Adv Jayant Moon

6.6K posts

Adv Jayant Moon banner
Adv Jayant Moon

Adv Jayant Moon

@jayantmoond

|| Social Youth Leader Fighting for the Rights of Youth,Farmers,Women Empowerment || Demanding New State @Marupradesh in Rajasthan

Jhunjhunun, India 가입일 Mayıs 2010
3K 팔로잉11.7K 팔로워
고정된 트윗
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
देश में सट्टा किसकी शह पर चल रहा है ? . 😥 जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से #ONLINE_GAMBLING से देश के युवाओं को लूटा जा रहा है। करीब 250 से ज्यादा वेबसाइटों के जरिये देश में सट्टेबाजी खुलकर चल रही है, गांव-गांव में बच्चे इस दलदल में फंस गए है। फ्यूचर इंडिया लॉटरी वाली कंपनी 2,150 करोड़ का भाजपा को इलेक्ट्रोल बॉन्ड चंदा दे रही है। देश में खुलेआम सट्टेबाजी ने करोड़ो युवाओं के साथ ठगी की है व चल रही है। . #stop #stopgambling
हिन्दी
7
68
241
20.2K
राजकाज
राजकाज@Rajkaj33·
इन भ्रष्ट CMHO पर कोई एक्शन नहीं अभी भी प्लेसमेंट वालों से दलाली वसूली में लगे जयपुर जोधपुर अजमेर डीडवाना नागौर जालोर बीकानेर की जाँच हो 3-5 लाख वसूली ESI PF भी जमा नहीं करवाते है @RajCMO @GajendraKhimsar @8PMnoCM @DrSushilParmar @sarkari_doctor @Anandsharma4bjp @heerenjoshi
राजकाज tweet mediaराजकाज tweet mediaराजकाज tweet mediaराजकाज tweet media
The Fact India@FactIndia_News

nursing करके पछता रहे? 3 लाख होंगे तब ही लगेगी नौकरी ? nursing | cm bhajan lal sharma | congress |

हिन्दी
5
14
23
641
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
🤳 पुनः @DS_Khimsar को खुली बहस का आमंत्रण ! आपके पापा- स्वास्थ्य के भ्रष्टाचार के आका ! "जनता की सेहत पर सौदा - जिम्मेदार कौन?"
Adv Jayant Moon@jayantmoond

"बीमार होती स्वास्थ्य व्यवस्था,खतरे में ज़िंदगीयां" मा. मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी कृपया अपने दौरों एवं नाश्ते पानी के कार्यक्रमों को बंद करके राजस्थान को सम्भालिए! आपके खींवसर गढ़ के नाकारा स्वास्थ्य मंत्री @GajendraKhimsar जी की वजह से राज्य की जनता मर रही है,बीमार होती जा रही है।आज राज्य में स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बन चुका है। राजस्थान में दवाओं के सैंपल फेल हो रहे है और 500 से अधिक दवा कंपनियां जांच के घेरे में है। जिस दवा को जीवन बचाने का जरिया होना चाहिए वही अगर भरोसे को तोड़ने लगे तो यह केवल लापरवाही नहीं व्यवस्था पर सवाल है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए है और प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जब नेतृत्व का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटकर औपचारिकताओं में उलझ जाए और स्वास्थ्य व्यवस्था निष्क्रिय हाथों में चली जाए तब जनता की सुरक्षा स्वतः ही संकट में पड़ जाती है। अब जरूरी है: दोषी कंपनियों पर कठोर कार्रवाई हो,दवा गुणवत्ता की पारदर्शी और सख्त निगरानी हो। "जनता का स्वास्थ्य कोई प्रयोगशाला नहीं है।"

हिन्दी
0
3
8
152
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
"बीमार होती स्वास्थ्य व्यवस्था,खतरे में ज़िंदगीयां" मा. मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी कृपया अपने दौरों एवं नाश्ते पानी के कार्यक्रमों को बंद करके राजस्थान को सम्भालिए! आपके खींवसर गढ़ के नाकारा स्वास्थ्य मंत्री @GajendraKhimsar जी की वजह से राज्य की जनता मर रही है,बीमार होती जा रही है।आज राज्य में स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बन चुका है। राजस्थान में दवाओं के सैंपल फेल हो रहे है और 500 से अधिक दवा कंपनियां जांच के घेरे में है। जिस दवा को जीवन बचाने का जरिया होना चाहिए वही अगर भरोसे को तोड़ने लगे तो यह केवल लापरवाही नहीं व्यवस्था पर सवाल है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए है और प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जब नेतृत्व का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटकर औपचारिकताओं में उलझ जाए और स्वास्थ्य व्यवस्था निष्क्रिय हाथों में चली जाए तब जनता की सुरक्षा स्वतः ही संकट में पड़ जाती है। अब जरूरी है: दोषी कंपनियों पर कठोर कार्रवाई हो,दवा गुणवत्ता की पारदर्शी और सख्त निगरानी हो। "जनता का स्वास्थ्य कोई प्रयोगशाला नहीं है।"
Adv Jayant Moon tweet media
हिन्दी
1
4
17
456
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
माननीय @meelrajaram जी, जाट समाज के जिस पद पर आप आसीन हैं वह गरिमा, संयम और संस्कारों का पद है न कि गुंडागर्दी और धमकियों की भाषा की। आपकी बौखलाहट यह साबित कर रही हैं कि @hanumanbeniwal जी की बढ़ती लोकप्रियता ने आपको असहज कर रही है। आप यह भूल रहे है कि हनुमान बेनीवाल जी राजस्थान और देश के लाखों किसानों व नौजवानों की उम्मीद,आवाज और संघर्ष का प्रतीक हैं। यह वो लड़ाका है जिसने हर बार अन्याय के खिलाफ डटकर लड़ना सीखा है। उन्हें कमजोर समझने की भूल मत कीजिए,उनके पीछे करोड़ों लोगों का विश्वास खड़ा है जो हर हाल में चट्टान बनकर साथ खड़े रहने का माद्दा रखते हैं। अगली बार कुछ भी बोलने से पहले अपने शब्दों और संस्कारों पर जरूर विचार कर लीजिएगा क्योंकि जनता सब देख रही है। जिस दिन जनता अपनी पर आएगी तो आपके भी इतिहास को खोलकर जनता दरबार में रख देगी। आपके समर्थकों का सब पता है जिन्होंने आपको कंधों पर उठाकर इतना बड़ा बनाया वो आज कहा है ये भी विचार करना! आप उम्र में बड़े है इसलिए लिहाज कर रहे है। उम्र के इस पड़ाव में पत्थरों से मत खेलिए क्योंकि आपके महल भी शीशे के ही बने हुए है।
Adv Jayant Moon tweet media
हिन्दी
6
21
197
8.4K
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
जिनके अपने दामन दागदार हों, वो दूसरों के चरित्र पर उंगली उठाएं - ये विडंबना नहीं तो और क्या है? आज कुछ तथाकथित जाट समाज के अध्यक्ष किसान नेता @hanumanbeniwal जी के चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं जबकि बोलने वालों के खुद का अतीत और वर्तमान अवैध धंधों, छल-कपट और सट्टेबाजी से भरा पड़ा है। जो लोग डोडा-पोस्त के ठेके चलाते थे, शराब के कारोबार में लिप्त हैं और दूसरों की जमीनें हड़पने का काम करते हैं -- वो अगर ईमानदारी और चरित्र की बात करें तो ये सभ्य समाज के साथ मजाक है। सच ये है कि साफ छवि और बेबाक आवाज़ हमेशा कुछ लोगों को चुभती है लेकिन झूठ और प्रोपेगेंडा से सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। जनता सब देख रही है और वक्त आने पर जवाब भी देगी। @meelrajaram
हिन्दी
2
46
264
4.6K
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
गुजरात मारवाड़ी भाइयों से मिलने जाते वक्त लोहावट के हमारे आदरणीय एडवोकेट जेठाराम जी कड़वासरा से आत्मीय मुलाकात हुई। भाईसाहब ने स्नेह, मान-सम्मान और अपनत्व के साथ स्वागत किया, जिसके लिए हृदय से आभार। ऐसा अपनापन ही समाज की असली ताकत है। 🙏 #जयन्तमूण्ड #जयन्त #jayant #jayantmoond #marusena
Adv Jayant Moon tweet mediaAdv Jayant Moon tweet mediaAdv Jayant Moon tweet mediaAdv Jayant Moon tweet media
हिन्दी
0
0
2
171
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
🚩 छापोली में खान में दबने से एक मजदूर की मौत हुई है जो दुखद है। यह हादसा नही,जिला खनन प्रशासन और खनन माफियाओं की लापरवाही का नतीजा है। आखिर कब तक गरीब मजदूर अपनी जान देकर खनन का ओवरलोड पहिया घुमाते रहेंगे ? झुंझुनूं जिले में खनन विभाग और श्रम विभाग की जिम्मेदारी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि खानों में सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिलेभर में अरावली का दोहन हो रहा है और नियम विरुद्ध माइनिंग हो रही है। मजदूरों का शोषण,ओवरलोड परिवहन, नियम विरुद्ध माइनिंग, खुलेआम भ्रष्टाचार इस विभाग की पहचान बन गयी है। जब तक मजदूर जिंदा है तब तक उसका शोषण और जब मर जाता है तो फाइलों में एक संख्या बनकर रह जाता है — यह व्यवस्था अब बर्दाश्त नहीं होगी। जिला प्रशासन से मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों व लीज धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा मृतक मजदूर के परिवार को तुरंत उचित मुआवजा और सरकारी सहायता दी जाए। इस प्रकार दुःखद तरीके से मजदूर की मौत पर खामोशी नहीं, जवाबदेही चाहिए,साथ ही मे यह विश्वास दिलाता हूं कि जब भी पीड़ित परिवार को मेरी जरूरत पड़ेगी मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। #jayantmoond #marusena #जयन्तमूण्ड #मरुसेना #जयन्त #उदयपुरवाटी #झुन्झुनू #Jhunjhunu
हिन्दी
0
0
2
180
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
गुजरात का विकास मॉडल — सच बोलो तो जेल! ड्राई स्टेट में शराबबंदी फिर जुमला .... कच्छ में अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाने वाली आम आदमी पार्टी की पूर्वी कच्छ जिला प्रमुख डॉ. कायनात अंसारी को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डॉ.कायनात अंसारी ने क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध शराब के कारोबार को उजागर करने के लिए #जनता_रेड की, मौके पर पुलिस को बुलाया लेकिन कार्रवाई शराब माफिया पर नहीं बल्कि आवाज उठाने वाली पर हो गई 😥 शराब माफिया पक्ष के अनुसूचित जाति से होने के कारण उन पर एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज कर सीधे जेल भेज दिया गया। अब सवाल यह है - क्या गुजरात में अवैध शराब के खिलाफ बोलना ही अपराध है? - क्या शराब माफिया इतने ताकतवर हो गए हैं कि सच बोलने वालों को ही आरोपी बना दिया जाए? अगर कोई अवैध धंधे का भंडाफोड़ करे और उसे ही जेल भेज दिया जाए तो यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं,उस व्यवस्था पर बड़ा सवाल है जिसके मॉडल को देश में प्यारे प्रधानमंत्री @narendramodi जी दुहाई देते घूम रहे है। @BJP4Gujarat @GujaratFirst @CMOGuj @GujaratPolice @Gopal_Italia @AAPGujarat
Adv Jayant Moon tweet media
हिन्दी
1
0
3
131
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
UPSC अभ्यर्थी राजकुमार जाट मामले में “क्लीनचिट” की खबरें सच नहीं, सच्चाई को दबाने की कोशिश हैं। पूरा देश जानना चाहता है कि आखिर उस होनहार युवक के साथ क्या हुआ लेकिन जांच के नाम पर जो कुछ हुआ, उसने सवाल कम नहीं बल्कि और ज्यादा खड़े कर दिए हैं। माननीय Gujarat High Court ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई करते हुए जीरो लेवल से जांच के लिए Premsukh Delu के नेतृत्व में SIT बनाई थी लेकिन जिस गहराई से जांच होनी चाहिए थी, वह कहीं दिखाई नहीं देती। कुछ बड़े सवाल जो आज भी जवाब मांग रहे हैं— ▪️ 02 मार्च को राजकुमार जाट के साथ विधायक Gitiba Jadeja के घर उनके बेटे Ganesh Gondal व अन्य लोगों द्वारा कथित मारपीट की बात सामने आई। लेकिन उस घर के CCTV कैमरे “टेक्निकल इश्यू” बताकर रिकवर ही नहीं किए गए। ▪️ SIT ने जांच का आधार सिर्फ मिसिंग रिपोर्ट और एक्सीडेंटल रिपोर्ट को बना दिया, जबकि मामले में कई गंभीर पहलू थे। ▪️ Divya Bhaskar द्वारा किए गए स्टिंग और उठाए गए सवालों पर भी जांच एजेंसी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ▪️ जिस एम्बुलेंस चालक ने घटनास्थल पर संदिग्ध गतिविधियां देखी थीं, उसका बयान तक दर्ज नहीं किया गया। ▪️ नार्को टेस्ट हुआ, लेकिन जिन बिंदुओं पर असली सवाल उठते थे, उन पर सवाल ही नहीं पूछे गए। ▪️ जिन लोगों पर शक था, उनसे गंभीर पूछताछ तक नहीं हुई। ▪️ राजकुमार जाट के शरीर पर 42 से अधिक गंभीर चोटों की मेडिकल रिपोर्ट भी जांच में सही तरीके से सामने नहीं लाई गई। सवाल यह है— अगर जांच में न CCTV मिला, न गवाह मिला, न सही पूछताछ हुई, तो फिर इतनी जल्दी “क्लीनचिट” की खबरें कैसे चलने लगी? सच्चाई यह है कि पूरी SIT जांच एक औपचारिक लीपापोती बनकर रह गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि बड़े राजनीतिक प्रभाव को बचाने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। इसीलिए हमने माननीय Gujarat High Court में Reply File दाखिल कर दी है। हमारे सांसद Hanuman Beniwal भी इस मामले में फिर से लोकसभा में CBI जांच की मांग उठाने जा रहे हैं। देरी हो सकती है… लेकिन न्याय की लड़ाई रुकेगी नहीं। एडवोकेट जयन्त मूण्ड अध्यक्ष, मरुसेना फाउंडेशन #JusticeForRajkumarJat #RajkumarJat #जयन्तमूण्ड #CBIInquiry #Jayant
हिन्दी
0
5
14
415
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस री घणी-घणी बधाइयाँ। नारी ममता, साहस अर त्याग री पहचान है। नारी रो सम्मान ही समाज रो असली अभिमान है। सगळी मातां, बहिणां अर बेटियां नै महिला दिवस री राम-राम सा। 🌸
Adv Jayant Moon tweet media
हिन्दी
0
0
2
70
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
इतिहास गवाह है कि जब-जब नारी ने अन्याय, भेदभाव और सीमाओं को चुनौती दी है, तब-तब समाज में परिवर्तन की नई राह बनी है। दुनिया और भारत की अनेक महान महिलाओं ने अपने संघर्ष, साहस और संकल्प से इतिहास रचा है। दुनिया में मैरी क्यूरी, रोसा पार्क्स,मलाला यूसुफजई,एंजेला मर्केल, मदर टेरेसा,जेसिंडा अर्डर्न, मार्गरेट थैचर, ग्रेटा थनबर्ग, फ्रीडा काहलो और सेरेना विलियम्स जैसी महिलाओं ने दुनिया को नई दिशा दी। भारत में रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी, कल्पना चावला, किरण बेदी, मैरी कॉम, पी. वी. सिंधु, सुषमा स्वराज)और सुधा मूर्ति जैसी महान नारियों ने अपने संघर्ष और सेवा से देश का गौरव बढ़ाया। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन सभी माताओं, बहनों और बेटियों को नमन जो अपने साहस, मेहनत और आत्मविश्वास से समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ा रही हैं। नारी शक्ति का सम्मान ही एक मजबूत और सभ्य समाज की पहचान है। 🌸 #InternationalWomensDay #WomensDay #InternationalWomensDay2026
Adv Jayant Moon tweet media
हिन्दी
0
0
0
51
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
रंगां, प्रेम अर सौहार्द रा पावण त्यौहार होली री थाने अर थारा सगळा परिवार नै घणी-घणी शुभकामनां सा💐 ई रंगां रो त्यौहार थारा जीवन में खुशियां, उमंग अर आपसी प्रेम रो रंग घोल देवे। 🌸🌈
Adv Jayant Moon tweet media
हिन्दी
0
1
7
97
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
*खनन विरोधी आंदोलन में 18 मांगों पर बनी सहमति:* हुकमपुरा-बामलास क्षेत्र में 60 दिन चला था प्रदर्शन dainik.bhaskar.com/i24zhqUX70b #jayantmoond #jayant #जयन्त
हिन्दी
0
1
3
140
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
🔥 *होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं*🔥 होलिका दहन का पावन पर्व आप सभी परिवारजनों के जीवन से नकारात्मकता, अन्याय और बुराइयों का अंत कर सत्य, सद्भाव और खुशियों का प्रकाश फैलाए। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन अग्नि आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए। #jayant #jayantmoon #जयन्त #जयन्तमूण्ड
Adv Jayant Moon tweet media
हिन्दी
0
0
1
193
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
*हुकमपुरा पहुंची अरावली संरक्षण यात्रा:* 57 दिनों से अवैध खनन के खिलाफ जारी है ग्रामीणों का संघर्ष, अरावली विरासत जन अभियान' ने दिया समर्थन dainik.bhaskar.com/mHNMr4YTX0b
हिन्दी
0
0
0
105
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
झुन्झुनू सांसद श्री बृजेन्द्र ओला जी और उदयपुरवाटी विधायक श्री भगवानाराम सैनी जी के साथ गांव हासलसर में लोकार्पण कार्यक्रम एव नागरिक अभिनंदन समारोह में शिरकत की। #जयन्तमूण्ड #जयन्त #मरुसेना #मरुप्रदेश #marupradesh #jayantmoond #jayant #jayantmoon #marusena
Adv Jayant Moon tweet mediaAdv Jayant Moon tweet mediaAdv Jayant Moon tweet mediaAdv Jayant Moon tweet media
हिन्दी
0
0
7
228
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
🚩 धरने के 56 वें दिन गुजरात,राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में 700 किमी. में फैली अरावली श्रंखला को "क्रिटिकल इकोलॉजिकल जोन" घोषित करने की मांग को लेकर चल रही "अरावली विरासत जन अभियान"- 700 किमी. यात्रा धरना स्थल आयी। जिसका धरना स्थल पर कमेटी ने किया जोरदार स्वागत किया व मान-सम्मान दिया। #अरावली_विरासत_जन_अभियान की सदस्य नीलम अहलूवालिया ने बताया कि यह अभियान अरावली पर निर्भर ग्रामीणों से जुड़कर स्वच्छ हवा-पानी के लिए इस जीवनरेखा पर्वतमाला के संरक्षण का संदेश देगा। हमारी 700 किमी. लंबी यह पदयात्रा गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों से होकर 40+ दिनों में दिल्ली पहुंचेगी। #jayant #jayantmoond #जयन्त #जयन्तमूण्ड
हिन्दी
0
0
3
84
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
झुंझुनू के नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहन संजू जी चौधरी जो ट्विटर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं, आपको वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ। "ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका दांपत्य जीवन सुख, समृद्धि और आनंद से परिपूर्ण रहे।” @dr_sanju__
Adv Jayant Moon tweet media
हिन्दी
8
6
157
5.5K
Adv Jayant Moon
Adv Jayant Moon@jayantmoond·
मा. चिकित्सा मंत्री @GajendraKhimsar जी, 🚩 चिकित्सा मंत्रालय सम्भल नही रहा तो इस्तीफा दे दो,राजस्थान वेंटिलेटर पर आ गया है अब तो... आपके लाडले सुपुत्र @DS_Khimsar खुली बहस के लिए कब बुलाएंगे ? 👏 आपके विभाग की एक खबर आती है - “जयपुर का SMS हॉस्पिटल दुनिया का सबसे बड़ा बनने जा रहा है… 10,000 बेड… 1700 करोड़ का बजट… चीन को हम पछाड़ देंगे!" और सिर्फ 14 दिन बाद हकीकत सामने , बारिश आई तो ट्रॉमा सेंटर के OT में तैराकी शुरू! 03 ऑपरेशन टल गए! "पिछले 6 महीने में 7 बार आग, 02 बार पानी भराव " लगता है रिकॉर्ड “इलाज” के नहीं,लापरवाही, अव्यवस्था और दिखावे के बनाए जा रहे हैं। मरीज ऑपरेशन टेबल पर है और सरकार “PR टेबल” पर व्यस्त है। आपके नेतृत्व में SMS हॉस्पिटल दुनिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल नहीं,दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी ढोंग हॉस्पिटल बनने की राह पर है। मंत्री जी! चीन को पछाड़ने की बात छोड़िए पहले इतना तो पुख्ता कर दो कि मरीज अस्पताल आये तो जिंदा वापिस चला जाये। #जयन्तमूण्ड #मरुसेना #जयन्त #मरुप्रदेश #jayant #jayantmoond #marusena #jayantmoon #marupradesh
Adv Jayant Moon tweet mediaAdv Jayant Moon tweet media
हिन्दी
0
2
7
319