

Shaky Lines
761 posts

@ShakyLines
Reasonably Weird Cartoons & Satire on Politics, Technology, Culture — by a non-cartoonist.. https://t.co/q9Jz7OZDvY - https://t.co/Ql8rEod11o








गरीबी में जन्म, चाय बेचने से लेकर देश का नेतृत्व करने तक की यात्रा… यह सिर्फ व्यक्तिगत सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि मां की सीख को धरातल पर उतारने का संकल्प है। मां की इसी शिक्षा को अपना ध्येय बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शरीर का कण-कण और जीवन का पल-पल भारत माता और 140 करोड़ देशवासियों की सेवा में समर्पित कर दिया है। पर आज कांग्रेस, बिहार में अपनी राजनीति चमकाने के लिए, उसी मां और उसके बेटे का अपमान कर रही है, जिसने अपने तप, त्याग और सेवा से नया भारत गढ़ा। कांग्रेस के लिए देश सिर्फ राजनीति का अड्डा और जनता केवल वोट बैंक है, लेकिन पीएम मोदी के लिए यह देश मां और देशवासी परिवारजन हैं, जिनके लिए उन्होंने खुद को खपा दिया है। जिस मां ने अपने बेटे को देश के लिए ऐसा संदेश दिया, उसी मां का अपमान कर कांग्रेस किस स्तर पर उतर गई है, इसका फैसला बिहार की जनता करेगी।



