टाइम्स
राजस्थान पुलिस बर्बरता BREAKING: राजस्थान के डीडवाना में पुलिस की शर्मनाक हरकत - दलित महिला को खेत में जमीन पर गिराकर लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। वीडियो वायरल होने के बाद मानवाधिकार संगठनों में आक्रोश। घटना बरवाली गांव में हुई जहाँ जमीन विवाद के दौरान पुलिस ने दलित महिला पर लाठीचार्ज किया। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि महिला को जबरन जमीन पर गिराया जा रहा है। राज्य सरकार पर सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या यही है 'महिला सुरक्षा'? दलित संगठनों ने तत्काल कार्रवाई और दोषी अधिकारियों के खिलाफ FIR की मांग की है। यह घटना राजस्थान में बढ़ते पुलिसिया अत्याचार और जातिगत भेदभाव की गंभीर तस्वीर पेश करती है। #PoliceBrutality #DalitRights #Rajasthan #justicefordalitwomen
हिन्दी
8
23
78
2.2K
Dalit Times | दलित टाइम्स
धनबाद: दलित दुकानदार की जाति जानकर, आरोपी ग्राहक ने किया चाय पीने से इनकार, परिवार का प्रशासनिक कार्यालय के सामने धरना झारखंड के धनबाद में एक स्थानीय दलित दुकानदार से तीन ग्राहकों ने उसकी जाति पूछकर चाय पीने से इनकार कर दिया। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार के परिवार ने भेदभाव के विरोध में प्रशासनिक कार्यालय के सामने "न्याय चाहिए" के बैनर के साथ शांतिपूर्ण धरना दिया। परिवार ने जिला प्रशासन से लिखित शिकायत दर्ज कराई और इस प्रकार की जातीय भेदभाव की घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दिया है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। यह घटना 2025 में भारत में अभी भी जारी जातीय भेदभाव की समस्या को उजागर करती है. #DalitTimes #CasteDiscrimination #Dhanbad #JusticeForDalits #DalitRights #SocialJustice #JharkhandNews
Dalit Times | दलित टाइम्स tweet media
हिन्दी
11
61
195
5.3K
Dalit Times | दलित टाइम्स
संकट की इस घड़ी में पंजाब के साथ खड़ी है बसपा। दलित टाइम्स न्यूज़ | 4 सितम्बर 2025 पंजाब समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने आमजनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लाखों लोग प्रभावित हैं और कई परिवार आर्थिक व सामाजिक संकट झेल रहे हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती जी ने देश के कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न गंभीर हालात पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और असम समेत कई राज्यों में लाखों परिवार संकट झेल रहे हैं और आर्थिक-सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। मायावती जी ने ट्वीट कर कहा - “ऐसे में मानवता-इन्सानियत के नाते लोगों का पीड़ितों की राहत सहायता के लिए बड़े पैमाने पर स्वतः आगे आना जरूरी है। केन्द्र व संबंधित राज्य सरकारों को भी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाते हुए पीड़ित परिवारों की तत्काल मदद करनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकारों को भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचाव के लिए बुनियादी ढांचे और जन सुविधाओं को मज़बूत करना होगा ताकि किसानों, मजदूरों और आम मेहनतकश जनता की रोज़ी-रोटी बुरी तरह प्रभावित न हो। पंजाब में मायावती जी की इस अपील का असर ज़मीनी स्तर पर साफ़ दिखा। प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुँचे, पीड़ितों से मिलकर उनके हालात का जायज़ा लिया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। करीमपुरी ने बताया कि बसपा, BVF और बामसेफ की टीमें लगातार ज़रूरतमंदों तक राहत और सहायता पहुँचाने में लगी हुई हैं। #BSPWithPunjab #mayawati #PunjabFloods #FloodRelief #AvtarSinghKarimpuri #BSPPunjab #DalitTimes #bsp
Dalit Times | दलित टाइम्स tweet media
हिन्दी
5
82
271
3K