दिनांक 11.05.2026 को 67 वाहिनी मुख्यालय में AIRT के अंतर्गत जवानों को ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जवानों को पूर्व में प्राप्त प्रशिक्षण का पुनरावलोकन कराना तथा उनकी दक्षता, अनुशासन एवं तत्परता को और अधिक सुदृढ़ करना था I
आज दिनांक 12/05/26 को वाहिनी मुख्यालय, लुंगला के द्वारा सरकारी माध्यमिक विद्यालय, Woongla के चारों तरफ सरकारी ज़मीन पर लगभग कुल *2.0* एकड़ प्राकृतिक तौर पर उगी हुई जंगली भांग को नष्ट किया गया ।इस अभियान में 67 वाहिनी, पुलिस प्रशासन, स्थानीय नागरिक व GB के द्वारा भी भाग लिया गया ।
दिनांक 11/05/26 को वाहिनी मुख्यालय, लुंगला के द्वारा Woongla से Zyung गांव के सड़क किनारे लगभग कुल 2.5 एकड़ प्राकृतिक तौर पर उगी हुई जंगली भांग को नष्ट किया गया । यह अभियान 67 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लुंगला, पुलिस प्रशासन व स्थानीय नागरिक के द्वारा भी भाग लिया गया I
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की गौरवशाली 100 Days Yoga Countdown यात्रा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, 67 वाहिनी द्वारा विभिन्न स्थानों पर योग सत्रों का आयोजन किया गया। इसमें जवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
आज दिनांक 10/05/26 को 67 वाहिनी मुख्यालय, लुंगला के द्वारा Zero Point से Mangnam गांव के सड़क किनारे लगभग कुल *2.0* एकड़ प्राकृतिक तौर पर उगी हुई जंगली भांग को नष्ट किया गया । इस अभियान में पुलिस प्रशासन के द्वारा भी भाग लिया गया ।
दिनांक 08/05/26 को 67 वाहिनी की सीमा चौकी Khobleting के द्वारा Babtengkang से Sakti गांव की सड़क किनारे लगभग कुल *0.5* एकड़ प्राकृतिक तौर पर उगी हुई जंगली भांग को नष्ट किया गया । इस अभियान में स्थानीय नागरिक के द्वारा भी भाग लिया गया I
दिनांक 07/05/26 को 67 वाहिनी की सीमा चौकी Admn. Base Jemeithang के द्वारा Upper Khobleting और Jemeithang गांव के सड़क किनारे लगभग कुल 2.0 एकड़ प्राकृतिक तौर पर उगी हुई जंगली भांग को नष्ट किया गया I इस अभियान में पुलिस प्रशासन, स्थानीय नागरिक व GB के द्वारा भी भाग लिया गया
दिनांक 06/05/26 को 67 वाहिनी की सीमा चौकी Khobleting के द्वारा Upper Khobleting गांव के सड़क किनारे लगभग कुल *2.5* एकड़ प्राकृतिक तौर पर उगी हुई जंगली भांग को नष्ट किया गया । यह अभियान 67 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पुलिस प्रशासन, स्थानीय नागरिक व GB के द्वारा मिल कर चलाया गया I
दिनांक 05/05/26 को 67 वाहिनी की सीमा चौकी Bleeting व Khobleting के द्वारा कुल मिलाकर लगभग *4.0* एकड़ प्राकृतिक तौर पर उगी हुई जंगली भांग को नष्ट किया गया । इस अभियान में पुलिस प्रशासन, स्थानीय नागरिक व GB के द्वारा भी भाग लिया गया I
आज दिनांक 04/05/2026 को 67 वाहिनी की Nhamtsering व Khobleting समवाय के द्वारा कुल मिलाकर लगभग 3.3 एकड़ प्राकृतिक तौर पर उगी हुई जंगली भांग को नष्ट किया गया । इस अभियान में पुलिस प्रशासन के द्वारा भी भाग लिया गया I
67 वाहिनी के द्वारा दिनांक 03/05/ 2026 को वाहिनी की सीमा चौकी Nhamtsering व Shrodei GG के द्वारा Sakti, Muchhod, Lower Shoktsen, Upper Shoktsen and Brokenthang गांव की सड़क के किनारे *लगभग 3.35 एकड़ प्राकृतिक तौर पर उगी हुई जंगली भांग को नष्ट किया गया ।
दिनांक 02/05/26 को वाहिनी की सीमा चौकी Nhamtsering के द्वारा T-Point, Kharteng गांव की सड़क के किनारे लगभग कुल 1.4 एकड़ तथा सीमा चौकी Shrodei GG के द्वारा Gorzam और Thiksi जाने वाले गांव की सड़क के किनारे लगभग कुल 2.7 एकड़ प्राकृतिक तौर पर उगी हुई जंगली भांग को नष्ट किया गया
दिनांक 01/05/26 वाहिनी की सीमा चौकी Nhamtsering व Shrodei GG के द्वारा कुल 1.65 एकड़ व कुल 2.5 एकड़ प्राकृतिक तौर पर उगी हुई जंगली भांग को नष्ट किया गया ।
इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग *4.15 एकड़* प्राकृतिक तौर पर उगी हुई जंगली भांग को नष्ट किया गया ।
दिनांक 30/04/2026 समय 1130 से 1715 बजे तक वाहिनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीमा चौकी Nhamtsering के द्वारा सीमा चौकी Marme से Nhamtsering गांव तक कुल 1.5 एकड़ प्राकृतिक तौर पर उगी हुई जंगली भांग को नष्ट किया गया ।
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान 67 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, लुंगला के जवान विभिन्न मतदान केंद्रों पर उच्च सतर्कता एवं अनुशासन के साथ तैनात हैं । पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर निर्भय मतदान हेतु मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ।
दिनांक 28/04/26 को 67 वाहिनी की डॉ. मनीषा (चिकित्सा अधिकारी) के द्वारा अप्रैल माह की संदीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बैठक में मोटे अनाज के महत्व को बड़ावा देना था,बताया गया कि मोटे अनाज, जैसे बाजरा, ज्वार और ओट्स, हमारे शरीर को पोषण प्रदान करते हैं I
🇮🇳 पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने हेतु 67 वाहिनी SSB का बैरकपुर एरिया में ‘फ्लैग मार्च’ एवं जन-जागरूकता अभियान 🇮🇳
आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन हेतु सशस्त्र सीमा बल (SSB) पूर्णतः सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
दिनांक 25/04/2026 को 67 वाहिनी, लुंगला तवांग-II के कमांडेंट, श्री पराग के द्वारा “Say No To Drugs” (मादक पदार्थों को ना कहें) थीम पर 109वीं कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों को PPt के माध्यम से नशे के खिलाफ़ एक कड़ा और प्रेरक संदेश दिया I