Sabitlenmiş Tweet
Anil Kumar Dhenwal
17.6K posts

Anil Kumar Dhenwal
@anil_aazad
President Azad Samaj Party (K.) Rajasthan @Asp4Rajasthan
Nawalgarh, jhunjhunu Rajasthan Katılım Eylül 2019
679 Takip Edilen120.8K Takipçiler

बांसवाड़ा जिले के मादलदा में शिक्षक श्री डूंगरलाल जी की हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस घटना को लेकर समाज के लोग न्याय की मांग कर रहे थे, लेकिन इसके विपरीत @BanswaraPolice प्रशासन द्वारा उन्हीं लोगों पर मुकदमे दर्ज करना बेहद चिंताजनक है। क्या न्याय मांगना गुनाह है? @RajCMO से निवेदन है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए व निर्दोष लोगों पर दर्ज झूठे मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए।
अन्यथा, अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।




हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

उत्तराखंड में होमगार्ड भर्ती 2026 में अनुसूचित जाति वर्ग एवं महिला आरक्षण में हुई गंभीर अनियमितताओं के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @pushkardhami जी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
@ukcmo

हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

प्रयागराज जनपद के गऊघाट में हॉलीडे होम योजना के नाम पर चला “अतिक्रमण हटाओ” अभियान विकास नहीं, बल्कि व्यवस्था की कठोरता और मानवीय संवेदनहीनता का प्रतीक है।
कल सुबह से जिला प्रशासन, सिविल पुलिस, आरपीएफ व अन्य विभागों की भारी मौजूदगी में अभियान चलाया गया। प्रशासन का दावा है कि किसी भी विरोध को नियंत्रित कर कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई।
लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। लोगों को लाठियों से खदेड़े जाने, घरों से अर्तन-बर्तन और जरूरी सामान तक उठाने का अवसर नहीं दिया गया। अचानक पहुंची पुलिस द्वारा महिलाओं पर लाठीचार्ज भी किया गया, जिनमें वृद्ध तथा गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।
इस पूरे घटनाक्रम ने “शांतिपूर्ण कार्रवाई” के दावों और जमीनी हकीकत के बीच गंभीर अंतर ने आधी आबादी को उचित और न्यायसंगत हिस्सेदारी दिए बिना नारी वंदन अधिनियम लागू कर ‘नारी वंदन’ का ढिंढोरा पीटने वाली बीजेपी के आधी आबादी के असली 'वंदन' का सच एक बार फिर से उजागर किया है।
हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

पिछले 20 दिनों में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी के कारण 10 अप्रैल को मथुरा के वृंदावन में तथा 30 अप्रैल को जबलपुर के बर्गी डैम में क्रूज़ पलटने से 9 लोगों की असमय मृत्यु अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और चिंताजनक है। ये घटनाएं केवल हादसे नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही का परिणाम हैं।
इन घटनाओं के संदर्भ में सभी नागरिकों से एक गंभीर ,आवश्यक और विनम्र अपील है🙏🙏
गर्मी की छुट्टियों में किसी भी धार्मिक यात्रा या पर्यटन के दौरान अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। किसी भी असुरक्षित क्रूज़, राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग या अन्य जोखिमपूर्ण एडवेंचर गतिविधियों में भाग लेने से पहले उनकी सुरक्षा व्यवस्था और अधिकृत अनुमति की पूरी जांच अवश्य करें।
वर्तमान समय में कई स्थानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर केवल मुनाफा कमाने के उद्देश्य से लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। यह अत्यंत चिंताजनक है कि कुछ लोग चंद रुपयों के लालच में मानव जीवन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
एक छोटी सी लापरवाही न केवल एक व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल सकती है। इसलिए सतर्क रहें, सजग रहें और किसी भी प्रकार के असुरक्षित आकर्षण से दूरी बनाए रखें।
साथ ही, संबंधित प्रशासन और सरकारों से यह मांग हैं कि सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

जौनपुर में ऐलानिया कत्ल, उत्तर प्रदेश के जंगलराज का प्रमाण है।
जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में 22 वर्षीय दूल्हे आजाद बिंद की बारात के दौरान हुई सरेआम हत्या अत्यंत दुखद और दंडनीय है, जो प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि परिजनों के अनुसार, जब से शादी तय हुई थी, तभी से एक युवक लगातार धमकी दे रहा था “तू बारात लेकर यहां मत आना, नहीं तो पक्का मार दूंगा।”
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी,कल रात 9 बजे हुई इस हत्या के बाद भी अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी न होना प्रशासन की नाकामी को उजागर करता है।
हम शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
@UPGovt से हमारी मांगें: सभी आरोपियों एवं धमकी देने वालों की तत्काल गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच, तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए।
@CMOfficeUP

हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

कॉमर्शियल गैस की बेतहाशा बढ़ोतरी ने देश में करोड़ों गरीबों, मजदूरों, छात्रों और छोटे कारोबारियों की जिंदगी पर सीधा हमला है।
सिर्फ 5 महीनों में 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1635 रुपये से बढ़कर 3125.50 रुपये तक पहुंच जाना बताता है कि बाजार में किस तरह बेलगाम लूट चल रही है। “व्यावसायिक उपयोग” का बहाना बनाकर सरकार जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है, जबकि इसकी पूरी कीमत आम जनता चुका रही है।
सबसे शर्मनाक बात यह है कि “छोटू” जैसे 5 किलो के सिलेंडर, जो गरीब और छोटे कामगारों का सहारा था, उसकी कीमत 599 रुपये से बढ़ाकर 840.50 रुपये कर दी गई है। यानी जो सिलेंडर पहले 1543 रुपये में मिल जाता था, अब उसके लिए 1784.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे। यह सिर्फ बढ़ोतरी नहीं, बल्कि गरीब की थाली पर सीधा प्रहार है।
चूल्हे ठंडे हैं, महंगाई अब आसमान में है,
भाजपा का राज है, आम जन इम्तिहान में है।
हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

हज यात्रा 2026 में हवाई किराये की अचानक वृद्धि से हजयात्रियों पर पड़े अतिरिक्त आर्थिक बोझ के संबंध में माननीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री @KirenRijiju जी को पत्र लिखा।
@mygovindia
@MOMAIndia @RijijuOffice

हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

श्रम मंत्री रहने के दौरान मजदूरों के लिए महंगाई भत्ता, स्वास्थ्य बीमा, काम के घंटे 12 से हटाकर 08 घंटे करना, महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश, ट्रेड यूनियन को बाध्यकारी मान्यता... आदि सब परम पूज्य बाबा साहेब की देन है।
मजदूर दिवस पर परम पूज्य बाबा साहेब को नमन। 🙏🙏
#LabourDay #thanksdrambedkar

हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

बिहार निवासी मौलाना तौसीफ रजा मजहरी, जो बरेली शरीफ में ताजश्शरिया के सालाना उर्स में शामिल होने आए थे, उनकी उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।
परिजनों के पास मौजूद मृतक की आखिरी कॉल की रिकॉर्डिंग इस मामले को और अधिक संवेदनशील और गंभीर बनाती है।। कॉल के दौरान मौलाना ने स्पष्ट रूप से बताया था कि कुछ नशे में धुत लोग उनकी धार्मिक पहचान को लेकर गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं तथा उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कई बार मदद की गुहार भी लगाई।
वहीं दूसरी ओर, घटना पर @bareillypolice का यह बयान कि खिड़की के पास बैठने के दौरान झपकी आने से गिरने के कारण मृत्यु हुई, कई गंभीर सवाल खड़े करता है। जब एक ओर पीड़ित की आखिरी कॉल में हमले और प्रताड़ना की बात सामने आ रही है, और दूसरी ओर आधिकारिक बयान इसे दुर्घटना बता रहा है।तो यह स्पष्ट रूप से विरोधाभास दर्शाता है।
माननीय रेलमंत्री @AshwiniVaishnaw जी, ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय, पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।
हम शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
@RailMinIndia
हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के थाना खागा क्षेत्र में बहुजन युवती के साथ हुई घटना बेहद गंभीर, चिंताजनक और मानवता को झकझोर देने वाली है।
24 अप्रैल को युवती अपने मंगेतर के साथ निकली थी, तभी जातंकवादियों ने उन्हें रोककर जंगल में बंधक बना लिया। दोनों के साथ मारपीट की गई, अश्लील वीडियो बनाए गए और युवती के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध का आरोप सामने आया है। इतना ही नहीं, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन पैसे भी ट्रांसफर कराए गए।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित पक्ष द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय पुलिस की ओर से तत्परता नहीं दिखाई गई, जिससे पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। और अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना इन सवालों को और भी गहरा करता है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यदि आपकी पुलिस इस गंभीर मामले को “संदिग्ध” बताकर हल्का करने की कोशिश कर रही है, तो यह पीड़िता के न्याय के अधिकार के साथ सीधा अन्याय है और कानून के प्रति विश्वास को कमजोर करने वाला है।
@UPGovt से हमारी मांगें-पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।पीड़िता को सुरक्षा, चिकित्सा सहायता और न्याय दिलाया जाए। पुलिस की लापरवाही की भी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए
न्याय में देरी, न्याय से इनकार के समान है। अब समय है कि सरकार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाए।
@CMOfficeUP
हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

आगरा जनपद के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के गौतम नगर में दलित युवती को घर में घुसकर खींचकर जबरन ले जाने की घटना अत्यंत शर्मनाक, दंडनीय और चिंताजनक है।
पीड़िता की माँ के अनुसार, परवेज पिछले एक वर्ष से उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। वह रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करता था और जबरन शादी का दबाव बनाता था। कई बार मना करने और विरोध के बावजूद उसने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं।
मंगलवार (28 अप्रैल) को आरोपी अपनी माँ के साथ घर आया और शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे परिवार ने साफ तौर पर अस्वीकार कर दिया। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे वह फिर घर में जबरन घुस गया। उस समय घर में केवल बेटियाँ ही मौजूद थीं। आरोपी ने बड़ी बेटी पर शादी का दबाव बनाया और मना करने पर उसे पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया। छोटी बहन ने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना और युवती को जबरन घर से बाहर खींचकर अपने साथ ले गया।
यह घटना न केवल एक गंभीर अपराध है, बल्कि दलित समाज की बेटियों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। महिलाओं की इच्छा और सम्मान को इस तरह कुचलना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता।
@UPGovt से हमारी मांग है- सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी धाराओं में मुकदमा चलाया जाए।एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए
यदि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे। समाज और प्रशासन मिलकर ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त संदेश दें।
@CMOfficeUP
@myogiadityanath
हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

आगरा छावनी में 17 सड़कों के नाम बदलने का निर्णय लिया गया है। जिस बैठक में यह फैसला लिया गया, उसमें भाजपा नेताओं की उपस्थिति भी रही। लेकिन यह निर्णय कई गंभीर सवाल खड़े करता है। यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की अनदेखी का मामला बन गया है।
सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि पूरी सूची में एक भी सड़क का नाम किसी महिला के नाम पर नहीं रखा गया जबकि हमारे देश में ऐसी महान वीरांगनाएं और समाज सुधारक रही हैं, जिन्होंने इतिहास रचा है। उदाहरण के तौर पर सावित्रीबाई फुले जी,फातिमा शेख जी, अहिल्याबाई होल्कर जी, अवंतिका बाई लोधी जी, झलकारी बाई जी, उदा देवी पासी जी, फूलन देवी जी जैसी महान हस्तियों की अनदेखी करना अत्यंत चिंताजनक है।
सिर्फ महिलाओं ही नहीं, बल्कि एससी/एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज के महापुरुषों की भी इस सूची में उपेक्षा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। क्या अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ान, हेमू कालाणी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी और मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे राष्ट्रनिर्माता इस सम्मान के योग्य नहीं हैं?
एक तरफ सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (जो बिना समान और न्यायसंगत हिस्सेदारी के हैं) की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ ऐसे निर्णयों में महिलाओं और वंचित वर्गों को स्थान नहीं दिया जाता-यह एक स्पष्ट विरोधाभास है।
भाजपा नेताओं की मौजूदगी में लिया गया यह फैसला भाजपा के “नारी सम्मान” और “सामाजिक न्याय” के दावों की असलियत उजागर करता है-ये दावे सिर्फ दिखावे तक सीमित हैं।


हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

ओडिशा के क्योंझर जिले में जीतू मुंडा अपनी तीन महीने पहले (26 जनवरी 2026 को) मृत हुई बहन के कंकाल को कब्र से निकालकर ले जा रहे हैं। जिस बहन का पति और इकलौती संतान पहले ही दुनिया छोड़ चुके थे और अब पूरे परिवार में सिर्फ वही अकेले जीवित बचे हैं।
अपनी बहन के बैंक खाते में जमा 19,300 रुपये निकालने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और उत्तराधिकार (वारिस) प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाने के कारण बैंक कर्मचारियों ने ‘नियमों’ का हवाला देते हुए उन्हें कई बार खाली हाथ लौटा दिया।
परेशान होकर वे सीधे श्मशान घाट पहुंचे। अपनी बहन की कब्र खोदी और उनका कंकाल बाहर निकाला। कंकाल को एक कपड़े में लपेटकर, अपने कंधे पर लादे, 5 किमी नंगे पांव चलते हुए वे सीधे बैंक के भीतर जा पहुंचे।
भ्रष्टाचार का आलम यह है कि बिना चढ़ावे के ये प्रमाण पत्र इतने कम समय में बन पाना किसी के लिए संभव नहीं है। और फिर एक तो वे गरीब, ऊपर से आदिवासी-ऐसे में इन कागजों को तुरंत जुटा पाना उनके लिए असंभव था।
वहीं, इसी बैंकिंग व्यवस्था में उद्योगपतियों के वो 11 लाख करोड़ रुपये के कर्जे चुपचाप माफ़ भी हो जाते हैं, जिससे वे अरबों-खरबों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लेते हैं।
ओडिशा की यह घटना व्यवस्था की संवेदनहीनता और असमानता की भयावह सच्चाई को उजागर करती है।
हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में यूआईटी थाने में झिवाना निवासी 16 वर्षीय दलित नाबालिग लोकेश कुमार के साथ पुलिस की अवैध हिरासत में बर्बर मारपीट और थर्ड डिग्री यातना देने की घटना अत्यंत पीड़ादायक, निंदनीय और शर्मनाक है।
परिजनों के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को बच्चे को घर से जबरन उठाया गया और इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी हालत गंभीर हो गई तथा उसे वेंटिलेटर पर भर्ती कराना पड़ा। वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि दलित समाज आज भी सुरक्षित नहीं है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि परिजनों की शिकायत के बावजूद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR तक दर्ज नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, क्या दलितों के साथ अत्याचार पर सरकार की यही संवेदनशीलता है?
हम प्रकृति से भाई लोकेश के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
@RajGovOfficial से हमारी मांगें:तुरंत FIR दर्ज की जाए।SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त धाराएं लगाई जाएं।दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर गिरफ्तार किया जाए।पीड़ित को बेहतर इलाज, मुआवजा और सुरक्षा दी जाए।मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
बहुजन उत्पीड़न बंद करो – न्याय दो!
@RajCMO

हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

अलीगढ़ जनपद के खैर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना अत्यंत दुखद,शर्मनाक और दंडनीय है।
24 अप्रैल की रात से लापता पीड़िता अगले दिन सुबह 25 अप्रैल को एक खंडहर मकान में बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची के साथ चार युवकों द्वारा बारी-बारी से दुष्कर्म किए जाने का आरोप मानवता को शर्मसार करने वाला है।
अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता के पिता के अनुसार पुलिस ने स्वयं ऐसी तहरीर लिखवाई, जिसमें केवल “लापता होने” और “खंडहर में मिलने” की बात दर्ज की गई, जबकि यह स्पष्ट रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला था; चार युवकों के नाम सामने आने के बावजूद केवल एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, इतना ही नहीं,मुकदमा भी पोक्सो एक्ट में पंजीकृत नहीं किया गया है। शुरू से ही पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आपके राज में बहन-बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें न्याय की उम्मीद भी नहीं है।
@UPGovt से हमारी स्पष्ट मांगें है: - सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा, मुआवजा और उचित कानूनी सहायता प्रदान की जाए।
यदि पीड़िता को शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो मैं खैर पहुँचकर न्याय की आवाज़ बुलंद करूँगा।
@CMOfficeUP
हिन्दी

टोंक जिले के बनेठा थाना में तैनात जवान भागचंद सैनी की संदिग्ध हालत में मौत होना बहुत ही दुखद और निंदनीय है।
भागचंद सैनी के हत्यारों के साथ साथ भ्रष्ट सिस्टम वाले कुछ पुलिसकर्मी भी जवान की मौत के जिम्मेदार है क्योंकि इन कुछ पुलिसकर्मियों की बजरी माफियाओं और अपराधियों के साथ गहरी संलिप्तता के कारण आए दिन कई अपराधिक घटनाएं होती हैं।
राजस्थान पुलिस का आधिकारिक ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर" यह पुलिस कार्यप्रणाली में जनता के भरोसे को बढ़ाने और अपराधियों में कानून का भय पैदा करने का प्रतीक है लेकिन जब एक पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कहां से सुरक्षित रहेगी।
ऐसी घटनाएं देखकर ऐसा लगता है कि वर्तमान समय में अपराधियों में विश्वास और आम जन में डर हो गया है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में किसी भी पुलिसकर्मी के साथ ऐसी घटना घटित ना हो!
@PoliceRajasthan @RajCMO



हिन्दी

राजस्थान के भाजपा राज में भाजपा विधायक द्वारा दलित अधिकारी के साथ मारपीट करना दिखाता है की प्रदेश में दलित कितने सुरक्षित है!
विधायक ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अधिकारी जगन लाल बैरवा को बेरहमी से पीटा। हालात इतने बिगड़ गए कि अधिकारी के कपड़े फट गए, सफेद शर्ट खून से लाल हो गई और आँखें तक सूज गईं। इसके बाद सच्चाई छुपाने के लिए उन्हें दूसरा शर्ट पहनाया गया और उल्टा पुलिस बुलाकर उन्हें ही गिरफ्तार करवा दिया गया।
ये घटना न सिर्फ सत्ता के दुरुपयोग को दर्शाती है, बल्कि ये भी सवाल खड़ा करती है कि ऐसे जनप्रतिनिधि जनता की सेवा क्या करेंगे, जो कानून और इंसानियत दोनों को कुचलने में लगे हैं।
जब अधिकारी इस तरह प्रताड़ित है तो आम दलित प्रदेश में किस तरह की प्रताड़ना झेल रहे होंगे अंदाजा लगाया जा सकता है I
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी आपके विधायक पर कार्यवाही होगी? या पर्ची का इंतजार रहेगा?

हिन्दी
Anil Kumar Dhenwal retweetledi

खैरथल-तिजारा जिले में दलित नाबालिक के साथ भिवाड़ी पुलिस द्वारा की गई बर्बर मारपीट के बाद आज दिल्ली रोड #NIMS अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती लोकेश की तबियत पूछीं तथा डॉक्टरों से उसको दिए गए इलाज के बारे में जानकारी ली।
ऐसी कार्रवाई राजस्थान सरकार एवं पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है!
बिना FIR दर्ज किए नाबालिग को प्रताड़ित करना न्याय नहीं है।जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो न्याय की उम्मीद किससे करें।
पुलिस ने जिस बेरहमी से उसको पीटा है, उसके पैरों में फ्रैक्चर हो गया है तथा गंभीर चोटें आई हैं।
यह जानकारी मिली है कि भिवाड़ी पुलिस ने लोकेश को पानी के ड्रम में भी प्रताड़ित किया, जिससे उसके फेफड़ों में पानी जाने की आशंका है। वह आज ICU में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, यह संवेदनशील समाज के लिए एक कलंक है।
हम लोकेश के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है। @BhimArmyChief @VinayRatanSingh



हिन्दी
