
समाज कल्याण विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में सभी आमजन, विशेषकर छात्र, वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं आर्थिक रूपसे कमजोर वर्ग के लोगों के लिये निःशुल्क आंख जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की समूचित जांच कर आवश्यक्तानुसार लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मा 15 दिनों में उपलब्ध कराया जायेगा। लाभार्थी इस हेतु अपना आधार कार्ड लाकर निःशुल्क जांच करा सकते हैं। इसका उद्देश्य दृष्टि संबंधी समस्याओं का शीघ्र पहचान कर उनका समाधान करना तथा लोगों के दैनिक जीवन को सुगम बनाना है।
जिला प्रशासन के सहयोग से बुनियाद केन्द्र सुपौल तथा बुनियाद केन्द्र त्रिवेणीगंज पर शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस योजना से आच्छादित किया जाना है जो दिनांक 30 मार्च से आगामी एक माह तक चलेगा। यह पहल समाज के कमजोर वर्गों को सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवायें प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विशेष जानकारी हेतु हेल्पलाइन न0 1800 345 6262 पर काल कर सकते हैं।
@DoSWBihar
@IPRDBihar

हिन्दी
















































