Geeta Barwar
1K posts

Geeta Barwar
@GeetaBarwar
MLA BHOPALGARH-126, President Jodhpur Rural ,DCC Indian National Congress
Se unió Eylül 2018
62 Siguiendo734 Seguidores
Geeta Barwar retuiteado

देश- प्रदेश में पेट्रोल - डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों एवं ख़राब होती स्थिति पर मीडिया को आज प्रतिक्रिया दी :
विपक्ष मांग क्या कर रहा है? राहुल जी क्या मांग कर रहे हैं? आप देशवासियों को बताओ कि स्थिति यह है, हमारी मजबूरी है, अंतरराष्ट्रीय स्थिति बन गई उसके कारण मजबूरी है और आने वाले वक्त में हमें यह कदम उठाने पड़ सकते हैं।
अभी तो खाली मोदी जी ने देशवासियों को आह्वान किया कि आपको क्या-क्या कदम उठाने हैं। वो कदम उठाने के लिए जो कहा गया उसके बाद सब मुख्यमंत्रियों का उन राज्यों में जहां बीजेपी की सरकारें हैं, उनके मंत्रियों का नाटक हुआ, कोई रिक्शा में गए, कोई पैदल गए, कोई इलेक्ट्रिक वैन में गए और वो का वो तमाशा हो रहा है अभी भी।
तमाशे से पब्लिक में मैसेज नहीं जाता है। अगर आप हकीकत में कुछ त्याग करते हो, उसका मैसेज सीधा उतरता गले के अंदर ,पर ये खाली तमाशे कर रहे हैं।
अब कल परसों और बढ़ा दिए आज सीएनजी के बढ़ा दिए, ये क्या मजाक है। आप खुल के कहो भई ये हमारी मजबूरी है। लोग लाइक करेंगे उस बात को और वो भी समझेंगे कि नेता प्रतिपक्ष का सम्मान किया है, उन्होंने जो मांग की है उसका जवाब दिया है सत्ता पक्ष ने, एनडीए गवर्नमेंट ने, प्रधानमंत्री मोदी जी ने और अमित शाह जी ने। तो ये तो हुई कायदे की बात। ये जो कर रहे हैं वो बिल्कुल ही ऐसे काम कर रहे हैं जिससे कि लोगों में गलतफहमी पैदा हो और लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अब कल कितना बढ़ेगा। इस चिंता में लोग तकलीफ में हैं। पेट्रोल पंप पर लाइनें लग रही हैं ये स्वीकार नहीं कर रहे।
मुझे आश्चर्य होता है कि जो हकीकत है कि पेट्रोल वाले कहते हैं एक हजार का पेट्रोल लो और कोई कोटा से आएगा, जयपुर, जोधपुर से आएगा, भरतपुर से आएगा, तीन बार रुक के उसको पेट्रोल भरवाना पड़ता है रास्ते में।
तो ये जो प्रैक्टिकल हकीकत है उसको ये सरकार हमारे जो मुख्यमंत्री जी और इनके नेता हैं, यहां के जो हमारे मदन राठौड़ साहब हैं उनके अध्यक्ष हैं, इनका काम ही यही है, झूठ बोलो, बार बार असत्य बोलो और नकार दो कि हो ही नहीं रहा है। अरे भाई पब्लिक दुखी हो रही है। पेट्रोल डीजल मिल नहीं रहा है। लाइनें लगी हुई है। LPG नहीं मिलता दस से पंद्रह दिन तक, ये तो गांव गांव से खबर आ रही है। लोहावट से खबर आ गई, ओसियां से खबर आ गई।
स्थिति ऐसी बिगड़ी हुई है। जो एजेंसी वाले हैं LPG वाले वो खुद हमें कहते हैं हमारी स्थिति ऐसी हो गई है, टेंशन होता है क्योंकि पब्लिक को जवाब क्या दें हम लोग? वो इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत सरकार स्थिति स्पष्ट नहीं करती।
स्थिति स्पष्ट करती तो गांव गांव में मैसेज होता तो जो एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर है, पेट्रोल पंप के मालिक भी हैं, उनको जनता के आक्रोश का सामना नहीं करना पड़ता। गलती केंद्र की है और राज्य सरकार की।
हिन्दी
Geeta Barwar retuiteado

स्व. श्री भैरोंसिंह शेखावत की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को लेकर पूछे गए प्रश्न का जवाब :
जोधपुर की बात छोड़ो, मेरे संबंध उनसे अच्छे हो गए थे। वो बत्तीस पर आ गए, मैं 156 पर आ गया। तब भी हमारा उस वक्त से ही संबंध अच्छे रहे। सीधा मैं शपथ लेकर उनके घर गया। वो लंबी कहानी छोड़ दो। मैं कह चुका हूं।
मीडिया द्वारा पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों को डिले करने को लेकर पूछे गए प्रश्न का जवाब:
आज फिर खबर पढ़ी मैंने कि OBC का जो रिकमेंडेशन है उसके लिए तो अपने हिसाब से करेंगे। नीयत खराब है, हाईकोर्ट दो बार कह चुका, इस सरकार को भंग करने लायक सरकार है ये। मैंने पहले भी कहा, ऐसी सरकार जो संविधान की पालना नहीं कर रही है। हमने प्रयास किया, नहीं माना स्ट्राइक के वक्त में हमें चुनाव करवाने पड़े। हम भी कोई बहाना ढूंढ लेते। आज ये चुनाव नहीं कराने के बहाने ढूंढते हैं। इतनी घबराई हुई है कि साफ हो जाएंगे हम नगर निकायों में, पंचायतों में। को-ऑपरेटिव में चुनाव नहीं करवा रहे। कल आए को-ऑपरेटिव वाले मेरे पास में।
राजस्थान के अंदर स्थिति बड़ी गंभीर है, हर वर्ग असंतुष्ट है। ऐसी सरकार आजादी के बाद में कभी आई नहीं होगी, यह मैं कह सकता हूं। ये मंत्री जी हैं न आपके जो इनको मैं कहना चाहूंगा अगर आप ये दस साल में मेरे साथ दो-तीन बार चाय पी लेते तो इनको कम से कम मैं सुझाव देता काम कैसे कराए जाते हैं। ब्रॉड गेज आ गई जोधपुर के अंदर, दो ट्रेन चलती थी, अब पचास चलती होंगी। हिंदुस्तान भर में जुड़ गए हम लोग, पानी लेकर हम आ गए। क्या-क्या काम उस वक्त नहीं हुआ बताइए आप। एयरपोर्ट भी उस वक्त बना था। सब कुछ हमारे वक्त में काम हुए और काम भी इस प्रकार से हो गए जो लोग कल्पना नहीं करते थे। लोग मांग नहीं करते थे, उसके पहले काम हो जाते थे। यह हमारी अप्रोच थी।
अब यह पता नहीं अपने को तीस मार खां समझते होंगे कि सब अक्ल मेरे में ही है इसलिए किसी को सलाह करते नहीं हैं। अरे हम भी यहां के एमपी रहे हुए हैं। हमसे बातचीत करते, बैठ के बातचीत करते, चाय पर बुलाते, चाय पर आते, कुछ करते तो हम भी अपने जो अनुभव थे, शेयर करते हम लोग। हो सकता है राजस्थान का या जोधपुर का भला ज्यादा होता। ये अपनी भूमिका पूरे राजस्थान में निभा सकते थे। पर ये तो ये तो यही हैं।
बड़ी-बड़ी मीठी बातें करते रहते हैं और काम पास कर रहे हैं।
तो भाई इनको समझाओ कम से कम जोधपुर में आपकी बारह साल में क्या उपलब्धि है। बारह साल हो गए मोदी जी को, बारह साल इनको हो गए। इनको बताओ एक उपलब्धि, बताएं कि मेरे वक्त में उपलब्धि हो गई। ये ओवर ब्रिज बन रहा है, पता नहीं कब बनेगा, वो भी मैंने गडकरी जी को कह करके इसको सेंक्शन करवाया। ठीक है वो केंद्रीय मंत्री हैं तो मुझे एतराज नहीं है। पर मेरा सुझाव था क्योंकि मैंने कहा स्टेट गवर्नमेंट से एक हज़ार करोड़ के मैंने सेंक्शन कर दिए इसके लिए, तो मुझे पता था कि ये जो आपका एरिया है, क्या बिल्डिंग का नाम क्या है, हैदर बिल्डिंग, यहां हमें तकलीफ आएगी क्योंकि अंडर ब्रिज बन सकता है ओवर ब्रिज भी हो सकता है, तो मैंने कहा ये काम, ये एक्सपर्टाइज़ करते हैं गडकरी जी और इनका डिपार्टमेंट। वो बनाएं इस बात को लेकर, डीपीआर करवा दी और मेरे ख्याल से मोदी जी ने शिलान्यास भी कर दिया, मैंने सुना है। पता नहीं आगे काम कितना बढ़ रहा है।
हिन्दी
Geeta Barwar retuiteado

नीट (NEET) परीक्षा की अनियमितताओं और पेपर लीक से आहत होकर अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल द्वारा आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाना बेहद हृदयविदारक व दुखद है। यह घटना देश के लाखों युवाओं की अंतहीन पीड़ा और हमारी शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को दर्शाती है।
@nsui राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN ने पीड़ित परिवार के निवास स्थान पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi से उनकी बात करवाई। श्री राहुल गांधी ने परिवार को ढांढस बंधाया।
देश के होनहार छात्रों के भविष्य और उनकी उम्मीदों को इस तरह प्रशासनिक नाकामियों की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता। हमारी मांग है कि परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। श्री राहुल गांधी लगातार छात्रहित में आवाज उठा रहे हैं।
दुःख की इस घड़ी में हम पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
हिन्दी

आज पुष्कर में “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत राजस्थान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में शामिल हुई।
@ashokgehlot51
@GovindDotasra @RahulGandhi @priyankagandhi @Sukhjinder_INC @TikaRamJullyINC




हिन्दी
Geeta Barwar retuiteado

ऐसा लगता है राजस्थान की भाजपा सरकार ने आम जनता को सच में कॉकरोच ही समझ लिया है इसलिए किसी की जान जाने की परवाह ही नहीं है।
प्रिंसिपल श्री रामेश्वर रावल का सरकारी लापरवाही से खुले पड़े नाले में गिरने से निधन बेहद दुखद है। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि इस हत्या की भी कोई जांच नहीं होगी और न ही इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई होगी।
झोटवाड़ा, जयपुर में सीवरेज साफ करते हुए जान गंवाने वाले तीन सफाईकर्मियों की मृत्यु की जांच रिपोर्ट जो एक सप्ताह में आनी थी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी थी, वो आजतक नहीं हुई। ऐसे ही इस हादसे में होगा।
भाजपा को पता है कि चुनाव में जवाबदेही पर वोट नहीं मिलेगा, चुनाव के समय हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण कर वोट मिल जाएगा इसलिए उन्हें आम जनता की जान की परवाह भी नहीं है।

हिन्दी
Geeta Barwar retuiteado

ये तस्वीरें महाराष्ट्र के बुलढाणा की हैं 👇
लोग हाथों में प्लास्टिक की कैन थामे डीजल के लिए पेट्रोल पंप की तरफ भाग रहे हैं। हर तरफ डीजल लेने की होड़ मची है।
सब बेहद परेशान हैं, क्योंकि डीजल से उनकी रोजी-रोटी जुड़ी है। डीजल न मिला तो उनका काम-धंधा रुक जाएगा। परिवार तबाह हो जाएंगे।
लेकिन इन बातों से नरेंद्र मोदी को क्या- वे तो बढ़िया देश-विदेश की सैर करते हैं, लोगों को टॉफियां बांटते हैं, राजा वाली जिंदगी जीते हैं।
जनता मरे तो मरे- उन्हें रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता।
हिन्दी
Geeta Barwar retuiteado

न नौकरी दे पाई, न नकल रोक पाई
मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल नज़र आई
📍 जयपुर
#NEETPaperLeak #SackDharmendraPradhan
हिन्दी
Geeta Barwar retuiteado

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से राजस्थान सरकार को हो रहा फायदा, भाजपा सरकार अपना वैट कम कर आमजन को राहत दे।
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आमजन की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। मालभाड़ा बढ़ने के कारण रोजमर्रा की हर वस्तु महंगी हो गई है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का जीना दूभर हो गया है।
डीजल महंगा होने का सीधा और सबसे बड़ा नुकसान हमारे अन्नदाता किसानों को हो रहा है, जिससे उनकी कृषि लागत बढ़ गई है।
पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर राज्य सरकार का वैट स्वतः ही बढ़ जाता है, जिससे सरकार को अतिरिक्त राजस्व मिलता है। विपक्ष में रहते हुए भाजपा वैट को लेकर लगातार सवाल उठाती थी, लेकिन आज भी राजस्थान में वैट पड़ोसी राज्यों हरियाणा एवं गुजरात के मुकाबले कहीं अधिक है। राज्य सरकार को अपना मुनाफा छोड़कर आमजन के हित में सोचना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मेरी मांग है कि राज्य सरकार वैट और रोड सेस में तुरंत कमी करे, ताकि प्रदेश की जनता को इस कमरतोड़ महंगाई से कुछ राहत मिल सके।
हिन्दी
Geeta Barwar retuiteado

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज राजीव गांधी स्टडी सर्किल (RGSC) एवं राजीव गांधी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित विशेष व्याख्यान 'Women, Rights, and Democratic Reform: The Vision of Rajiv Gandhi' में सम्मिलित होने का अवसर मिला।
राजीव जी का विजन आधुनिक, सशक्त और समावेशी भारत का निर्माण करना था। पंचायतीराज में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्होंने लोकतंत्र की जड़ों में आधी आबादी की भागीदारी को सुनिश्चित किया। उनके क्रांतिकारी विचारों और दूरदर्शिता को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं कार्यक्रम को संबोधित किया।




हिन्दी
Geeta Barwar retuiteado

जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए reels बना रहे थे - पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे।
क्योंकि NEET Paper Leak ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी।
और मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।
अब जब छात्र, NSUI और INC के कार्यकर्ता न्याय की आवाज़ उठा रहे हैं - BJP की प्रदेश सरकारें उन पर लाठियाँ बरसा रही हैं।
जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वो जवाबदेही से नहीं - डर से चलती है।
पर हम डरने वाले नहीं हैं।
हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए एक मज़बूत और सुरक्षित सिस्टम नहीं बनता।
यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है जिसका भविष्य इस नाकाम सरकार ने चुराया।
Rajasthan PCC@INCRajasthan
मोदी सरकार में पेपर बिकता है.. हर बार युवाओं का भविष्य लुटता है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष @GovindDotasra जी के नेतृत्व में राजस्थान कांग्रेस का केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन। 📍भाजपा मुख्यालय का घेराव, जयपुर #NEETPaperLeak #SackDharmendraPradhan
हिन्दी
Geeta Barwar retuiteado

हम रुकने वाले नहीं, हम झुकने वाले नहीं,
ये जंग है युवाओं के हक की, और हम पीछे हटने वाले नहीं!
हम श्री राहुल गाँधी जी के सिपाही हैं,
अन्याय के खिलाफ हर मोर्चे पर डटकर लड़ने वाले हैं!
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो!
इस्तीफा दो! ✊
@RahulGandhi @kharge @priyankagandhi @kcvenugopalmp @Sukhjinder_INC @INCIndia @INCRajasthan @GovindDotasra
हिन्दी

#NEET2026
NEET पेपर लीक केवल एक घोटाला नहीं,
राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री Govind Singh Dotasra जी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ राजस्थान कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन एवं BJP मुख्यालय घेराव में शामिल होकर युवाओं की आवाज बुलंद की।



हिन्दी
Geeta Barwar retuiteado

नीट पेपर लीक मामले में एक आरोपी के भाजपा पदाधिकारी होने के संबंध में मीडिया को प्रतिक्रिया दी :
गंभीर मामला रहा है और जो पकड़ा गया है, बीजेपी का जो नेता है, कहते हैं उनके परिवार के पांच लोग की नौकरी पहले लग चुकी है। यह जांच का विषय है।
ये बिना मतलब के कांग्रेस सरकार को बदनाम करते हैं, ये खुद एक्सपोज़ हो गए हैं 2024 में 25 में 26 में, तीन बार नीट के पेपर आउट हो रहे हैं। क्या कारण बताइए? इसलिए बहुत गंभीर विषय है, 22 लाख बच्चों के ऊपर क्या गुजर रही होगी अपन कल्पना कर सकते हैं। बहुत ही सीरियस मामला है, भले ही एसओजी वाले कितनी सफाई दें,पर एसओजी ने एफआईआर लॉज क्यों नहीं करी इसका जवाब दे। बहानेबाजी करना अलग बात है, अधिकारियों को भेज देते हैं कि आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आओ। क्या मतलब हुआ ? बहुत गंभीर मामला है। अब इनकी पोल खुल जाएगी सबकी।
हिन्दी
Geeta Barwar retuiteado
Geeta Barwar retuiteado

पूर्व मंत्री श्री महेश जोशी की सुबह पांच बजे की गई गिरफ़्तारी पर मेरी प्रतिक्रिया :
उस मामले में बोल चुका हूं मैं, पांच बजे सुबह उठा के ले आए, वो भाग रहा था क्या? ईडी ने बुलाया उनको ईडी का वहां गए, दो तीन दिन उनसे पूछताछ करी, अरेस्ट कर लिया। ये बुला लेते, बात करते, बात तो करते कम से कम , उनके बयान लेते, आप इमीडीअट्ली इस प्रकार से धमकाओगे, डराओगे तो यह नहीं भूलना चाहिए कि ये लोग सत्ता में कोई परमानेंट नहीं रहने वाले। इनको गलतफहमी है। कोई भ्रष्ट है, कांग्रेस राज में करप्शन किया है, आप कार्रवाई करो, सजा सुनिश्चित करो, हमें कोई ऐतराज़ नहीं है, कोई हो, भले कोई भी किसी के कितने भी नजदीक हो। आप तो पता कीजिए भाई कौन करप्शन किया है, कहां किया है, ईमानदारी से जांच करवाओ। उसके बाद में आप कार्रवाई करो, सजा मिले सुनिश्चित करो। सब कुछ करो, हमें कोई ऐतराज़ नहीं है। पर अगर आपने गलत तरीके से कार्रवाई करी, कल सत्ता इनकी भी नहीं रहने वाली। अधिकारी यही है। आज अधिकारी इनके कहने से काम कर रहे हैं। दबाव में काम कर रहे हैं। एसीबी तो पूरे दबाव में है। एसीबी डायरेक्टर, वो क्या है? डीजी साहब, मैं उनको भी कहना चाहूंगा कि यह आपका तरीका गलत है, पूरी तरह डीजी साहब खुद दबाव में हैं। ऊपर से मैसेज आते हैं। नीचे के अधिकारी ऐसा माहौल बन गया है, डीजी चाहते हुए भी निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर पा रहा है। अगर मुझे कोई पूछे जो मेरे पास इनफॉर्मेशन है वो यह है डीजी साहब खुद जो चाहता है निष्पक्ष होकर मैं काम करूं। वो बहुत भले आदमी हैं, मैं जानता हूं उनको , पर वो नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि इतना दबाव है, ऊपर से दबाव है और नीचे जो अधिकारी है वो उनको कॉपरेट नहीं कर रहे हैं। वो ऊपर की बात मान रहे हैं, जो ऊपर से इशारा होता है, धमकाने का होता है, डराने का होता है, दबाव होता है। उस चक्कर में वो आ गए हैं तो डीजी अकेला क्या करे? बहुत स्थिति खराब है। एसीबी में दो ग्रुप बन गए हैं। आधे अधिकारी अच्छे लोग हैं, वो कहते हैं आप हमसे गलत काम करवा रहे हो, हम नहीं करेंगे। कई लोगों ने मना कर दिया है। कई लोग कहते हैं हमने दो तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया गलत, हमें रात को नींद नहीं आती है। अगर कोई ऐसे अधिकारी वहां बैठे हो जो कहते हैं कि आपने, आपने हमसे गलत काम करवा दिया है। तीन लोग अरेस्ट किया, दो को किया, एक को किया, गलत किया हमने। हमें रात को नींद नहीं आती है। यह स्थिति बन जाए किसी एसीबी की, आज तक मैंने कभी नहीं देखी।
हिन्दी








