

Juleh EV News
702 posts

@JulehMobility
FOLLOW for the latest EV Updates. Policy Changes. New EV Launches. Charging & Battery Tech. E-Bus Roll Outs. Global Perspective, India Focus. #EVIndia #JulehEV
















दिल्ली में प्रदूषण-मुक्त सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक और बड़ा कदम। आज ईस्ट विनोद नगर डिपो से 200 नई ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली की सेवा में समर्पित किया। हमारी सरकार मिशन मोड में दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह ईवी में परिवर्तित करने की दिशा में कार्य कर रही है। दिल्ली में ईवी बसों की संख्या 4500 से अधिक हो चुकी है और 2026 के अंत तक इसे 7000 तक पहुँचाने का लक्ष्य है। साथ ही, आज दिल्ली–रोहतक के बीच नई अंतरराज्यीय ई-बस सेवा की शुरुआत, मदनपुर खादर में नए बस टर्मिनल का लोकार्पण तथा डीटीसी ईस्ट विनोद नगर डिपो में नए प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया गया। हमारी सरकार नई ईवी पॉलिसी के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों पर आकर्षक सब्सिडी देकर स्वच्छ परिवहन के लिए जनता को प्रोत्साहित कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ पंकज कुमार सिंह जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। @drpankajbjp #ViksitDelhi














