고정된 트윗
Uttarakhand DIPR
58.2K posts

Uttarakhand DIPR
@DIPR_UK
Official page of Department of Information and Public Relations Uttarakhand Government
Dehradun, India 가입일 Mart 2017
157 팔로잉32.5K 팔로워

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में देहरादून शहर के यातायात संतुलन को लेकर देहरादून मोबिलिटी प्लान की बैठक ली।
मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से सप्ताहांत और चारधाम यात्रा के कारण अत्यधिक यातायात दबाव रहेगा। इसके लिए उन्होंने देहरादून के यातायात को लगातार अपग्रेड किए जाने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने इकोनॉमिक कॉरिडोर के बाद बढ़ने वाले यातायात के प्रबंधन के लिए शीघ्र यातायात प्लान तैयार करने के निर्देश दिए
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आढ़त बाज़ार की रजिस्ट्री एवं मुआवजा का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि आढ़त बाज़ार के अंतर्गत जो भी ध्वस्तीकरण कार्य किया जाना है, उसे भी शीघ्र शुरू किया जाए। उन्होंने 15 मई, 2026 तक रजिस्ट्री कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने निरंजनपुर मंडी को भी शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने हेतु तत्काल एक साइट सेलेक्शन कमेटी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिवालय एवं परेड ग्राउंड के पास अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए फिजिबिलिटी एवं डीपीआर को शीघ्र तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने देहरादून के विभिन्न जंक्शनों के सुधारीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि कारगी चौक सुधारीकरण कार्य को तत्काल कराया जाए। बताया गया कि 4 जंक्शनों में कार्य प्रारम्भ हो गया है और 6 का प्रस्ताव गतिमान है। उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि आढ़त बाज़ार की 52 रजिस्ट्री कम्पलीट हो चुकी है, बाकी का कार्य गतिमान है।
मुख्य सचिव ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को देहरादून के लिए बसों और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के लगातार फॉलोअप करते हुए सितंबर तक देहरादून के रूट्स पर 100 बसें संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि नो पार्किंग में पार्क किए गए व्हीकल्स पर चालान किया जाए। लेफ्ट टर्न फ्री रखने जैसे छोटे -छोटे परंतु महत्त्वपूर्ण कार्यों का लगातार प्रवर्तन कराया जाए। बड़े दिवसों पर शोभायात्रा एवं धरने प्रदर्शन आदि के दौरान ट्रैफिक प्लान का प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि टोइंग वैन्स की संख्या को बढ़ाया जाए। इसके लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाए।
मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को रात को ओवरस्पीडिंग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। स्पीडब्रेकर, साईनेज आदि के साथ ही एएनपीआर कैमरों के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग करायी जाए।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि देहरादून के भीतर चिह्नित पार्किंग स्थलों, सरकारी एवं व्यावसायिक संस्थानों की पार्किंग कैपेसिटी को पूर्ण रूप से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि यूपीसीएल द्वारा विद्युत के अंडरग्राउंड कार्य एवं गैस पाइप लाइन कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाने सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर सचिव श्री बृजेश कुमार संत, डॉ. आर राजेश कुमार, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी, एसएसपी देहरादून श्री प्रमेंद्र डोबाल सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।




हिन्दी

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों ने हरिद्वार में बेहतर व्यवस्था मिलने पर कहा थैंक यू धामी सरकार एवं जिला प्रशासन।
#chardhamyatra
#haridwar
#uttarakhand
हिन्दी

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए राज्य सरकार ने की हैं ठोस व्यवस्थाएं।
#chardhamyatra
#rishikesh
#uttarakhand
हिन्दी

सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली शिकायत का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया संज्ञान और किया स्थलीय निरीक्षण।
#cmhelpline
#1905
#uttarakhand
हिन्दी

हरिद्वार के श्री तरुण सिंह ने पानी निकासी की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से जुड़े हरिद्वार के जिलाघिकारी को तुरंत समस्या के समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने देहरादून जिले के श्री सुरेंद्र कुमार नागपाल से भी वार्ता की। श्री सुरेंद्र कुमार नागपाल ने बताया कि सहस्त्रधारा रोड स्थित उनके आवास में स्ट्रीट लाइट विगत दिनों से खराब थी, जिस पर उन्होंने 1905 पर शिकायत की। श्री सुरेंद्र कुमार नागपाल ने बताया कि अगले ही दिन उनकी समस्या का समाधान हो गया, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद श्री विश्वास डाबर, उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन श्री विनय रुहेला, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री एल. फैन्नई, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री नितेश झा, श्री दिलीप जावलकर, श्री बृजेश कुमार संत, डाॅ. पंकज कुमार पांडे, श्री चंद्रेश यादव, श्री एस एन पाण्डेय, श्री रंजीत सिन्हा, श्री विनोद कुमार सुमन, श्री सी. रविशंकर, श्रीमती रंजना राजगुरू, विशेष सचिव डाॅ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव श्री आलोक पांडे, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी, अपर सचिव श्री मनमोहन मैनाली एवं अन्य अधिकारी तथा समस्त जनपदों से जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
हिन्दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को फोर्स क्लोज करने के मामलों में जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की संस्तुति के बिना किसी भी स्तर पर फोर्स क्लोज की कार्रवाई न की जाए।
आज सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना पर्याप्त कार्यवाही किए यदि कोई अधिकारी शिकायत को फोर्स क्लोज करता है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन-1905 केवल एक दूरभाष संख्या नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं और विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित होने तक किया जाए।
उन्होंने शासन के अधिकारियों, विभागाध्यक्षों तथा सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर उनके शीघ्र समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्राप्त प्रत्यक्ष शिकायत की तरह गंभीरता से लिया जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी स्तर पर प्रत्येक सप्ताह तथा विभागीय सचिव स्तर पर प्रत्येक माह में कम से कम दो बार शिकायतों की समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की सफलता का वास्तविक आकलन तभी संभव है, जब शिकायतकर्ता यह अनुभव करें कि सरकार ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनका फीडबैक प्राप्त किया जाए तथा उच्च स्तर पर शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
बैठक में जानकारी दी गई कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये ए.आई. डेटा संचालन एवं शिकायत प्रबन्धन पर ध्यान दिया जा रहा है। इसमें शिकायतों का पूर्वानुमान एवं हाॅट स्पाॅट की पहचान कर प्राथमिकता के साथ मजबूत समाधान एवं निगरानी प्रणाली को विकसित करने में मदद मिली है। ए.आई. आधारित प्रक्रिया से विभिन्न मौसमों के अनुरूप प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित समाधान में मदद मिल रही है। ग्रीष्म कालीन शिकायतों में प्रमुख रूप से पेयजल, ऊर्जा, शहरी विकास एवं गृह विभाग से संबंधित शिकायतें शामिल रही हैं, जिनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया गया है। सीएम हेल्प लाइन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ने के साथ काॅल वाॅल्यूम में वृद्धि के साथ समाधान की राह भी प्रशस्त हुई है। सीएम हेल्पलाइन में जनपद वार जन शिकायतों के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं, जबकि उत्तरकाशी और चम्पावत बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान अधिकतम शिकायतों का निस्तारण करने वाले अधिकारियों से वार्ता कर उनकी सराहना की और उन्हें सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग, उत्तरकाशी में कार्यरत अधिशासी अभियंता श्री मनोज गुसाई और ऊर्जा विभाग, पौड़ी में कार्यरत अधिशासी अभियंता श्री अभिनव रावत से वार्ता की तथा उनके प्रयासों की सराहना की।
श्री मनोज गुसाई ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा नियमित रूप से 1905 में आई शिकायत की मॉनिटरिंग की जाती है। साथ ही विभाग के अंतर्गत एक स्पेशल सेल बनाई गई है, जो लोगों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान करती है। श्री अभिनव रावत ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके द्वारा विभाग के अंतर्गत कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है और 1905 मोबाइल ऐप के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग की जाती है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से भी वार्ता की। इसी क्रम में उन्होंने देहरादून की व बीना ढींगरा की समस्या सुनी। बीना ढींगरा ने बताया कि वह मार्च 2023 में सहायक अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुई थी, जिसके बाद से उन्हें एनपीएस पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 2 दिन के भीतर उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। श्रीमती बीना ढींगरा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


हिन्दी
Uttarakhand DIPR 리트윗함

The Delhi–Dehradun Economic Corridor route is available on Google Maps, MapMyIndia, and the Rajmargyatra App, making travel planning easier and more efficient than ever. With real-time navigation and accurate route guidance, commuters and tourists can now experience faster, smoother, and more reliable journeys along this modern corridor.
Plan better. Travel smarter. Experience seamless connectivity.
@PMOIndia @MORTHIndia @PIBMoRTH #NHAI #PragatiKaHighway #BuildingANation

English
Uttarakhand DIPR 리트윗함

The Delhi–Dehradun Economic Corridor is strengthening economic linkages across regions by enabling faster and more efficient movement of goods and commercial traffic. With seamless connectivity to major expressways and key industrial hubs, the corridor enhances logistics efficiency, reduces transit delays, and lowers operational costs for businesses.
By improving access to markets and trade routes, it plays a vital role in boosting regional commerce, supporting industries, and driving economic growth across northern India.
@PMOIndia @MORTHIndia @PIBMoRTH #NHAI #PragatiKaHighway #BuildingANation
English

19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखण्ड में तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। CM श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी प्रशासन अलर्ट मोड में।
#ChardhamYatra
#Uttarakhand
#uttarkashi
हिन्दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई आगामी 05 वर्षों (2 026-2031) के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा आगामी 05 वर्षों के विजन पर आधारित मास्टर प्लान पुस्तिका तैयार करना सराहनीय पहल है। यह पुस्तिका राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करने, सशक्त और सुरक्षित, भविष्य को सुनिश्चित करने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की संभावनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्पों को पूरा करने में यह मास्टर प्लान पुस्तिका अहम भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य तेजी से आगे बढ़े हैं। बीते सालों में राज्य में व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास में नवाचार को प्राथमिकता दे रही है। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य, पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है । ऐसे में पर्यटकों की आवश्यकताओं को देखते हुए हम विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। राज्य में टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन के माध्यम से इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा दी जा रही है। उन्होंने कहा यह पुस्तिका निश्चित ही राज्य को आगे बढ़ाने का विजन तय करेगी।
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग स्पष्ट विजन के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम राज्य में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर निरंतर कार्य कर रहे हैं।
सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मास्टर प्लान पुस्तिका में 100 से अधिक प्रोजेक्ट के विजन को रखा गया है। उन्होंने कहा समय की आवश्यकता अनुसार पुस्तिका में संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने बताया पुस्तिका में रोड कनेक्टिविटी इकोनॉमी हब कनेक्टिविटी, ब्रिज डेवलपमेंट एवं सेफ्टी, सड़क सुरक्षा एवं स्लोप प्रोटेक्शन, टेक्नोलॉजी, वित्तीय प्रबंधन एवं पॉलिसी जैसे विभिन्न प्राथमिकताओं पर विभाग का विजन रखा गया है।
इस दौरान उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद श्री विश्वास डाबर, प्रमुख अभियंता श्री राजेश चन्द्र शर्मा, मुख्य अभियंता श्री रणजीत रावत, श्री राजेन्द्र सयाना, अधीक्षण अभियंता श्री मनोज बिष्ट, श्री अरूण पाण्डेय, अधिशासी अभियंता श्री बी.एन द्विवेदी, श्री राजेश कुमार, श्री नीरज त्रिपाठी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।




हिन्दी

चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, एमपी के शहडोल से आए श्रद्धालुओं ने कराया पहला पंजीकरण।
#chardhamyatra
#chardhamyatraregistration
#haridwar
#uttarakhand
हिन्दी

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज होने वाली शिकायतों की प्रगति धरातल पर परखने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज खुद ही मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
देहरादून के जाखन निवासी श्री विवेक मदान ने राजपुर आपरोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। श्री मदान ने शिकायत में उल्लेख किया था कि जाखन में पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में यूपीसीएल ने इस फुटपाथ को खोदकर, अंडरग्राउंड लाइन बिछा डाली, लेकिन इस दौरान मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया। इस कारण फुटपाथ की टाइल्स बैठ गई हैं। इससे फुटपाथ का पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करनी थी, लेकिन सीएम ने समीक्षा बैठक से पहले शिकायत की जमीनी स्तर पर पड़ताल करने का निर्णय लिया और वह सीधे जाखन पहुंच गए।
मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता श्री विवेक मदान को साथ लेकर अपने मोबाइल से ही अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए फुटपाथ की स्थिति दिखाई। मुख्यमंत्री ने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड होने के बावजूद कई जगह बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है, जिस कारण जन सामान्य को खतरा पैदा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी प्लानिंग के साथ काम करें, वरना बार बार कार्य होने से एक ओर पब्लिक को परेशानी का सामना करता है, वहीं धन की भी बर्बादी होती है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे प्रदेश भर के आगामी दौरों पर इसी तरह नियमित निरीक्षण करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में यदि कहीं और भी इस तरह की शिकायत आ रही है तो उन्हें दूर किया जाए, इसके लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की।




हिन्दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन आश्रम में सतचंडी यज्ञ एवं अतिरुद्र हवन में सहभागिता कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
#Rishikesh
#Uttarakhand
#ParmarthNiketan
#Devbhoomi
#Spiritual
हिन्दी

चार धाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने हेतु उत्तराखण्ड परिवहन विभाग ने ग्रीन कार्ड व्यवस्था को सख्ती से लागू किया है।
#CharDhamYatra2026
#ChardhamYatra
#Transport
#Department
#Uttarakhand
हिन्दी

अलकनंदा नदी के तट पर बसा योग ध्यान बदरी मंदिर —आस्था, शांति और आध्यात्म का अनूठा संगम।
#YogDhayanBadri
#Chamoli
#Uttarakhand
हिन्दी




