अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा सम्पन्
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की दो दिवसीय राष्ट्रीय साधारण सभा का आयोजन 4,5 अप्रैल 2026 हुआ, जिसमें देशभर के 38 प्रांतों से राष्ट्रीय कार्यकारणी सहित 282 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की l
श्री रामनवमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का आदर्श जीवन हमें हर परिस्थिति में संयम, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाता है। उनके आदर्श हमें धर्म, सत्य और सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
अर्थव्यवस्था का आधार उपभोक्ता हैं। उपभोक्ता की जागरूकता ही बाजार को गति और पहचान प्रदान करती है। आवश्यक है कि हर उपभोक्ता अपने अधिकारों को जाने ।
#विश्व_उपभोक्ता_अधिकार_दिवस
#NationalConsumerDay
अभा ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री माननीय दिनकर सबनीस जी, क्षेत्रीय सहसंगठन मंत्री श्री विजय पाटिल जी की उपस्थिति में ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र नर्मदा कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, विजयनगर जबलपुर का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ !!
@grahak_india
अ भा ग्राहक पंचायत विदिशा की सक्रियता ने पुनः अपनी जागरूकता से देश के हर कोने में अपना संदेश पहुंचाया। डीजे से होने वाली अराजकता के खिलाफ जब हमारी आवाज को स्थानीय प्रशासन ने नहीं सुना, तब हमारी आवाज देश एंव केंद्र शासित प्रदेशों के जिम्मेदारो को अब उनके कर्तव्यो का अहसास करायेगी।