Nikhil Kumar retweetet

आपका नाम योगी आदित्यनाथ है।
आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।
आपने कानून-व्यवस्था, माफियाओं को मिट्टी में मिलाने और भू-माफियाओं पर बुलडोज़र चलाने के नाम पर चुनाव जीता था।
लेकिन सवाल यह है कि
आपकी ही पार्टी से जुड़े चेयरमैन, सांसद के संरक्षण और पुलिस-प्रशासन की कथित मदद से कानपुर देहात की शिवली नगर पंचायत में गरीबों और सेना के जवान की जमीन पर रातों-रात कब्जा कैसे हो रहा है?
अगर एक सैनिक की जमीन भी सुरक्षित नहीं है, तो आम गरीब आदमी किससे न्याय की उम्मीद करे?
क्या कार्रवाई इसलिए नहीं हो रही क्योंकि आरोपी सत्ता पक्ष से जुड़े हैं?
या फिर थाना , तहसील , SDM और बड़े अधिकारियों की भूमिका की जांच से बचाया जा रहा है?
मुख्यमंत्री जी , भाषणों में माफिया मिट्टी में मिलते हैं, लेकिन जमीन पर सत्ता से जुड़े कब्जाधारी और मजबूत क्यों दिखते हैं?
इस मामले में तुरंत कब्जा हटे, FIR हो, और जिन अधिकारियों ने आंख बंद की है, उनकी जवाबदेही तय हो।
@DMKanpurDehat @CMOfficeUP


हिन्दी























