Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi

3.3K posts

Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi banner
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi

Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi

@AbhimanTimes

Digital Newschannel and Newspaper

Pune, mumbai, and Maharashtra Katılım Kasım 2023
5.4K Takip Edilen852 Takipçiler
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 9 शव मिले:24 को बचाया, 9 से ज्यादा अभी भी लापता, आर्मी ने रेस्क्यू संभाला मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। 24 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, 9 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 40 से 45 पर्यटक सवार थे। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ। बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह फिर से रेस्क्यू जारी है।
हिन्दी
0
0
0
19
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
ट्रम्प जंग रोकने की संसद से मंजूरी नहीं चाहते:प्रस्ताव पेश करना टाला; रक्षा मंत्री बोले- युद्ध विरोधी अमेरिकी ईरान से ज्यादा खतरनाक ट्रम्प ने ईरान युद्ध की मंजूरी के लिए संसद में प्रस्ताव रखने का इरादा अभी टाल दिया है। युद्ध के 60 दिन का समय पूरा होने के बाद इसे जारी रखने के लिए 1 मई को प्रस्ताव रखा जाना था। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को संसद में कहा कि राष्ट्रपति को 60 दिन से ज्यादा युद्ध जारी रखने के लिए संसद की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। अमेरिका-ईरान जंग 7 अप्रैल को रुक गया था। इसका मतलब है कि यह जंग करीब 40 दिन चला। हेगसेथ ने यह भी कहा कि इस समय सबसे बड़ा खतरा ईरान नहीं, बल्कि युद्ध विरोधी हैं।
हिन्दी
0
0
0
3
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 994 रुपए तक महंगा:ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियम भी लागू; मई में होने वाले 4 बड़े बदलाव कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 मई से 994 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3071.50 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा 'ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026' प्रभावी हो गए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। देश में आज 'ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026' प्रभावी हो गए हैं। इसके तहत 'ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (OGAI) का गठन किया जाएगा। यह संस्था ऑनलाइन गेम्स को रेगुलेट करने, उन्हें अलग-अलग कैटेगरी में बांटने और उनकी मॉनिटरिंग का काम करेगी।
हिन्दी
0
0
0
3
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
पांच राज्यों में चुनाव खत्म, 11 PHOTOS:बंगाल में मोदी ने झालमुड़ी खाई, ममता की स्कूटी में सवारी; राहुल ने केरलम में साइकिल चलाई बंगाल में बुधवार को दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो गए हैं। अब सभी राज्यों में 4 मई को नतीजे आएंगे। 51 दिन चले चुनाव प्रचार में कई मोमेंट्स देखने को मिले। पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई तो ममता ने स्कूटी की सवारी की। राहुल गांधी केरलम में साइकिल से घूमे, तो बस में सफर भी किया। राहुल गांधी ने केरलम के कोट्टायम में मौजूदा विधायक चांडी ओमन के साथ साइकिल चलाई। पुडुचेरी में मतदान केंद्र पर रोबोट ने मतदाताओं का फूलों से स्वागत किया। राहुल ने केरलम में बस की सवारी की। उन्होंने बालुसेरी से नानमंडा तक यात्रा की। पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने चायपत्ती भी तोड़ी थी।
हिन्दी
0
0
0
7
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
पेट्रोल ₹14 नुकसान में बेच रहीं तेल कंपनियां:डीजल पर ₹18 का घाटा, कच्चा तेल महंगा होने से रसोई गैस पर भी ₹80,000 करोड़ का बोझ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद रिटेल रेट न बढ़ने से कंपनियों को हर एक लीटर पेट्रोल और डीजल पर घाटा हो रहा है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, तेल कंपनियां पेट्रोल पर ₹14 और डीजल पर ₹18 प्रति लीटर का नुकसान झेल रही हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण सप्लाई चैन प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। इससे तेल कंपनियों पर बोझ बढ़ रहा है। यही नहीं रसोई गैस के लिए भी सरकार पर ₹80,000 करोड़ का बोझ बढ़ रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव फिर बढ़ने से कच्चे तेल की सप्लाई चेन चरमरा गई है। जो कच्चा तेल कुछ समय पहले 70-72 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा था
हिन्दी
0
0
0
10
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
बंगाल में रिकॉर्ड 92% वोटिंग:2011 का रिकॉर्ड टूटा; तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी 85% से ज्यादा मतदान, केरलम में सबसे कम पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। बुधवार को सेकेंड फेज की 142 सीटों पर 92.48% वोट पड़े। इससे पहले 23 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर 93.19% मतदान हुआ था। यह बंगाल के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग है। इससे पहले बंगाल में 2011 में 84.72% मतदान दर्ज किया गया था। महिलाओं ने (92.28%) तो पुरुषों से भी ज्यादा (91.07%) वोट डाले। इस बार चुनावी हिंसा में भी मौत नहीं हुई। बंगाल के अलावा तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। पांचों राज्यों में केरलम में सबसे कम 78.03% वोटिंग हुई। 4 मई को सभी राज्यों के चुनाव परिणाम आएंगे।
हिन्दी
0
0
0
5
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, 108 बटुकों ने शंखनाद किया:14km के रोड शो में फूल बरसाए, भाजपा कार्यकर्ता नाचते दिखे, PM ने अभिवादन किया काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 14 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। वह बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। गेट पर ही 108 बटुकों ने उनका शंखनाद के साथ स्वागत किया। अब बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर रहे हैं। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए। प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। काफिले पर फूल बरसाए गए। पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मंदिर से पीएम सड़क मार्ग से एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से सीएम योगी के साथ हरदोई रवाना होंगे, जहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
हिन्दी
0
1
1
15
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
पाकिस्तान में गुब्बारों में गैस भरकर खाना बना रहे लोग:LPG-तेल की किल्लत की वजह से लोग मजबूर, एक्सपर्ट बोले- ये चलता-फिरता बम जैसा पाकिस्तान के कराची शहर में गैस की भारी कमी के कारण लोग अब प्लास्टिक के गुब्बारों में गैस भरकर खाना बनाने को मजबूर हो गए हैं। लंबे समय से गैस लोड शेडिंग और कम प्रेशर की वजह से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। यह खतरनाक तरीका खास तौर पर कराची के ओरंगी टाउन इलाके में देखा गया है, जिसमें मोमिनाबाद भी शामिल है। वहां के लोगों का कहना है कि अनियमित गैस सप्लाई के कारण उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। लोग खास तरह के प्लास्टिक के गुब्बारों में गैस भरते हैं। जब थोड़ी देर के लिए गैस सप्लाई आती है, तब इन गुब्बारों को भर लिया जाता है और बाद में दिन भर इन्हीं का इस्तेमाल करके खाना बनाया जाता है। ये गुब्बारे स्थानीय बाजार में भी करीब 1000 से 1500 रुपये में मिल रहे हैं।
हिन्दी
0
0
0
8
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
जेल से छूटकर भी इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम रघुवंशी:कोर्ट की परमिशन बिना शिलॉन्ग नहीं छोड़ पाएगी; जानिए कैसे मिली जमानत? मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। हालांकि, अदालत ने शर्त रखी है कि ट्रायल के दौरान सोनम को शिलॉन्ग में ही रहना होगा। शिलॉन्ग कोर्ट ने सोमवार को उसकी जमानत मंजूर कर ली। मंगलवार को सोनम के पिता देवी सिंह खुद शिलॉन्ग पहुंचे और जमानत भर दी। इसके बाद मंगलवार शाम को सोनम जेल से रिहा हो गई। रिहाई के बाद मीडियाकर्मियों ने सवाल किए तो पिता और बेटी बिना कुछ कहे ही वहां से निकल गए। बता दें कि कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है।
हिन्दी
0
0
0
12
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
PM Modi Varanasi Visit LIVE : ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोध‍ित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, काशी को देगें अरबों की सौगात
हिन्दी
0
0
0
19
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
नौतपा 2026: 25 मई से बरसेगी आग! क्यों ये 9 दिन होते हैं सबसे ज्यादा गर्म?
हिन्दी
0
0
0
4
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
रूस ने निभाई दोस्ती: चौथा S-400 भारत के लिए रवाना, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की कर दी थी हालत खराब
हिन्दी
0
0
0
4
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
नौतपा 2026: 25 मई से बरसेगी आग! क्यों ये 9 दिन होते हैं सबसे ज्यादा गर्म?
हिन्दी
0
0
0
1
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
बंगाल- PM की रैली से पहले BJP-TMC समर्थकों में झड़प:दावा- CISF जवान को गोली लगी, 3 घायल; भाजपा उम्मीदवार के घर पर बम फेंका पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगदल में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली है। इससे पहले रविवार रात BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देशी बम भी फेंके गए। इसमें तीन लोग घायल हुए, जबकि एक CISF जवान के पैर में गोली लगने का दावा किया गया है। जगदल के जलेबी माठ मैदान में प्रधानमंत्री की रैली होनी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रैली के लिए लगाए गए पोस्टर और झंडे फाड़ दिए गए। शिकायत करने थाने पहुंचे तो TMC समर्थक भी आ गए। थाने के सामने ही बहस के बाद झड़प शुरू हो गई।
हिन्दी
0
0
1
16
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
महिला ने पति के लिए अपनी जीभ काटी:पेट खराब हुआ तो बंदर मिट्टी खाने लगे; ₹299 की ड्रेस के लिए गंवाए ₹1 लाख उत्तर प्रदेश में एक महिला ने अपने पति की सलामती के लिए मंदिर में जीभ काटकर चढ़ा दी। वहीं, यूरोप में पेट खराब होने के बाद बंदर मिट्टी खाने लगे। उधर, मुंबई में एक महिला से ₹299 की ड्रेस का लालच देकर ₹1 लाख की ठगी कर ली गई। कर्नाटक में एक ऑटो चालक ने अपनी ऑटो को चलती-फिरती लाइब्रेरी में बदल दिया। वहीं, चीन में बंद पड़े मॉलों को अब गेमिंग जोन में बदला जा रहा है।
हिन्दी
0
0
1
15
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
सिक्किम की रानी भारत से दार्जिलिंग चाहती थीं:इंदिरा बोलीं- मेरे पिता से गलती हुई; सिक्किम विलय की कहानी, आज सालगिरह पर जाएंगे पीएम मोदी PM मोदी आज सिक्किम विलय की सालगिरह पर राजधानी गंगटोक जा रहे हैं। 1947 में आजादी मिलने के 28 साल बाद तक सिक्किम भारत का पूर्ण राज्य नहीं, सिर्फ प्रोटेक्टर स्टेट था। 1975 तक वहां नामग्याल राजवंश का शासन था और भारत सिर्फ विदेश नीति और सुरक्षा से जुड़े मामले देखता था। 1970 के दशक में सिक्किम के राजा की अमेरिकी पत्नी ने भारत से दार्जिलिंग लेने की ख्वाहिश जताई। इंदिरा गांधी इसके खतरे समझ गईं। उन्होंने RAW चीफ से पूछा- कुछ हो सकता है? 1642 में सिक्किम में बौद्ध राजतंत्र की स्थापना हुई। पहले चोग्याल बने फुंटसोग नामग्याल। सिक्किम में चोग्याल का मतलब ‘धर्म से शासन करने वाला राजा’ होता है।
हिन्दी
0
0
1
13
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
500 करोड़ में ममता दीदी की वोट मशीन बने क्लब:एक लाख पाड़ा क्लब TMC के प्रचार में जुटे, क्या BJP की हार की वजह बनेंगे कोलकाता के न्यू टाउन में टीन की छत वाला छोटा सा क्लब खुल चुका है। अंदर चार बुजुर्ग कैरम और बाहर कुछ लड़के फुटबॉल खेल रहे हैं। पहली नजर में यह किसी मोहल्ले का नॉर्मल क्लब लगता है, लेकिन ऐसा है नहीं। एक बॉक्स में शराब की बोतलें रखी हैं। दीवारों पर ममता बनर्जी की फोटो और TMC के पोस्टर लगे हैं। ये क्लब कम और TMC का ऑफिस ज्यादा दिखता है। पश्चिम बंगाल में इन्हें पाड़ा क्लब कहते हैं। पाड़ा यानी मोहल्ला। बंगाल में 23 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग में रिकॉर्ड 93% वोटिंग हुई। 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। हर मोहल्ले में बने क्लब TMC के प्रचार में जुटे हैं। बंगाल की राजनीति समझने के लिए इन्हें समझना जरूरी है। ममता सरकार ने 2025 में हर रजिस्टर्ड क्लब को 1.1 लाख रुपए दिए थे। 2018 में ये रकम सिर्फ 10 हजार थी, यानी 8 साल में सरकारी मदद 10 गुना बढ़ी है।
हिन्दी
0
0
1
96
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
एक गलती से हर घंटे दो परमाणु बम ‘फूटने’ लगे:आग बुझाने वालों को खून की उल्टियां, स्किन में फफोले; 40 साल बाद भी जानलेवा है चेर्नोबिल 26 अप्रैल 1986 यानी आज से ठीक 40 साल पहले। तब के सोवियत रूस का हिस्सा रहे यूक्रेन का प्रिपयत शहर। रात के 1 बजकर 28 मिनट पर 25 साल के फायरफाइटर वसिली इग्नातेंको की नींद एक फोन से टूटी। आवाज आई- कहीं आग लगी है, तुरंत आओ। वसिली उठे। वर्दी पहनी। जाते-जाते पत्नी ल्युडमिला से बस इतना कहा- ‘घबराओ मत। जल्द लौटूंगा।’ ल्युडमिला नहीं जानती थी कि ये उनके पति के आखिरी शब्द हैं। वसिली कभी वापस नहीं आए। क्योंकि जिस ‘आग’ को बुझाने वे गए थे, वो कोई साधारण आग नहीं थी। वो चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट के रिएक्टर-4 की आग थी, वो दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु त्रासदी बन गई।
हिन्दी
0
0
1
11
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प मौजूद थे:हमलावर पकड़ाया; चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे; सभी सुरक्षित अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। शनिवार शाम के इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे। ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। ट्रम्प ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। हालांकि, पहले खबर आई थी कि हमलावर को मार गिराया गया। उन्होंने कहा- अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ। सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई। सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया। जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। हमलावर के पास पावरफुल गन थी।
हिन्दी
0
0
1
8
Abhiman Times News Channel Sampadak Madhavi Joshi
सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में चढ़ावे का रिकॉर्ड:₹41.67 करोड़ आए; श्रद्धालुओं ने 600g सोना, 84 kg से ज्यादा चांदी दान की चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) के श्रीसांवलिया सेठ मंदिर को एक महीने में दान में मिली राशि ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एक महीने (18 मार्च से 16 अप्रैल तक) में कुल 41 करोड़ 67 लाख 38 हजार 569 रुपए चढ़ावे की राशि प्राप्त हुई। एडीएम और मंदिर मंडल की सीईओ प्रभा गौतम ने बताया- 16 अप्रैल को चतुर्दशी के दिन भंडार खोला गया था। इसके बाद सात राउंड में गिनती की गई। इस दौरान मंदिर के भंडार से कुल 33 करोड़ 21 लाख 63 हजार 539 रुपए प्राप्त हुए। भेंटकक्ष और ऑनलाइन माध्यम से 8 करोड़ 45 लाख 75 हजार 30 रुपए मिले। इनके अलावा करीब 1 करोड़ रुपए कीमत का सोना और करीब 2 करोड़ रुपए की चांदी की भेंट भी चढ़ावे में आई है।
हिन्दी
0
0
1
15