Abhishek Kumar@abhishek_nefowa
ग्रेनो वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 में ESIC अस्पताल बनाए जाने का @OfficialGNIDA बोर्ड बैठक निर्णय का स्वागत है। इसी के साथ ग्रेनो वेस्ट में मल्टी स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल खोलने के लिए जमीन आवंटन करने की भी कृपा करें। ESIC / CGHS अस्पताल से ESIC या CGHS कार्ड धारक ही लाभान्वित होंगे, परन्तु मल्टी स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल खुलने से अनगिनत लोग लाभान्वित होंगे।
@PrernaSinghIAS @IAS_SAUMYA @IasAlok @ChiefSecy_UP @ChiefSecyUP @myogiadityanath @myogioffice @CMOfficeUP से आग्रह है कि 01-मार्च-2024 को GNIDA के 134वीं बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय का पालन कराने की कृपा करें जिसमें ग्रेनो वेस्ट में अस्पताल / हेल्थ सेन्टर के लिए बजट का प्रावधान किया गया था, परन्तु अभी तक ग्रेनो वेस्ट में अस्पताल / हेल्थ सेन्टर के लिए जगह का चयन नहीं हुआ है।
"विशेष परियोजनाओं के लिए 930.67 करोड़, उद्यानीकरण के लिए 43 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसमें मुख्यतः फुटओवर ब्रिज, अंडरपास, एसटीपी, विद्युत सबस्टेशन, नये कॉलेज के निर्माण, ग्रेनो वेस्ट में अस्पताल / हेल्थ सेन्टर, अल्फा मार्किट का पुनर्विकास, कासना सुरजपुर का पुनर्विकास कार्य, बस शेल्टर, गंगाजल का अवशेष कार्य आदि शामिल हैं"