Progressive Struggle Front
59 posts

Progressive Struggle Front
@ThePSFront
A Struggle to Speed up the Movement of Social Transformation and Economic Emancipation in the Country.
India Beigetreten Mart 2025
38 Folgt57 Follower

आज संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्मदिन मात्र स्मरण का नहीं, प्रतिरोध और चेतना का दिन है। रविदास जी किसी रहस्यवादी परंपरा के नहीं, बल्कि विद्रोही मानवतावादी थे, जिन्होंने जाति-आधारित सामाजिक व्यवस्था को खुली चुनौती दी। उन्होंने श्रम को गरिमा दी और ऐसे समतामूलक समाज की कल्पना रखी जहाँ ऊँच-नीच, भेद और अपमान का कोई स्थान न हो। उनका बेगमपुरा कोई स्वप्न नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय पर आधारित वैकल्पिक व्यवस्था का कालजई घोषणापत्र है। आज जब समाज में जातीय विद्वेष बहिष्कार और असमानता के नए रूप उभर रहे हैं, रविदास जी का चिंतन हमें अन्याय के विरुद्ध संगठित प्रतिरोध, बराबरी और मानवीय सम्मान की दिशा में खड़ा करता है।
जय भीम!
🌳💙🌳
साभार : प्रो. राजकुमार (डी. यू.)

हिन्दी

"मूकनायक" (समाचार-पत्र) (31 जनवरी, 1920)
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की बुलंद आवाज का सशक्त दस्तावेज 'मूकनायक’ समाचार-पत्र का पहला अंक बाबा साहब के द्वारा आज ही के दिन 31 जनवरी, 1920 को निकाला गया था, जबकि बाबा साहब द्वारा अंतिम अखबार ‘प्रबुद्ध भारत’ का पहला अंक 04 फरवरी, 1956 को प्रकाशित हुआ।
पाक्षिक समाचार-पत्र ‘मूकनायक’ के माध्यम से बाबा साहब ने यह तीखा सवाल पुरजोर तरीके से उठाया कि स्वराज किसके लिए?
क्या यह स्वराज भारत के बहिष्कृत-अछूतों (दलितों) के लिए भी होगा?
क्या इसमें उनकी भी बराबरी के आधार पर सहभागिता होगी? या यह स्वराज, सदियों से अछूत कहे जाने वाले लोगों पर अत्याचार कर रहे उच्च जातियों मात्र का ही होगा?
'मूकनायक’ के प्रकाशन के साथ ही बाबा साहब पहली बार भारत के मूक-बहुजन समाज के घोषित नायक बन गए।
मूकनायक’ के प्रकाशन तिथि 31 जनवरी पर आज हम बोधिसत्व बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के "कुशल दूरदर्शी पत्रकार व्यक्तित्व" को स्मरण करते हुए कृतज्ञतापूर्ण नमन करते हैं💐🙏

हिन्दी

गणतंत्र दिवस उत्सव नहीं, जिम्मेदारी की याद है।
भारतीय संविधान सिर्फ कानूनों का संग्रह नहीं है।
यह सम्मान, सत्ता और प्रतिनिधित्व पर आधारित भारतीय समाज के पुनर्गठन की एक अधूरी लेकिन जीवित क्रांतिकारी परियोजना है।
#गणतंत्र_दिवस_2026
#गणतंत्रदिवस2026
#राष्ट्रीय_मतदाता_दिवस
#RepublicDay
#RepublicDay2026
#आओ_मिलकर_चलें_साथ_अपनी_मुक्ति_अपने_हाथ


हिन्दी

India getting a ‘Right to Disconnect’ law is adorable.
It’s like giving prey the ‘Right to Sleep Safely.’ Imagine telling wolves they can’t hunt rabbits after sunset because the rabbits are tired. Or informing deer that they can politely decline being chased during their nap time. Do we really expect the wolves to say, ‘Oh, the deer is sleeping let’s respect its boundaries’?
That’s exactly how believable this law sounds in our work culture in India.
#RightToDisconnect
@nastikbhagat
@NimSahab
@Manoj_Voltaire
@shivammilind01
@ArunPSF
@TOIIndiaNews @htTweets @the_hindu @NavbharatTimes @DalitDastak @DalitTime @ambedkariteIND @APVNews_
#VandeMataram150

English

अपनी मुक्ति अपने हाथ- बहुजन एकता यात्रा का चौथा दिन
प्रोग्रेसिव स्ट्रगल फ्रंट की यात्रा फ़िरोज़पुर पहुँचने पर भगवान वाल्मीकि मंदिर में बाबा जसपाल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया और उनके साथ दीप दर्शन रावणजी, वरिंदर कुमार उर्फ बिल्ला, सेवानिवृत्त तहसीलदार संतोष तखी जी मौजूद रहे।
ਪ੍ਰੋਗਰੈਸਿਵ ਸਟਰਗਲ ਫਰੰਟ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕ ਮੰਦਰ ਵਿਚ ਬਾਬਾ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ। ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ੳਹਨਾਂ ਦੇ ਦੀਪ ਦਰਸ਼ਨ ਰਾਵਨਜੀ,ਵਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਬਿਲਾ,ਰਿਟਾਇਰਡ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਸੰਤੋਖ ਤਖੀ ਜੀ।
#कांशीराम
#kanshiram
#SocialTransformation
#psf
#बाबासाहेबअम्बेडकर
#bahujanunity
#आओ_मिलकर_चलें_साथ_अपनी_मुक्ति_अपने_हाथ
#UjjwalBhavishya
#punjab

हिन्दी

अपनी मुक्ति अपने हाथ- बहुजन एकता यात्रा का तीसरा दिन
PSF की सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक उत्थान यात्रा के दौरान आज 19 अगस्त को अमृतसर में आल इंडिया ओबीसी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य सीनियर लीडर्स ने अमृतसर में पीएसएफ के कारवां का स्वागत किया और सामाजिक परिवर्तन की मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया ।
#आओ_मिलकर_चलें_साथ_अपनी_मुक्ति_अपने_हाथ
#बाबासाहेबअम्बेडकर
#bahujanunity
#psf
#SocialTransformation
#kanshiram



हिन्दी

“अपनी मुक्ति अपने हाथ“ बहुजन एकता यात्रा का दूसरा दिन
“ਆਪਣੀ ਮੁਕਤੀ ਆਪਣੇ ਹੱਥ” — ਬਹੁਜਨ ਏਕਤਾ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਦੂਜਾ ਦਿਨ
#ambedkar
#kanshiram
#babasaheb
#bahujanunity
#बाबासाहेबअम्बेडकर
#आओ_मिलकर_चलें_साथ_अपनी_मुक्ति_अपने_हाथ
#नेताजी
#netajisubashchandrabose




“अपनी मुक्ति अपने हाथ “ बहुजन एकता यात्रा का दूसरा दिन-
हम पंजाब में बहुजन समाज में सामाजिक चेतना पैदा करने के लिए इस यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। हमें उम्मीद है बहुजन समाज अपनी गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए, अपने हक अधिकार की सुरक्षा के लिए, इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेगा।
—गोविंद सिंह कानूनगो जी होशियारपुर पंजाब
(राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोग्रेसिव स्ट्रगल फ्रंट)
#आओ_मिलकर_चलें_साथ_अपनी_मुक्ति_अपने_हाथ
#बाबासाहेबअम्बेडकर
#SocialTransformation
#psf
#79thIndependenceDay

हिन्दी

“मैं लगभग 23 साल की उम्र में मान्यवर साहेब कांशीराम जी से मिला और उन्हें मिलते ही मुझे लगा कि जैसे मेरे जीवन को एक उद्देश्य मिल गया है। वह उद्देश्य यह था कि कांशीराम जी के बहुजन समाज बनाने के सपने को साकार करने के लिए मुझे अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करना है। उस दिन के बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब मैं 73 साल का हूं। आज मान्यवर साहेब कांशीराम जी हमारे बीच नहीं हैं, परंतु उनका संघर्ष, उनकी प्रेरणा और उनका अधूरा सपना हमारे सामने है, जो हमें राह दिखाने के लिए पर्याप्त है। मैंने साहेब कांशीराम जी से सबसे महत्वपूर्ण बात यह सीखी कि यदि हमारे भीतर कुछ कर गुजरने की सच्ची तमन्ना है, तो हम कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी बिना विचलित हुए आगे बढ़ सकते हैं।
आज प्रोग्रेसिव स्ट्रगल फ्रंट के माध्यम से मैं यह कोशिश कर रहा हूं कि मानवतावादी बहुजन महापुरुषों का यह कारवां युवा पीढ़ी के हाथों में समझदारी के साथ पहुंचे, ताकि आने वाली पीढ़ी शोषित समाज में नहीं, बल्कि प्रबुद्ध भारत में जन्म ले।”
– एड. अरुण कुमार चौधरी, दिल्ली (नेशनल कन्वीनर, प्रोग्रेसिव स्ट्रगल फ्रंट)
#बाबासाहेबअम्बेडकर
#कांशीराम
#आओ_मिलकर_चलें_साथ_अपनी_मुक्ति_अपने_हाथ
#psf
#Netaji #netajisubhaschandrabose

हिन्दी

जय भीम साथियों
“अपनी मुक्ति अपने हाथ “ बहुजन एकता यात्रा,पंजाब के पठानकोट से शुरू हो चुकी है ।
पीएसएफ पंजाब यूनिट की तरफ़ से अनुरोध कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में शामिल हो करसामाजिक परिवर्तन के प्रयास को मजबूत करें ।
#psf
#bahujanunity
#drbrambedkar
#independanceday2025
#india
#संकल्प_विकसित_दिल्ली
#आओ_मिलकर_चलें_साथ_अपनी_मुक्ति_अपने_हाथ
#बाबासाहेबअम्बेडकर
#79thIndependenceDay
@ArunPSF @NimSahab @Manoj_Voltaire @AmitCSS11 @shivammilind01




हिन्दी

“We are Indians a firstly and lastly.” Dr. Ambedkar
Happy Independence Day fellow Indians
#79thIndependenceDay
#लाल_किले
#RedFort
#nationalflag
#IndependenceDay2025
#IndependenceDay
#Independence
#psf #bahujanunity

English

✊ यह लड़ाई है सम्मान की, बराबरी की और हक़ की
17 अगस्त 2025, पठानकोट – बनो बदलाव के सिपाही 🚩
संघर्ष से ही इतिहास बदलता है!
✊ ਇਹ ਲੜਾਈ ਹੈ ਸਨਮਾਨ ਦੀ, ਬਰਾਬਰੀ ਦੀ ਅਤੇ ਹੱਕ ਦੀ
17 ਅਗਸਤ 2025, ਪਠਾਨਕੋਟ – ਬਣੋ ਬਦਲਾਅ ਦੇ ਸਿਪਾਹੀ 🚩
ਸੰਘਰਸ਼ ਨਾਲ ਹੀ ਇਤਿਹਾਸ ਬਦਲਦਾ ਹੈ!
#PSF #BahujanUnity #SocialTransformation
#IndependenceDay2025
#IndependenceDay
#india
@AmitCSS11 @ArunPSF @Manoj_Voltaire @NimSahab @praveen86549



✊ अपनी मुक्ति अपने हाथ
15 अगस्त 2025, पठानकोट से बहुजन एकता की रैली 🚩
समानता, न्याय और आत्मसम्मान के लिए – अबकी बार संघर्ष हमारा!
#PSF #BahujanUnity #SocialTransformation
@ArunPSF
@NimSahab @Manoj_Voltaire
हिन्दी

"लगता है एसडीएम ऑफिस अब प्रशासन का नहीं, PT क्लास का अड्डा बन गया है! अगली बार शायद ‘दंड-बैठक’ भी हो जाए! 💪 #SDMNostalgia #swachhbharat #SwachhBharatMission #swachhsurvekshan2025
@NimSahab @ArunPSF @Manoj_Voltaire

हिन्दी

देश के पहले महिला-विद्यालय की स्थापना
(03 जुलाई, 1851)
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
आज का दिन भारत की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन 03 जुलाई, 1851 को राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले और राष्ट्र माता सावित्री फुले ने पुणे के चिपलन कुरवाड़ा में देश के पहले महिला विद्यालय की स्थापना की थी, जिसमे पहले दिन ही 08 लड़कियों को प्रवेश दिया गया था, जिससे महिलाओं को भी शिक्षा मिल सके।
सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षक थीं, जिन्होंने महिला शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया और समाज में पाखंड, भेदभाव, और लिंगभेद को खत्म करने की कोशिश की। सावित्रीबाई और ज्योतिबा फुले ने मिलकर महाराष्ट्र में 18 स्कूल खोले थे।
माता सावित्रीबाई ने 28 जनवरी, 1853 को गर्भवती बलात्कार पीड़ितों के लिए बाल हत्या प्रतिबंधक गृह की भी स्थापना की थी। फुले-दंपत्ति का मानना था कि जिस घर में पुरुष शिक्षित होता है, उस घर में एक ही सदस्य शिक्षित होता है, परंतु जिस घर में महिला शिक्षित हो जाती है, उस घर में सारा परिवार ही शिक्षित हो जाता है।
भारत में जन्मी ऐसी महान विभूतियों को कृतज्ञतापूर्ण नमन 💐🙏
#आओ_मिलकर_चलें_साथ_अपनी_मुक्ति_अपने_हाथ
#phule
#babasaheb
#BabasahebAmbedkar
#psf
@ArunPSF
@NimSahab
@Manoj_Voltaire

हिन्दी







