
Darshana Kanani
5K posts

Darshana Kanani
@4kanani
Your every decision will affect your future and your present Words • Design • Soul artist ! Creator ! Editor ! Music lover !




न हिंसा का अंश रहे, न द्वेष का कोई अँधियारा, हर जीव में खुद को देखे—यही उनका था उजियारा। वर्धमान की वाणी से, जग में फिर उजास होगा, “जियो और जीने दो” से हर मन में विश्वास होगा। ~Ink By Darsh_ जय जिनेंद्र। 🙏 #महावीर_जयंती #जियो_और_जीने_दो #अहिंसा #JainSamaj


कल फिर गूँजेगा 'जियो और जीने दो' का पावन संदेश... 🪷 त्याग की मूरत, शांति के सागर, वर्धमान का वंदन है, ✨ उनके सत्य और संयम से ही, महकता जीवन-चंदन है। 🕊️ जय जिनेंद्र। 🙏 #महावीर_जयंती #जियो_और_जीने_दो #अहिंसा






..... बेमिशाल 'तनहा' -तनहा ✍️ .... इश्क़ ने ज़िस्म जला कर रूह रहने दिया, तू इस रूह के साथ भी जिंदा है, कमाल 'तनहा'..🤔 गैरों से जो पूछते है वो हाल तेरे सेहत का, और ना सता, अब अपनी लाश निकाल 'तनहा'..! कफ़न के नीचे भी धड़कन सुनाई देती है, अब भी ये किस अज़ाब में है तेरा हाल 'तनहा'..! मिट्टी की चाहत थी मिट्टी में मिल जाने की, हवा ने ज़ाए कर दिया ये सारा मलाल 'तनहा'..! अदब से अपनी ही मय्यत को देखता है तू , खड़ा है मौत के चेहरे पर एक सवाल 'तनहा'..! वो जो कहते थे कि तुममें जान बसती है, उन्हें यह लाश दिखा और एक बेहाल 'तनहा'..! ..... तनहा ✍️












