


8th Pay Commission
2.6K posts

@8thpaycomission
News Related to Central Government Employees, 8th Pay Commission. We are not here for only updates, we fight for Justice. Not official Govt. Account. Parody.














#8CPC में बतौर एडिशनल सेक्रेटरी IAS श्री बृजेंद्र नवनीत जी की पोस्टिंग हुई है। आयोग लगातार अपने काम में तेजी ला रहा है। संभव है इससे आयोग का काम जल्द से जल्द पूर्ण होगा और लाखों पेंशनर्स और कर्मचारियों को जल्द से जल्द बेहतर और वाजिब हक मिलेगा। श्री नवनीत जी को नवीन दायित्व के लिए बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। #ManjeetSinghPatel







Heading for meeting with the 8th Pay Commission after yesterday's standing committee meeting of the Staff Side of the NC-JCM.

🚨 HUGE! Modi Govt has approved a 2% hike in Dearness Allowance, raising it from 58% to 60%. => The move will benefit around 30 lakh central government employees and 65 lakh pensioners.

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का उपहार! केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (DR) की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी है। यह मूल वेतन/पेंशन के 58% की मौजूदा दर से 2% की वृद्धि है। इससे लगभग 50.46 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। #CabinetDecisions












कॉमरेड्स, आठवें वेतन आयोग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहा हूं। नेशनल काउंसिल (JCM) के सेक्रेटरी के रूप में हमारी ओर से आठवें वेतन आयोग को तय समय सीमा से काफी पहले आज मेमोरेंडम भेज दिया गया है। बढ़ती महंगाई और जीवन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई अहम मांगें रखी गई हैं। इनमें फिटमेंट फैक्टर 3.833 प्रस्तावित किया गया है। इसी के आधार पर न्यूनतम वेतन ₹18000 के स्थान पर अब ₹69,000 करने का और अधिकतम वेतन ₹2,15,000 रखने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही, फैमिली यूनिट को 5 करने की मांग की गई है। इस बार एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में पुरुष और महिला की यूनिट वैल्यू में असमानता को समाप्त करते हुए दोनों को समान रूप से एक-एक यूनिट देने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही, माता-पिता को भी फैमिली यूनिट में शामिल करने की मांग की गई है। सालाना वेतन वृद्धि के लिए 6% की मांग भी रखी गई है। अधिकतम कर्मचारियों को अधिक लाभ पहुंचाने के मकसद से पे स्केल में संरचनात्मक बदलाव का सुझाव दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, वर्तमान पे स्केल 2 और 3 को मिलाकर नया पे स्केल 2 बनाया जाए। इसी प्रकार, पे स्केल 4 और 5 को मर्ज कर नया पे स्केल 3 बनाने का सुझाव दिया गया है। वर्तमान पे स्केल 6 को संशोधित कर पे स्केल 4 में परिवर्तित करने का प्रस्ताव है, जबकि पे स्केल 7 और 8 को मिलाकर नया पे स्केल 5 बनाने की मांग रखी गई है। इसके साथ ही, वर्तमान पे स्केल 9 और 10 को मर्ज कर नया पे स्केल 6 बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है। इन बदलावों का मकसद वेतन संरचना को सरल बनाना और अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ सुनिश्चित करना है। इनके अलावे महिलाओं औऱ पेंशनभोगियों के हितों का ख्याल रखते हुये भी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिये गये हैं। यह सभी प्रस्ताव कर्मचारियों के हितों को मजबूत करने और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दिए गए हैं। #8thpaycommission