राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस के भीतर क्रास वोटिंग के नाम पर भेदभाव हो रहा है उड़ीसा के 3 विधायकों को तुरंत निलंबित कर दिया और हरियाणा के 4 विधायकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जा रहा है।अनुशासन समिति की बात हो रही है।उड़ीसा के मामले में अनुशासन समिति छुट्टी पर थी क्या ?
सबको पता है कि हरियाणा के राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस के 5 विधायकों ने क्रास वोटिंग की है।कल प्रभारी
बी.के हरिप्रसाद ने प्रेस वार्ता में 4 विधायकों के नाम बताए ! पांचवा विधायक कौन है ? क्या अनुशासन समिति को भी 4 नाम ही भेजे गए है ?
अमेरिका दूसरे देशों को धमकी दे रहा था कि रूस से तेल मत ख़रीदो।आज देखो खुद डोनाल्ड ट्रंप ने पूरे विश्व के सामने इतना बड़ा संकट खड़ा कर दिया और ज़्यादातर देश अब रूस के साथ हाथ फैला रहे हैं कि हमें तेल दे दो !
HT की रिपोर्ट के मुताबिक़,
दिल्ली सरकार,अपने सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा जारी एक टेंडर नोटिस के अनुसार,यमुना के VIP निरीक्षणों के लिए लगभग ₹6.2 करोड़ की कुल लागत से,AC केबिन वाली 2 High End नाव खरीद रही है।
राज्य सभा चुनाव में 9 वोट की धाँधली के बाद कांग्रेस के विधायक
गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी चंडीगढ़ में धरने पर बैठे हैं।दोनों की माँग है कि हमारे नाम वोट रद्द होने वाले विधायकों में उछाले जा रहे हैं।कांग्रेस क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक करे।
आदेश रावल इस बार सही निकले।
लल्लनटॉप पर एक महीने पहले ही बता दिया था कि असम कांग्रेस के एक बड़े सांसद पार्टी छोड़ने वाले हैं।
सवाल ये है कि इस एक महीने में मामले को सुलझाया क्यो नहीं गया ?
@AadeshRawal
5 क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम तो सामने आ गए लेकिन जिन 4 कांग्रेस के विधायकों की वोट निरस्त हुई है,वह भी दोषी है।सब कुछ बीजेपी की पट कथा के हिसाब से हुआ है।बस इतना अंतर था कि क्रास वोटिंग करने वालो को ज़्यादा Vitamin दिया गया !
कांग्रेस के जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है,पार्टी तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी ही लेकिन,आने वाले समय में जनता भी उनको सबक सिखाएगी - @DeependerSHooda
राज्य सभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एक भूल हो गई।बीजेपी के पुराने सहयोगी INLD के दो विधायकों को वोट नहीं डालने की रणनीति विफल हो गई।INLD के वोटों से बीजेपी चुनाव जीत जातीं।
राजनीतिक हिसाब गड़बड़ हो गया !
राजनीति में नैतिकता संसाधनों के आगे कमजोर पड़ जाती है।या यू कहें कि नैतिकता की तेरहवीं हो चुकी है।
राज्य सभा चुनाव में 3 मुस्लिम विधायकों ने बीजेपी को वोट दिया।
एक ओड़िसा से हैं और दो विधायक हरियाणा से।तीनों कांग्रेसी है।
हरियाणा राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस के 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करी।
4 वोट निरस्त कर दी गई।आख़िर में बहुत कम अन्तराल से कांग्रेस के उम्मीदवार जीत गए।