Adhya Malhotra
168 posts

Adhya Malhotra retweetledi

माननीय @SuvenduWB जी को मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई!
आदरणीय शुभेंदु अधिकारी जी,
आपको प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह सम्मान आपके लंबे राजनीतिक संघर्ष, जनसेवा के प्रति समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा तथा जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।
आपने सदैव जनहित, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी एवं मजबूत नेतृत्व में बंगाल प्रगति, सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
आपका नेतृत्व पश्चिम बंगाल की जनता के लिए नई आशाओं, नई ऊर्जा और नए विकास युग का सूत्रपात करेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल प्रदान करें, ताकि आप प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूर्ण करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।
पुनः आपको इस गौरवपूर्ण दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
जय श्री राम!
@narendramodi @AmitShah @BhajanlalBjp @BJP4Bengal @BJP4India @BJP4Rajasthan
हिन्दी
Adhya Malhotra retweetledi

वो सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं था,
वो नए भारत के आत्मसम्मान, साहस और अटूट संकल्प का उद्घोष था।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में जिस दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और निर्णायक साहस का परिचय दिया गया, उसने पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया कि आज का भारत आतंक और चुनौतियों के सामने झुकता नहीं, चुप नहीं रहता — बल्कि हर खतरे का जवाब पूरी ताकत, रणनीति और संकल्प के साथ देना जानता है।
यह नया भारत है…
जो अपने वीरों के सम्मान के लिए खड़ा रहता है,
जो राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है,
और जो देश की अखंडता पर उठी हर नज़र का जवाब देना भी जानता है।
राष्ट्र का सम्मान और नागरिकों की सुरक्षा हमारे लिए केवल शब्द नहीं, बल्कि सर्वोच्च कर्तव्य हैं — और नया भारत उनकी रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने में सक्षम भी है और पूर्णतः प्रतिबद्ध भी।
ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगाँठ पर हमारे वीर जवानों की अदम्य वीरता, अटूट संकल्प और अप्रतिम शौर्य को शत-शत नमन!
#OperationSindoor
हिन्दी
Adhya Malhotra retweetledi

"मोदीमय भारत"🚩
भगवामय भारत 🇮🇳
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की इस ऐतिहासिक विजय के लिए सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक अभिनंदन एवं बधाई।
डॉ रक्षा भंडारी
जिला अध्यक्ष सिरोही, राजस्थान
@narendramodi @AmitShah
@bjpbhajanlal @BJP4India
@bjp4rajasthan @Sirohikiaawaz
हिन्दी
Adhya Malhotra retweetledi

पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में आज आबू रोड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में भव्य विजय जुलूस निकाला, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इज़हार करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कर इस जीत का उत्सव मनाया।
#VictoryCelebrationAbuRoad
@narendramodi @AmitShah @BhajanlalBjp @madanrrathore @BJP4India @BJP4Rajasthan
@Sirohikiaawaz



हिन्दी
Adhya Malhotra retweetledi

माननीय सिरोही जिला अध्यक्ष श्रीमती @Rakshabhanda3Dr जी द्वारा अभिभावकों से विनम्र अपील!
अपनी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV टीकाकरण जरूर करवाएं।
जिले के सभी PSC/CHC में निःशुल्क उपलब्ध।
आपका एक कदम, बेटी का सुरक्षित भविष्य।
#HPVVaccine #BetiKiSuraksha
@narendramodi @BhajanlalBjp @madanrrathore @BJP4Rajasthan
हिन्दी

भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्रीमान @NitinNabin जी का वीरों की धरती, शौर्यभूमि "राजस्थान" आगमन पर समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका सान्निध्य एवं मार्गदर्शन हमारे संगठन में नई ऊर्जा का संचार कर उसे नई दिशा प्रदान करेगा।
#WelcomeNitinNaveenJi #RajasthanWelcomesYou

हिन्दी

@RiteshS84724550 @Rakshabhanda3Dr #रक्तदान_महादान
#जन्मदिवस_सेवा_के_नाम
QME
Adhya Malhotra retweetledi

माननीय सिरोही जिला अध्यक्ष श्रीमती @Rakshabhanda3Dr जी के आज जन्मदिवस के पावन अवसर पर भाजपा नगर मंडल आबूरोड द्वारा ट्रॉमा सेंटर स्थित ब्लड बैंक में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस प्रेरणादायी पहल में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दिखाई, साथ ही सेंटर पर भर्ती थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ केक काटकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया तथा फल, बिस्किट, चॉकलेट वितरित कर सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया।
आज का दिन सेवा, समर्पण और मानवता को समर्पित रहा।
इस अवसर पर कई प्रदेश एवं जिला कार्यकर्ताओं सहित मंडल पदाधिकारीयो की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#रक्तदान_महादान #मानवता_सर्वोपरि
@BhajanlalBjp @madanrrathore
@BJP4India @BJP4Rajasthan
@bjp_sirohi



हिन्दी
Adhya Malhotra retweetledi

माननीय जिला अध्यक्ष महोदया, बहन श्रीमती @Rakshabhanda3Dr जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका अटूट समर्पण, अनुशासन और सशक्त नेतृत्व हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है। विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी दृढ़ता और सकारात्मक सोच हमें आगे बढ़ने का हौसला देती है, आपकी कर्मठता, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पित भावना हर कार्यकर्ता में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है। आपका मार्गदर्शन हमें निरंतर सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
आपका स्नेहिल स्वभाव और हर कार्यकर्ता को परिवार की तरह साथ लेकर चलने की भावना संगठन को एक मजबूत परिवार बनाती है। आपके मार्गदर्शन में कार्य करना हमारे लिए गर्व की बात है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु रहें और ऐसे ही संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाती रहें।
#HappyBirthdayDrRakshaBhandariJi

हिन्दी
Adhya Malhotra retweetledi

आज राजस्थान सरकार में चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के माननीय मंत्री श्री @GajendraKhimsar जी ने माननीय राज्य मंत्री श्री @otaramjidewasi जी एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती @Rakshabhanda3Dr जी के साथ सिरोही जिला अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
मंत्री महोदय की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने हर किसी को प्रभावित किया।
इसके पश्चात माननीय मंत्री महोदय के आबूराज (माउंट आबू) पहुंचाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह दृश्य उत्साह, सम्मान और संगठन की एकजुटता का प्रतीक बना।
इस गरिमामय अवसर पर आबू-पिंडवाड़ा विधायक श्री @GarasiyaSama जी, जिला महामंत्री श्री नरपत सिंह जी, जिला मंत्री श्री पवन राठौर जी, मंडल अध्यक्ष श्री अक्षय चौहान जी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष श्री सुनील आचार्य जी, आईटी विभाग संयोजक श्री अभिनंदन दीक्षित जी सहित अनेक भाजपा के सम्माननीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#SevaHiSangathan #Sirohi #MountAbu
@BhajanlalBjp @madanrrathore
@BJP4India @BJP4Rajasthan
@bjp_sirohi @Sirohikiaawaz



हिन्दी
Adhya Malhotra retweetledi

दो दिन राष्ट्र के नाम… 🇮🇳
वैश्विक संकट के इस दौर में, छोटे-छोटे कदम बनें देश की बड़ी ताकत।
पेट्रोल-डीजल बचाना है, राष्ट्र को परम वैभव तक पहुँचाना है।
सप्ताह में एक या दो दिन, वाहनों को दें विश्राम —
आइए, पैदल चलकर अपनाएँ स्वास्थ्य और पर्यावरण का संगम।
युवा फिट तो देश हिट — यही है हमारा संकल्प!
#WalkForNation
@narendramodi @BhajanlalBjp
@BJP4India @BJP4Rajasthan
@Sirohikiaawaz
हिन्दी
Adhya Malhotra retweetledi

राजस्थान की पत्रकारिता को नई दिशा देने वाले, सत्य और निष्पक्षता के प्रतीक, माननीय स्वर्गीय श्री कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
कुलिश जी केवल एक संस्थापक नहीं थे, बल्कि वे जनमानस की आवाज थे। उन्होंने “राजस्थान पत्रिका” के माध्यम से समाज के हर वर्ग की पीड़ा, संघर्ष और सच्चाई को निर्भीकता से सामने रखा। उनकी लेखनी में वह स्पष्टता और साहस था, जिसने पत्रकारिता को सिर्फ समाचार तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जनसेवा का माध्यम बना दिया।
उन्होंने हमेशा निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और जनहित को सर्वोपरि रखा। उनकी संपादकीय शैली में स्पष्टता, गहराई और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत संगम था। यही कारण है कि आज भी उनकी विचारधारा और उनके द्वारा स्थापित मूल्यों की प्रासंगिकता बनी हुई है।
इस पावन अवसर पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं। उनका योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
#kulishJanmaShatiParv
#rajasthanpatrika

हिन्दी
Adhya Malhotra retweetledi

आज सिरोही जिला स्तर पर कांग्रेस द्वारा किया गया धरना-प्रदर्शन ऐसे समय में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना कदम है। जब पूरा देश एक गंभीर और वैश्विक चुनौती का सामना कर रहा है, तब जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका देश और समाज के साथ खड़े होने की होती है, न कि जनता के बीच भ्रम और अराजकता का माहौल पैदा करने की।
सरकार ने हालात को संभालने के लिए सभी जगह जिला स्तरीय निगरानी समितियों का गठन कर दिया है तथा आमजन की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। प्रशासन और सरकार हर मोर्चे पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
आज जब पूरा विश्व एक कठिन दौर से गुजर रहा है उस समय कांग्रेस द्वारा यह घिनौना कृत्य देश को शर्मिंदा करने वाला है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने युद्ध जैसे हालातों के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, गैस सप्लाई में भी बाधाएँ आ रही हैं और स्वाभाविक रूप से महंगाई तथा वितरण में देरी जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। यह स्थिति किसी एक देश की नहीं, बल्कि पूरे विश्व की चुनौती बन चुकी है।
ऐसे समय में जब पाँचवीं कक्षा का एक साधारण बच्चा भी यह समझ सकता है कि वैश्विक परिस्थितियों का असर हमारे देश की अर्थव्यवस्था और बाजार पर पड़ता है, तब देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी काग्रेस का इस प्रकार धरना-प्रदर्शन करना और प्रशासनिक तंत्र को बाधित करना कहीं न कहीं दुर्भाग्यपूर्ण प्रतीत होता है। इससे न केवल जनता का समय नष्ट होता है बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी अपने कर्तव्यों का सुचारू रूप से निर्वहन करना कठिन हो जाता है।
जब देश एक वैश्विक संकट की परीक्षा से गुजर रहा हो, तब राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों को राष्ट्रहित में एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। विपक्ष का कर्तव्य केवल आलोचना करना ही नहीं, बल्कि ऐसे कठिन समय में सरकार के साथ मिलकर समाधान खोजने में सहयोग देना भी है।
लोकसभा में सरकार से अंतरराष्ट्रीय युद्ध जैसी संवेदनशील परिस्थितियों पर तत्काल सार्वजनिक रूप से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगना भी कई बार व्यावहारिक नहीं होता, क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीतिक मर्यादाओं के कारण कई बातें खुले मंच पर नहीं कही जा सकतीं। ऐसे समय में देश की छवि और सम्मान को सर्वोपरि रखना हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए।
सच्चाई यह है कि हम में से हर व्यक्ति सीमा पर जाकर युद्ध नहीं लड़ सकता, हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम की कीमतें तय नहीं कर सकते। लेकिन हम धैर्य, संयम और जिम्मेदारी का परिचय देकर देश को मजबूत अवश्य बना सकते हैं। हम अपने अनावश्यक शौक-मौज में थोड़ी कमी लाकर, गाड़ियों का सीमित उपयोग करके, बिजली और घरेलू गैस की बचत करके भी देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
आज आवश्यकता इस बात की है कि सभी संगठन, सभी राजनीतिक दल और देश का प्रत्येक नागरिक एकजुट होकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे। सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो ऐसे समय में राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर सभी दलों और नागरिकों को संयम, धैर्य और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। यदि हम सब मिलकर धैर्य और एकजुटता के साथ इस परिस्थिति का सामना करेंगे, तभी हमारा राष्ट्र इस वैश्विक संकट से मजबूती के साथ उभर पाएगा।
वैश्विक संकट में राजनीति नहीं, राष्ट्रहित सर्वोपरि।
धैर्य, संयम और एकता से ही मजबूत होगा भारत।
आइए, इस कठिन समय में हम सब धैर्य, संयम और एकता का परिचय दें और अपने राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें।
जय हिन्द!🇮🇳🇮🇳
#राष्ट्रहित_सर्वोपरि
#राष्ट्रहित_में_एकता
@narendramodi @AmitShah
@HardeepSPuri @BhajanlalBjp
@BJP4India @BJP4Rajasthan
@bjp_sirohi @Sirohikiaawaz
हिन्दी
Adhya Malhotra retweetledi

आज भारतीय जनता पार्टी सिरोही द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की कार्ययोजना को लेकर सरूपगंज स्थित बालाजी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री श्रीमान @SharwanBagdiBjp जी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती @Rakshabhanda3Dr जी ने की।
बैठक में प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक सुदृढ़ता तथा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना निर्धारित की गई।
इस अवसर पर सिरोही जिला प्रमुख श्री अर्जुन पुरोहित, सिरोही-जालौर के पूर्व सांसद श्री @devjimpatel जी, पूर्व विधायक श्री @jagsiramjikoli जी, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री श्री नरपत सिंह राणावत जी, जिला महामंत्री श्री गणपत सिंह राठौड़ जी सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#DeendayalUpadhyay
#PrashikshanMahabhiyan2026
@BhajanlalBjp @madanrrathore
@BJP4India @BJP4Rajasthan
@Sirohikiaawaz @bjp_sirohi



हिन्दी
Adhya Malhotra retweetledi

जैन समाज में नारी शक्ति समाज की प्रगति का आधार : डॉ. रक्षा भंडारी।
आज #मुंबई के दादर में श्री शिवगंज ओसवाल जैन संघ का 34वां स्नेह मिलन समारोह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में माननीय सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉ. रक्षा भंडारी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर समाज की नारी शक्ति का सम्मान किया गया तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ।
अपने संबोधन में श्रीमती डॉ. भंडारी जी ने उपस्थित सभी मातृशक्ति को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी समाज की उन्नति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जैन समाज की महिलाएं सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना से समाज को नई दिशा दे रही हैं, उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त बनता है। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान के साथ श्रीमती डॉ. भंडारी जी का भी बहुमान किया गया।
इस अवसर पर समाज के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
#OswalJainSamajShivganj
#WomensDayMumbai
@BhajanlalBjp @madanrrathore
@BJP4India @BJP4Rajasthan
@Sirohikiaawaz




हिन्दी

#होली_मिलन
आज शिवगंज स्थित माननीय जिला अध्यक्ष श्रीमती @Rakshabhanda3Dr जी के निवास पर भाजपा नगर मंडल आबूरोड के समस्त पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर माननीय जिला अध्यक्ष जी ने सभी कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा पार्टी की आगामी रणनीति एवं रूपरेखा की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूर्ण उत्साह एवं मजबूती के साथ संगठन को और सशक्त बनाने तथा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया।
इस दौरान संगठन के अनेक पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
#भाजपापरिवारसिरोही
@BhajanlalBjp @blsanthosh
@madanrrathore @BJP4India
@BJP4Rajasthan @Sirohikiaawaz



हिन्दी