




Arjun Chautala
364 posts

@Achautala
National InCharge, INLD Students Organization (@iso4student). ताऊ देवीलाल का सिपाही।


















यह बदलाव की हुंकार है, यह नए हरियाणा के निर्माण का युवा संकल्प है… 23 मार्च को नरवाना की पावन धरा से परिवर्तन की नई कहानी लिखी जाएगी।


इनेलो सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि जननायक चौ. देवीलाल जी की विचारधारा और लोहपुरुष चौ. ओमप्रकाश चौटाला जी के सिद्धांतों पर खड़ा एक जनआंदोलन है… हमारे फैसले दिल्ली की दरबारों में नहीं बल्कि गांवों की चौपालों और समर्पित कार्यकर्ताओं की सोच के आधार पर तय होते हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए इनेलो ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों से दूरी बनाए रखने का फैसला लिया है। प्रदेश की जनता ने देखा है कि जिस तरह कांग्रेस ने वर्षों तक धर्म, जात-पात और क्षेत्रवाद की राजनीति की, उसी राह पर आज भाजपा भी चल रही है। सत्ता के लिए समाज को बांटने की इस राजनीति को हरियाणा अब और स्वीकार नहीं करेगा। इनेलो का संकल्प साफ है कि कांग्रेस को सत्ता से दूर और भाजपा को सत्ता से बाहर रखते हुए हरियाणा में एक मजबूत, ईमानदार और जनहितकारी इनेलो सरकार बनाना। हमारा भरोसा सत्ता के गलियारों पर नहीं बल्कि जनता की ताकत और कार्यकर्ताओं के विश्वास पर है।



