आज दिनांक 14.05.26 को 17 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल फालाकाटा की चेंगमारी समवाय परिसर के बाहर खेल मैदान में "स्वच्छ भारत अभियान" के तहत साफ़-सफ़ाई की गई |
आज दिनांक 13.05.2026 को 17 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल फालाकाटा के कार्यक्षेत्र समवाय चेंगमारी में साईबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें विभिन्न प्रकार से होने वाले साईबर अपराधों से बचने के लिए समवाय कार्मिकों को जागरूक किया गया ।
आज दिनांक 12.05.2026 को 17 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल फालाकाटा की चेंगमारी समवाय के कार्यक्षेत्र प्राथमिक विद्यालय, लाल झमेला बस्ती में "नशा मुक्त भारत अभियान" का आयोजन किया गया जिसके द्वारा स्कूल अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को जागरूक किया गया |
दिनांक 11.05.26 को बल मुख्यालय स.सी.बल के निर्देशानुसार *मातृ दिवस* के उपलक्ष पर 17 वाहिनी फालाकाटा के संदीक्षा हाल में संदीक्षा सदस्याओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता तथा महिलाओं के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था।
दिनांक 11.05.2626 को श्री राजेश कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी/कार्यवाहक कमांडेंट की अध्यक्षता में 17 वाहिनी स.सी.बल फालाकाटा में 09.05.2026 से चल रही अंतर वाहिनी कमांडो प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन किया गया।
09.05.26 को शिशु मन्दिर प्राइमरी स्कूल, 17 वाहिनी स.सी.बल फालाकाटा में रविन्द्रनाथ जयंती के अवसर पर विश्वकवि रविन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर स्कूल में शिक्षिकाओं, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
दिनांक 09.05.26 को 17 वाहिनी स.सी.बल फालाकाटा के परिसर में अंतर वाहिनी कमांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 17, 34, 46 व 53 वाहिनी से प्रतिभागीयों ने भाग लिया है | जिसमें 1.3 किमी, 2.4 किमी दौड़ व ओब्सटिकल के माध्यम से कार्मिकों का शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया गया है।
आज दिनांक 08.05.2026 को बंगाल चुनाव ड्यूटी से वापसी के उपरांत समवाय (705/B) के सभी जवानों की डी-ब्रीफिंग किया गया है। डी-ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति, मतदान प्रक्रिया, किसी प्रकार की घटना तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
17 वाहिनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में नियमित रूप से गश्त की जाती है, जिससे कि सीमा स्तंभो की निगरानी के साथ-साथ क्षेत्र में सुरक्षा, शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे | बलकर्मियों द्वारा भारत-भूटान सीमा पर निरंतर निगरानी करते हुए आम जनता के मन में विश्वास की भावना उत्पन की जाती है
दिनांक 30/04/2026 को श्री संजय त्रिपाठी, कमांडेंट 17 वाहिनी स.सी.बल फालाकाटा की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस सैनिक सम्मेलन में संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई ।
17 वाहिनी द्वारा अपने कार्यक्षेत्रों के सीमावर्ती दुर्गम क्षेत्रोँ में नियमित रूप से गश्त की जाती है, जिससे कि सीमा स्तंभों की निगरानी के साथ-साथ क्षेत्र में सुरक्षा, शांति, व कानून व्यवस्था बनी रहे तथा आम जनता के मन में विश्वास की भावना उत्पन होती है |
17 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, फालाकाटा के कार्यक्षेत्र सीमा चौकी डायना में आपातकाल स्थिति के लिए कमांडर के नेतृत्व में बलकार्मिकों द्वारा जीवन रक्षा अभ्यास किया गया, जिसमें सीमा चौकी में उपस्थित सभी कार्मिकों ने भाग लिया एवं अभ्यास के पश्चात सभी कार्मिकों को डी ब्रीफिंग किया गया |
दिनांक 22 से 23.04.26 तक श्री संजय सिंघल (भा.पु.से.) महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 17 वीं वाहिनी, स.सी.बल फालाकाटा का दौरा कर एडहॉक कमांडेंट्स, डिस्ट्रिक्ट फोर्स कोऑर्डिनेटर एवं नोडल ऑफिसर के साथ बैठक किया गया तथा पौधारोपण भी किया गया ।
दिनांक 22.04.2026 को श्री संजय सिंघल (भा.पु.से.) महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल द्वारा पश्चिम बंगाल दौरे के क्रम में 17वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, फालाकाटा में CAPFs के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में अध्यक्षता करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई ।
दिनांक 21-04-26 को श्री संजय त्रिपाठी, कमांडेंट 17 वाहिनी स.सी.बल फालाकाटा द्वारा वाहिनी के कार्यक्षेत्र समवायों और व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर स्थित बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया तत्पश्चात् जवानों के साथ इंडो भूटान सीमा पर गश्त किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2026 के 100 दिन काउंटडाउन के उपलक्ष पर 17 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, फालाकाटा के अंतर्गत समवायों में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक के द्वारा विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया । इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है ।
आज दिनांक 15.02.2026 को 17 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, फालाकाटा के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत समवाय जीती के परिसर में आपातकाल स्थिति के लिए समवाय कमांडर के नेतृत्व में बल कार्मिकों द्वारा जीवन रक्षा अभ्यास किया गया, जिसमें समवाय में उपस्थित सभी कार्मिकों ने भाग लिया |
17 वाहिनी स.सी.बल फालाकाटा के कार्यक्षेत्र में कार्मिकों के बीच प्रतिदिन मैत्री वॉलीबॉल खेल का आयोजन समवाय परिसर में किया जाता है | जिसका उद्देश्य बल कर्मियों के स्वास्थ्य को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत करना है । जिसमें सभी बलकर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया जाता है|
दिनांक- 09.04.2026 को 17 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, फालाकाटा की मकरापारा समवाय द्वारा 04 भारतीय नागरिकों को भूटान से भारत में प्रवेश करते समय प्लास्टिक बैग में छुपा कर रखे गए कुल -100 बोतल, ड्रक बियर 11000 (650 मिली) के साथ तस्करी करते वक्त पकड़ा गया I
दिनांक 10.04.2026 को 17 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, फालाकाटा के कार्यक्षेत्र समवाय जीती के परिसर में समवाय कमांडर के नेतृत्व में "जीवन रक्षा अभ्यास" किया गया, जिसमें समवाय में उपस्थित सभी कार्मिकों ने भाग लिया एवं अभ्यास के पश्चात सभी कार्मिकों को डी-ब्रीफिंग किया गया |