स्थानांतरण के क्रम में 28वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल परिवार द्वारा श्री आशुतोष कुमार, सहायक कमांडेंट एवं श्री अश्विनी कुमार झा, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) को भावभीनी विदाई दी गई।
#SSBFTRLUCKNOW
दिनांक 13 एवं 14 मई 2026, 28वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अंतागढ़ का वार्षिक निरीक्षण श्री रंजीत सिंह (उप महानिरीक्षक), क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, भिलाई, द्वारा निरंतर जारी है।
संकल्प, समर्पण और अनुशासन” ही 28वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की वास्तविक पहचान है।वाहिनी के कर्मिक दिन-रात अथक परिश्रम कर इसे और अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित एवं उत्कृष्ट बनाने में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
इंटरनेशनल नर्स डे पर उन सभी समर्पित नर्सों को सलाम, जो दिन-रात मानव सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देती हैं। उनके धैर्य, करुणा और सेवा भाव से ही हर मरीज को नया हौसला मिलता है।सभी नर्सिंग कर्मियों को International Nurses Day की हार्दिक शुभकामनाएँ।
28वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अंतागढ़, छत्तीसगढ़ अंतर्गत सी ओ बी तुमापाल में कार्मिकों को CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
ज्ञान, साहित्य और मानवता के महान पुजारी Rabindranath Tagore की जयंती पर शत्-शत् नमन। उनके विचार आज भी हमें शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की नई प्रेरणा देते हैं।
#SSBFTRLUCKNOW
28वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अंतागढ़, छत्तीसगढ़ अंतर्गत सी.ओ.बी. तुमापाल में कार्मिकों द्वारा आग के विभिन्न प्रकारों एवं उस पर प्रभावी नियंत्रण संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
28वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अंतागढ़ अंतर्गत सी०ओ०बी० कोसरोंडा में सह उप निरीक्षक गुरजीत सिंह द्वारा कार्मिकों को योगाभ्यास कराया गया।योग के माध्यम से जवानों ने शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।
#SSBFTRLUCKNOW
28 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अंतागढ़ (छत्तीसगढ़) परिसर में आज फायर फाइटिंग अभ्यास के साथ-साथ विस्तृत क्लास का आयोजन किया गया।इस दौरान कार्मिकों ने आग से निपटने की तकनीकों, सुरक्षा उपायों एवं त्वरित प्रतिक्रिया के तरीकों की गहन जानकारी प्राप्त की।
अनुशासन, आत्मबल और स्वास्थ्य का संगम 28वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अंतागढ़ (छत्तीसगढ़) अंतर्गत सीओबी कोसरोंडा के बलकर्मी योग करते हुए न केवल अपने शरीर को सुदृढ़ बना रहे हैं, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास को भी नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।
सम्मान, खेलभावना और गौरव का अद्भुत संगम! सेवानिवृत्ति के अवसर पर सहायक उप निरीक्षक प्रेम प्रधान जी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित करते हुए अंतर वाहिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
अप्रैल माह के सैनिक सम्मेलन में 28वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अंतागढ़ में श्री अरुण देवगम, वाहिनी कमांडेंट के नेतृत्व में अनुशासन, संवाद और सम्मान का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला।
जोश, जुनून और जज़्बे से सराबोर 28वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अंतागढ़ (छत्तीसगढ़) परिसर में हेडक्वार्टर बनाम सीओबी गोंडबीनापाल के बीच रोमांचक वॉलीबॉल मुकाबला खेला गया।
हर सर्व, हर स्मैश और हर अंक ने टीम भावना, अनुशासन एवं अदम्य उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।
28 वाहिनी निरीक्षण के क्रम में आज श्री अरुण देवगम,(कमांडेंट) द्वारा कैंपस एरिया का सूक्ष्म निरीक्षण कर स्वच्छता, सुरक्षा, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं का गहन जायज़ा लिया गया।
दिनांक 28/04/2026 को 28वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में वाहिनी कमांडेंट श्री अरुण देवगम द्वारा सिलसिलेवार निरीक्षण अभियान के अंतर्गत परिवहन शाखा, चिकित्सा शाखा एवं पशु चिकित्सा शाखा का गहन निरीक्षण किया गया।
#SSBFTRLUCKNOW
कर्नाटक एवं तमिलनाडु चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कर राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने के उपरांत वापस लौटे दोनों समवायों के कार्मिकों की डी-ब्रीफिंग करते हुए वाहिनी कमांडेंट श्री अरुण देवगम ने उनके समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
28 वाहिनी SSB अंतागढ़ के अंतर्गत COB तुमापाल में वॉलीबॉल मैच का सफल आयोजन किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में कोसरोंदा और तुमापाल की टीमों ने भाग लिया, जिसमें कोसरोंदा टीम ने शानदार जीत दर्ज की।खेल के मैदान में टीम भावना, अनुशासन और जोश का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।