
Rain Cloud
149.8K posts




जनता ने बदलाव, ईमानदारी और विकास की राजनीति पर विश्वास जताया है। यह जीत सिर्फ एक पार्टी की नहीं, बल्कि हर आम नागरीक की उम्मीदों की जीत है। ✊ देडियापाड़ा में AAP की ऐतिहासिक जीत। @AamAadmiParty @ArvindKejriwal @AapKaGopalRai @SanjayAzadSln @isudan_gadhvi @ipathak25 @anuragdhanda @AAPGujarat


प. बंगाल में भाजपा ने ऑब्जवर के नाम पर रामपुर व संभल में टेस्ट किये हुए अपने एजेंट भेजे हैं लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं। दीदी हैं, दीदी रहेंगी! सही समय आने पर भाजपा और उनके संगी-साथियों के इन जैसे ‘एजेंडों के एजेंटों’ की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जाँच होगी और बेहद सख़्त दंडात्मक कार्रवाई भी। ये सब अधिकारी के रूप में अनरजिस्टर्ड लोगों के अनरजिस्टर्ड अंडरग्राउंड सदस्य हैं। हम न इन्हें भागने देंगे, न भूमिगत होने देंगे। ये खोज के लाए जाएंगे, खोद के लाए जाएंगे और अपने कुकृत्यों के लिए क़ानूनी सज़ा भी पाएंगे। लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे! #भाजपाई_एजेंडे_के_एजेंट







जो लोग पूछते हैं कि मैंने AAP क्यों छोड़ी, कहते हैं मैंने “गद्दारी” कर दी। मैं आज उनसे दिल की बात करना चाहती हूँ। मैंने 2006 में अरविंद केजरीवाल जी की संस्था से जुड़कर सामाजिक संघर्ष का रास्ता चुना था। झुग्गियों में रही, RTI की लड़ाई लड़ी, छोटे-छोटे गाँवों, बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाकर लोगों के लिए काम किया। अन्ना आंदोलन की सबसे युवा कोर कमिटी सदस्य बनी। उसके बाद पार्टी से लेकर Delhi Commission for Women तक हर जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई। सड़कों पर उतरी, लाठियाँ खाई, अनशन किए, महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ी। मेरे वर्षों के संघर्ष को देखकर पार्टी ने मुझे राज्यसभा भेजा। एक दशक बाद पहली बार कोई महिला AAP से संसद पहुँची थी। मुझे लगा था कि अब महिलाओं की आवाज़ संसद में रख पाऊँगी। लेकिन संसद पहुँचने के कुछ ही महीनों बाद मेरी ज़िंदगी की सबसे दर्दनाक घटना हुई। Arvind Kejriwal जी के घर में मुझे उनके PA ने बुरी तरह पीटा, अपमानित किया। मेरी आत्मा तक घायल हो गई। मैंने तय किया कि मैं डरूँगी नहीं, लड़ूँगी। खुद पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर माना कि मेरे साथ अभद्रता और हिंसा हुई। लेकिन सिर्फ 24 घंटे बाद वही लोग उस आरोपी को साथ लेकर घूम रहे थे। एक महिला का दर्द छोटा पड़ गया, सत्ता बड़ी हो गई। मेरे खिलाफ पूरी मशीनरी लगा दी गई, मुझे बदनाम किया गया, आरोपी को बचाया गया। आज मुझे पीटने वाला वो PA पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का Chief Advisor है, बंगला-गाड़ी-Z+ Security के साथ पूरे पंजाब पर राज कर रहा है। बेहिसाब भ्रष्टाचार फैला हुआ है… ये है ग़द्दारी जो पंजाब के साथ की गई… अगर कोई गद्दार है, तो मैं नहीं। गद्दार वो हैं जिन्होंने एक महिला को पीटा, उसका सम्मान छीना और फिर उसी पर सवाल उठाए। गद्दार वो हैं जिन्होंने पंजाब की जनता का भरोसा तोड़ा, कट्टर ईमानदारी के नाम पर भ्रष्टाचार की दुकान खोली। गद्दार वो हैं जिन्होंने आंदोलन की आत्मा बेच दी। संसद में मेरी 95% अटेंडेंस रही लेकिन उसके बावजूद मुझे संसद में बोलने के लिए AAP ने अपने alloted time में से एक सेकंड का वक्त मुझे नहीं दिया। क्या महिलाओं की आवाज़ संसद में नहीं उठनी चाहिए थी? आपने दिल्ली की आवाज़ को संसद में उठने से रोका। फिर भी जब भी मौक़ा मिला, मैंने जनता के मुद्दे मज़बूती से उठाए। संसद में लगभग सभी सांसदों ने मेरा हौसला बढ़ाया। उन्होंने मुझे टूटने नहीं दिया। मैं उनका आभार मानती हूँ। आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने देश के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। धारा 370 हटाकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया, Surgical Strikes और आतंक के खिलाफ कड़े कदमों से दुश्मनों को जवाब दिया, Operation Sindoor जैसे अभियानों से भारत की शक्ति दिखाई, तीन तलाक खत्म कर करोड़ों मुस्लिम बहनों को न्याय दिया, महिला आरक्षण बिल लाकर राजनीति में महिलाओं के लिए नया अध्याय शुरू किया, रिकॉर्ड रफ्तार से highways, expressways, airports और infrastructure का विस्तार किया, गरीबों के लिए घर, शौचालय, बिजली, पानी और जनकल्याण योजनाओं को घर-घर पहुँचाया। आदरणीय @AmitShah जी के रूप में देश को एक दृढ़ और निर्णायक गृह मंत्री मिले हैं। उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया, नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया, आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, सीमाओं और राज्यों में कानून व्यवस्था को मजबूत किया और देश को सुरक्षित बनाया। मैं @BJP4India भाजपा नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करती हूँ और वादा करती हूँ कि मेहनत, ईमानदारी और पूरी निष्ठा से देश सेवा करूँगी। मैं टूटी नहीं हूँ। मैं झुकी नहीं हूँ। ये मेरी ज़िंदगी के Chapter 1 का अंत था… दूसरे Chapter में आप मुझे और भी अधिक मेहनत और हिम्मत से देश के लिए काम करते देखेंगे। जय हिन्द 🇮🇳



TMC के उम्मीदवार जहांगीर ख़ान कह रहे हैं, IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा सिंघम तो मैं पुष्पा.. झुकूँगा नहीं ! लेकिन पुष्पा तो तस्कर था, एक अपराधी 😜





