Purnima

1.5K posts

Purnima banner
Purnima

Purnima

@AdvaitPurnima

सात समुद्र की मसि करूँ , गुरु गुण लिखा न जाय,।। My tweets are personal and do not represent the official stance of @advait_prashant

Katılım Mart 2025
6 Takip Edilen12 Takipçiler
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
आचार्य जी UK में! मई–जुलाई 2026 🇬🇧 इस वर्ष आचार्य जी यूके के अनेक प्रतिष्ठित मंचों और संस्थानों में संवाद हेतु आमंत्रित हैं, जिनमें यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, किंग्स कॉलेज लंदन, वॉटकिन्स बुक्स लंदन आदि शामिल हैं। विकास, नेतृत्व, तकनीक, शिक्षा, और मानव जीवन के अन्य मूल प्रश्नों पर होने वाले ये संवाद AP फ्रेमवर्क और समकालीन विश्व के बीच एक आवश्यक सेतु का कार्य करेंगे। यूके में रहने वाले साथियों के लिए यह एक दुर्लभ अवसर है कि वे आचार्य जी को विश्व के इन प्रतिष्ठित बौद्धिक मंचों पर प्रत्यक्ष सुन सकें। 30 मई के कैम्ब्रिज संवाद से जुड़ी विस्तृत जानकारी इस पोस्ट पर देखें: app.acharyaprashant.org/?id=8-88fb1823… अन्य कार्यक्रमों की तिथियाँ और विवरण शीघ्र साझा किए जाएँगे। कैम्ब्रिज से लंदन तक, मुलाक़ात होगी। 🇬🇧 #AcharyaPrashant #GitaLive! Posted by Gita Live! on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-0d75cc57… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
Purnima tweet media
हिन्दी
0
0
0
0
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
*देश में पाखंडवाद/लोकधर्म चरम पर है* यह घटना अभी हाल फ़िलहाल का है l जिसमे दावा किया जा रहा है कि पेड़ की जड़ से बाबा की मूर्ति निकली है। हरियाणा प्रांत के हिसार जिले के खेदड़ गांव में 2 वर्ष पहले किसी व्यक्ति ने घर में टूटी हुई मूर्ति पीपल के पास रख दी। जैसा कि होता है 2 साल में पीपल ने इस मूर्ति को अपने आगोश में ले लिया। जैसे ही इस पर एक ढोंगी बाबा की नजर पड़ी तो उसने तुरंत मौके का फायदा उठाकर वहां अपनी दुकानदारी जमा दी और दावा कर दिया कि उसकी भक्ति से खुश होकर बाबाजी यहां प्रकट हुए हैं। दुकानदारी ज्यादा चले इसके लिए खबर को आसपास फैलाने के लिए यूट्यूबर्स का सहारा लिया गया, उन्होंने भी खुद को चंदा चढ़ाया और धड़ाधड़ प्रचार किया। हालाँकि, गांव के तर्कशील युवाओं ने पीपल की जड़ों से टूटी हुई मूर्ति को निकालकर पाखंडी की दुकान पर ताला जड़ दिया। *इन्ही सब समस्याओं को समाप्त करने और व्यवस्था में बदलाव लाने हेतु संस्था और आचार्य जी निरंतर संघर्षरत हैं | * #AcharyaPrashant #Lokhdharma Posted by Deepak Kumar Vishwakarma on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-9549d11c… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
Purnima tweet media
हिन्दी
0
0
0
3
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
कल हमने अंबिकापुर के ऑक्सीजन पार्क में बुक स्टॉल लगाया था, जहां यह इंसानों से ज्यादा समझने की कोशिश करते दिखा जो हमारे सामने एकदम सहज हो कर खड़ा हो गया मानो वो हमें पहले से जानता हो। या कहे वो भी लग रहा था की कुछ तो अच्छा हो रहा जिसे शायद वो समझने की कोशिश कर रहा था। #AcharyaPrashant Posted by Priti on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-0f2b973e… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
हिन्दी
0
0
0
7
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
💫 *संत सरिता सत्र* 💫 भजन – “खलक सब रैन को सपना” “निकसी जब प्राण जावेगे। कोई नहीं काम आएंगे।” ~ कबीर साहब जी → जब तक शरीर है तब तक ही देखनेवाला (तुम/अहं) है। इसलिए शरीर की संरचना के होते हुए ही हम अहंकार देख सकते हैं और मिट सकते हैं। खुद को(अहंकार को) हमेशा तोड़ने के लिए तैयार रहना हैं। वह आनंद है → मिटना। *इसलिए मिटने से पहले मिटनेवाले को मिटाओ।* नहीं तो मरने के बाद🙃 फिर तुम्हारे अपने लेंगे तुम्हारी तेरहवीं का स्वाद 😋 और आपकी हंसती हुई तस्वीर पे बरसेंगी फर्राटेबाज पाद 😝🤮 जब मृत्यु हो जाती है, मानो शरीर की संरचना बिखर जाती है, तो देखनेवाला भी मर जाता है। ✶ *मेरे लिए तो सबसे ज्यादा ज़रूरत है हरपल खुद की चालाकियों को देखना!* #AcharyaPrashant Posted by Sakshi Mhaske on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-d2ceb6e4… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
हिन्दी
0
0
0
2
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
मेरे घर में एक फैमिली रेंट पर रहती है। उनका एक लड़का है जिसने अभी टेन्थ का एग्जाम दिया था। उसका रिजल्ट अच्छा नहीं आया, सेकंड डिवीजन आया और परसेंटेज भी कम था। सच कहूँ तो मुझे लगा था कि वो फेल हो जाएगा, लेकिन वो पास हो गया। उस दिन उसके घर में पढ़ाई को लेकर बहुत लड़ाई हो रही थी। उसकी मम्मी बोल रही थी कि दिन भर मोबाइल देखता रहता है, ठीक से पढ़ाई नहीं करता, स्कूल भी नहीं जाता। उसके पापा कह रहे थे कि इतने खराब मार्क्स आए फिर भी पढ़ने नहीं बैठता, इसे काम पर भेजो। लेकिन वो लड़का बोल रहा था कि “जब काम करना पड़ेगा तब कर लूँगा।” ये सब सुनकर मुझे आचार्यजी की बात याद आई। वो कहते हैं कि जब तक बच्चों को ये नहीं समझाया जाएगा कि पढ़ाई क्यों जरूरी है और जीवन में उसका क्या उपयोग है, तब तक बच्चे मन से नहीं पढ़ेंगे। सिर्फ डाँट या मार से कोई सच में नहीं बदलता। आचार्यजी को सुनने के बाद मेरे जीवन में देखने का नजरिया बदल गया है। पहले भी ऐसी घटनाएँ देखती थी, लेकिन अब उनके पीछे का मतलब समझ आता है कि लोग किस माइंडसेट से ऐसा करते हैं और क्यों उनके जीवन में अंदर से इतना खालीपन होता है। #AcharyaPrashant Posted by Ankita Ror on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-82dde188… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
हिन्दी
0
0
0
1
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
आज के सत्र में आचार्य जी ने जो मौत को लेकर बात की, मैं उसके बारे में ही दिन भर से सोच रही थी क्योंकि आज ही मेरे एक रिश्तेदार की भी मृत्यु हुई है। सुबह से घर में शोक का माहौल बना हुआ था। जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई, वह कल रात तक बिल्कुल ठीक थे। उन्हें अपने ऑफिस में कोई अवॉर्ड भी मिला था कल ही। वह सोने से पहले स्टेटस भी डालकर सोए, फिर सुबह उठे ही नहीं। मैंने सोचा, ये जीवन भी कितना अजीब होता है। किसी बात की कोई गारंटी नहीं होती। मौत तो प्रतिपल याद रखने वाली चीज़ है, लेकिन हम खामखां ही इस दुनियादारी के बंधनों में उलझे रहते हैं। #AcharyaPrashant Posted by Shweta on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-b1aafb1f… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
हिन्दी
0
0
0
1
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
नमस्कार आचार्य जी 🙏 आज मेरी बेटी का चीन में प्रदर्शन था। आप सबको कोटि-कोटि प्रणाम आचार्य जी 🙏 आज स्नेहा ने चीन के हैनान प्रांत में आयोजित एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया — 🥉 Overall Bronze Medal 🏅 175 kg Dead Lift में Gold Medal 🥉 Squat Lifting में Bronze Medal यह सब आपकी शिक्षा से संभव हो पाया है आचार्य जी। कोटि-कोटि प्रणाम #AcharyaPrashant #Sports Posted by Aarti kamaladinni on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-a846ec06… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
Purnima tweet media
हिन्दी
0
0
0
4
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
कल ग्रेटर नोएडा में आचार्य जी से मिलने का सुनेहरा मौका ✨️ *9 मई को Crossword Book-a-Thon में आचार्य जी से सीधे संवाद का दुर्लभ अवसर।* यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है। ज़रूर आएँ - और अपने मित्रों व परिवार को भी साथ लाएँ! ⏰ कल शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक। 📍लोकेशन: ग्राउंड फ्लोर, गौर सिटी मॉल, ग्रेटर नोएडा maps.app.goo.gl/YQZytBuNBzmFx5… फॉर्म भरकर आप सीधे कार्यक्रम में आ सकते हैं - कन्फर्मेशन का इंतज़ार करने की आवश्यकता नहीं है: forms.gle/rzbfXiPPudsHtQ… #AcharyaPrashant #GitaLive! Posted by Gita Live! on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-b7d426d7… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
हिन्दी
0
0
0
8
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
अगर ग्लोबल वार्मिंग और जंगलों की कटाई नहीं रुकी, तो दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन अमेज़न सूखे मैदान में बदल सकता है। बेचैनी में इंसान पहले पेड़ काटता है, फिर गर्मी बढ़ने पर AC खरीदता है, फिर बिजली बनाने के लिए प्रकृति को और बिगाड़ता है… और चैन उसे तब भी नहीं मिलता। 🙃 #AcharyaPrashant #EnvironmentAndClimate #Operation2030 Posted by Priyanka Aggarwal on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-e9898258… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
Purnima tweet media
हिन्दी
0
0
0
2
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
कल के सत्र ने मुझे 48 साल पीछे धकेल दिया। आज मैं 66 वर्ष की हूं। मैं 8 साल की थी जब मेरी माता जी का देहांत हुआ । कॉलेज मुझे जाने नहीं दिया गया क्योंकि जिस कॉलेज में मुझे जाना था वो only for girls नहीं था। जब मैं 19 साल की हुई मुझे भी अच्छा घर बार और अच्छा खानदान (ज़्यादा पैसा) देख कर लोगों के सामने पेश किया गया। पता है कैसे? चूंकि मैं गाना जानती थी (हारमोनियम के साथ) तो जो मुझे देखने आते थे हारमोनियम बजाते हुए मुझे उनके सामने गाने के लिए बोला जाता था और मैं बैठजाती थी सुर अलापने। जैसे एक लड़की के जीवन का सार ही यही है कि कोई पैसे वाले घर का लड़का उसके किसी हुनर से खुश हो जाए और उसे ब्याह ले जाए। परिवार वाले इस बात की बेहद खुशी मनाएं। तीन बार ऐसा हुआ था। एक बार तो ठीक वैसा ही हुआ जैसा कि आचार्य जी कहते हैं। लड़के की 2 बहनें आईं, मुझे चारों तरफ से घूम कर देखा और कह दिया कि इसकी तो height short है। मुझे पता नहीं क्यों उस समय भी ये बातें इतनी जंचती नहीं थी। मुझे लोग कहते थे गाय जैसी सीधी है मगर आज मुझे पता है कि मैं भारी हीन भावना से ग्रस्त थी। भीतर उद्वेलन भरा था। आज भी याद है अपना गला भींचकर मैंने चाहा था कि काश मैं मर जाऊं तो सब का जीवन आसान हो जाए, क्योंकि सब की तकलीफ का कारण मेरा लड़की होना है। चूंकि शुरू से ही ये बातें गलत लगती थीं तो शादी के बाद का जीवन पूरी तरह पलट गया। हिंदी के अच्छे साहित्य को पढ़ने का सदा से शौक रहा शायद इसीलिए ज़्यादा सामाजिक बातें मुझे कभी नहीं भाईं मगर एक balancing मैंने हमेशा बना कर रखनी चाही क्योंकि कट गई तो जाऊंगी कहां? मगर जो बातें साफ-साफ तौर पर गलत लगती थीं वो बातें महज स्वार्थ के लिए मान जाऊं ऐसा नहीं हो पाता था। अपने को उठाने- बढ़ाने में, कमियों के साथ भी अपनी तरफ से जी तोड़ पूरी कोशिश सदैव करती रही। उस समय आचार्य जी की शिक्षाओं का साथ नहीं था फिर भी समाज के ढर्रों और मान्यताओं के आगे झुकने के पार जा चुकी थी। शादी के पहले वाली शशि पूरी तरह बदल चुकी थी। अब वो गलती के खिलाफ आवाज़ उठाती थी। जरूरत पड़ने पर लड़-भिड़ भी जाती थी। इसीलिए पिछले 20-25 सालों से लोग (सामाजिक) कटते - छंटते गए। आचार्य जी से जुड़ने के बाद बातें जैसे-जैसे स्पष्ट होकर जीवन में घुलने लगीं। balancing रखने वाला phase भी पूरी तरह चला गया। परिवार में भी अपने दम पर रहती हूं। कल ही दोनों बेटों के साथ बात की कि यदि मैं परिवार में हूं तो मुझे जो गलत दिखेगा मैं ज़रूर बोलूंगी। खुलकर बोलती हूं कि मैं दब कर नहीं रह सकती किसी से भी। ना दबना है ना दबाना है। ये जो दो पोस्टर्स भेजे हैं ऊपर पिक्चर्स के साथ उसके बारे में उनसे लंबी बात की। बच्चों को किस तरह भ्रमित कर सकते हैं ये पोस्टर्स। आचार्य जी यदि आपने मुझे थामा नहीं होता तो जाने कहां-कहां अपना सर पटक रही होती। बड़ाई और स्वार्थ के कारण रिश्ते निभाने के चक्कर में जाने अपने आप को कितना फुला रही होती। गीता के श्लोकों को उनके सतही अर्थों के साथ रट रही होती। एक हद तक पूजा पाठ और लोक धर्म में ही फंसी होती। "डूबत ही भव के सागर में, बहिया पकड़ समुझाये रे फकीरवा"।। अनंत आभार आचार्य जी 🙏🙏🙏 #AcharyaPrashant #WomenEmpowerment Posted by Shashi Bhaiya on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-9e4edd0f… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
Purnima tweet media
हिन्दी
0
0
0
0
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
आचार्य जी को सुनते हुए मेरी पत्नी, जो पहले शादियों में बहुत सजती-संवरती थी, आज शादियों को लेकर उनका सोच बिल्कुल अलग हो गया माने कि सही हो गया अब आचार्य जी की बातों को समझने के बाद अपना काम करने लगी है। वह अब जिम जाती है 💪 गीता और उपनिषद पढ़ती है 📖 गीता परीक्षा देती है ✍️ और उसकी बातचीत भी अब बहुत सुधर गई है 🗣️ हमारे घर का माहौल अब धीरे-धीरे ठीक होने लगा है 🏡✨ #AcharyaPrashant Posted by Sarvesh Chaturvedi on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-d9bb28d1… @Advait_Prashant @AcharyaReels
हिन्दी
0
0
0
1
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
🌼 जो अहंकार है, वो बड़ा ताकतवर है। उसको हम बहुत हल्के में ले जाते हैं। बाद में वही चीज़ हमसे नहीं छूट रही होती, और यह कहकर हम बहुत-सी चीज़ें अनसुना कर देते हैं। 🌼 मेरा शुरू से एक भी जिम की एक्सरसाइज अच्छे से नहीं हो पा रही थी। मैं जब दूसरों को देखता था, तो मुझे लगता था कि ये सब कितनी आसानी से कर दे रहे हैं। मैं जब खुद करने लगा, तब समझ आया कि बोलने से नहीं, करने से होगा। तब एक भी ढंग से नहीं हुआ। एक न होता, फिर मुझे अंदर से कोई कहता, “कर।” दूसरी बार फिर एक पुकार आती। और साथ ही एक आवाज़ यह भी कहती, “छोड़ दे, अभी नहीं हो पाएगा।” 🌼 ऐसे ही खुद को बिना कष्ट दिए कैसे तोड़ेंगे? उसके लिए तो कष्ट देना ही पड़ेगा। चाहे लड़का हो या लड़की, जिम में सब एक हैं। मैं हर बार कोशिश करता गया। उसके बाद लगातार 29 dips मारीं एक साथ। 20 भी नहीं हो पाया था पहले, पर उसको अभी भी बढ़ाना है। जैसे लड़के एक साथ 30-40 करते हैं, वैसे ही एक साथ मुझे भी मारनी हैं। आचार्य जी की सिखाई हुई बातें हमेशा याद रखनी हैं, और खुद को और बेहतर बनाते जाना है। #AcharyaPrashant Posted by Gayatri Mohapatra on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-10622fe9… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
हिन्दी
0
0
0
0
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
✨"स्त्री प्रदर्शनी नहीं स्वतंत्र चेतना है "✨❤️ शरीर की नुमाइश नहीं लगानी है शरीर को मजबूत बनाना है ✨💪 किसी भी झुन्नू के सामने शरीर की प्रदर्शनी नहीं लगानी है 🙅क्योंकि वो सिर्फ हमें देह ही देखता है चेतना थोड़ी देखेगा 🙃 उसने तो हमें एक शरीर ही बना दिया । हम एक चेतना है , मनुष्य है जिसको प्यार है आजादी से 🕊️ शरीर उसको देना है जो हमें घटाए 🩷 #AcharyaPrashant #WomenEmpowerment Posted by Gayatri Yogi on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-86b2b19e… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
Purnima tweet media
हिन्दी
0
0
0
0
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
एक ऊंचा काम📈 न रंग देखता है, न रूप, न जाति देखता है, न कद, न बाल, न चमड़ी😏 कोई conditions नहीं रखता❌ बस प्रेम होना चाहिए उससे😌 कोई मजबूरी की बात नहीं❌ होती, चयन तुम्हारा🫵🏻 है कि तुम चुन किसे रहे हो ⁉️ समाज द्वारा बनाए गए चले आ रहे मान्यताओं🥴 को या असमान को 🪂 #AcharyaPrashant Posted by Krishna on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-03cf02ac… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
हिन्दी
0
0
0
1
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
* 🌹 गुरु की करनी गुरु जाएगा ,* *चेले की करनी चेला 🙏🏻💐* ✨ आपके पास आना एक घबराहट है , 💊 क्योंकि दवाई तो कड़वी लगती है 🌿 पर बीमारी भी वही ठीक करती है 🪞 आपके पास आना आईना देखने जैसा है ❝ मैं नहीं रुका तो तुम क्यों रुके हो ? ❞ 📖 जी , वाकई ! प्रेम नहीं जानते हम - हम बस ज्ञान इकट्ठा करके कुछ दिखना चाहते हैं , एक भारी कवछ बनाना चाहते हैं ज्ञान को । 😶‍🌫️ हम असुरक्षित, नग्न खड़े होने से बहुत घबराते हैं क्योंकि भीतरी संपदा उद्घाटित ही नहीं हुई है - सब कुछ बाहर से लेप लेना चाहते हैं । 🧍‍♂️ आपने एक बार कहा था कि वो आदमी तुम्हे बनना है कि चौराहे पर नंगा खड़ा कर दे तुम्हे कोई तब भी तुम ऐसे हो जैसे कुछ भी नहीं छिना तुम्हारा । ये गरिमा भीतर होनी चाहिए । 🔍 वाकई अब साफ दिखाई देता है कि ज्ञान हम तक लाने में आपने सब सीमाएं लांघ दी हैं , अब तो बस हमारी नियत की ही कमी बची है । 📜 इस नियत की कमी पर दोहा याद आता है जिस पर हम चल नहीं पा रहे हैं :- _🙏गुरु सो ज्ञान जो लीजिए , सीस दीजिए दान ।_ _🌊बहुतक भौंदू बहि गये , राखि जीव अभिमान ।।_ 🤍 आप कहते हैं कि प्रेम सीखना पड़ता है पर सिखाया नहीं जा सकता । जी बिल्कुल , *पर याद रहूं तो सर पर हाथ रख देना जब मिलूं आपसे । आपका आशीर्वाद शायद यह आसान बना दे ।* #AcharyaPrashant Posted by सात्विक वर्मा on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-ea17df23… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
Purnima tweet media
हिन्दी
0
0
0
0
Purnima
Purnima@AdvaitPurnima·
आज 4 मई का अवलोकन: आज सुबह हमारे ग्रुप चैट में हम यह साझा कर रहे थे कि हममें से कुछ लोगों ने बच्चे करने का फैसला कैसे किया या बच्चे न करने का। मेरा साझा यह था कि कैसे एक तरफ़ मैं सामाजिक मानदंड के खिलाफ़ खड़ी थी। अपने पति से शादी करना, जो मुझसे सात साल छोटे हैं, और शादी करने के लिए छह साल इंतज़ार करना। एक तरफ़ हम अपने समय (80’s) का एक आधुनिक जोड़ा थे और दूसरी तरफ़ शादी के बाद मैंने वही सब किया जो मेरे पति चाहते थे कि मैं बनूँ। अपनी सीख से मैं सोच रही थी कि लगभग 15 साल अच्छे पद पर काम करने के बाद मैंने घर पर रहने का निर्णय क्यों किया? लंबे समय तक आचार्य जी को सुनने के बाद अब मैं समझती हूँ—क्यों? मेरे पास वास्तविक आत्म-ज्ञान नहीं था। आज मुझे समझ आया कि अहंकार स्वतंत्र, मुक्त अहंकार से आदर्श साथी वाले अहंकार में पहचान बदलता रहता है और सोचता है कि मैं बेहतर हूँ। आज के सत्र में आचार्य जी ने मुझे आईना दिखाया कि मेरे भीतर कोई वास्तविक बदलाव नहीं था। वास्तविक बदलाव के लिए आत्म-ज्ञान और प्रेम चाहिए। वह आग भीतर होनी चाहिए। शादी के बाद जैसे ही सब आरामदायक हुआ, मैं गृहिणी बन गई। (80’s में इसे house wife कहा जाता था, अब इसे home maker कहा जाता है। नाम बदल सकते हैं, लेकिन अगर केंद्र में अज्ञान है, तो आत्म-ज्ञान और संकल्प के बिना वास्तविक बदलाव आने वाला नहीं है। अहंकार अलग-अलग रूपों में भी अहंकार ही रहता है। पहले वह आज्ञाकारी अहंकार था, अब वह विद्रोही अहंकार है जो सोचता है कि अब मैं ज्ञानी हूँ और मुक्त हूँ। धन्यवाद आचार्य जी, मैं हर दिन कुछ नया और एक अलग दृष्टिकोण सीख रही हूँ। #AcharyaPrashant #Parenting Posted by Nita A Rao on Acharya Prashant's Gita Mission App. Download Now - app.acharyaprashant.org/?id=8-73f3883b… @Advait_Prashant @Prashant_Advait
हिन्दी
0
0
0
3