CM Office Uttarakhand

29.2K posts

CM Office Uttarakhand banner
CM Office Uttarakhand

CM Office Uttarakhand

@ukcmo

Official Twitter handle of Office of Hon'ble Chief Minister, Uttarakhand.

Dehradun, India Katılım Temmuz 2019
68 Takip Edilen101.8K Takipçiler
CM Office Uttarakhand
हरेला पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड का संदेश दिया। #Harela #Uttarakhand
हिन्दी
1
0
3
521
CM Office Uttarakhand
जनपद नैनीताल की लखपति दीदी किरन जोशी ने केरल के कोच्चि में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया। वहां उन्होंने राज्य के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया। #LakhpatiDidi #Uttarakhand
हिन्दी
0
3
4
447
CM Office Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में संचालित पेयजल, पर्यटन, सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन एवं पौड़ी गढ़वाल जिले में NCC अकादमी स्थापना के लिये ₹38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने नाबार्ड वित्तपोषण के अंतर्गत चमोली एवं अल्मोड़ा जनपदों में सिंचाई विभाग की 5 योजनाओं के लिए ₹12.83 करोड़ सहित सिंचाई विभाग की 7 अन्य योजनाओं के लिए ₹15.06 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन किया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विभिन्न स्थानों पर 50 हैंडपंप तथा 31 सोलर पैनलों की स्थापना के लिये ₹3.98 करोड़, जनपद नैनीताल स्थित पर्यटक आवास गृह मुक्तेश्वर के उच्चीकरण कार्य के लिए ₹4.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही जनपद पौड़ी में NCC अकादमी की स्थापना के लिए संशोधित आगणन ₹50.00 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹1 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के पांचवें एवं छठवें केन्द्रीय वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार लागू वेतन बैंड एवं ग्रेड वेतन में पेंशन प्राप्त कर रहे सिविल एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए महंगाई राहत की दरों में वृद्धि करते हुए 1 जनवरी 2026 से पांचवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए महंगाई राहत 474% से बढ़ाकर 484% तथा छठवें वेतनमान के पेंशनरों के लिए 257% से बढ़ाकर 262% प्रतिमाह किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने, पर्यटन को बढ़ावा देने, किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्वीकृत योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है।
हिन्दी
0
0
0
839
CM Office Uttarakhand
हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड का संदेश भी दिया। इस मौके पर उन्होंने 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' का विस्तृत भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान उत्तराखण्ड की समृद्ध जैव विविधता, हिमालयी औषधीय वनस्पतियों और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष फोकस किया। उन्होंने कहा कि राज्य की यह प्राकृतिक धरोहर पूरे विश्व के लिए अमूल्य है तथा इसका संरक्षण और वैज्ञानिक शोध वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में किए जा रहे प्रयास पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के साथ-साथ औषधीय पौधों के संवर्धन, आयुर्वेद आधारित अनुसंधान, हर्बल पर्यटन तथा स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित करेंगे। मालाग्राम स्थित 'श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय' देश का अपनी तरह का एक अनूठा हर्बल पार्क है, जहां देश के विभिन्न राज्यों एवं हिमालयी क्षेत्रों से लाई गई दुर्लभ जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों का वैज्ञानिक ढंग से संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। यह परिसर पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और आधुनिक शोध के समन्वय का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल, यमकेश्वर विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजगौरव नौटियाल, उपजिलाधिकारी श्री चतर सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
CM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
0
0
477
CM Office Uttarakhand
आपदा प्रबंधन तंत्र को लेकर तकनीक, निगरानी और समय पूर्व तैयारी सरकार के जनसुरक्षा को लेकर संवेदनशील कार्य का उदाहरण है। #DisasterManagement #Uttarakhand
CM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
2
5
541
CM Office Uttarakhand
"सनातन था, सनातन है और सनातन रहने वाला है, हमेशा रहने वाला है" : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
हिन्दी
0
1
7
774
CM Office Uttarakhand
"सबसे पहले समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करके ये साफ कर दिया कि उत्तराखण्ड में अब अलग-अलग कानून नहीं बल्कि सबके लिए एक समान कानून लागू होंगे" : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी #Uttarakhand #UCC
हिन्दी
3
0
8
670
CM Office Uttarakhand
"हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति और डेमोग्राफी को संरक्षित करने के लिए काम कर रही है" : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी #Uttarakhand
हिन्दी
0
1
4
567
CM Office Uttarakhand
उत्तराखण्ड में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिल रहा है अनुकूल वातावरण। #Rudraprayag #Uttarakhand
हिन्दी
0
1
5
603
CM Office Uttarakhand
"बेहतर बुनियादी ढांचे, सुरक्षित यात्रा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था ने उत्तराखण्ड को धार्मिक पर्यटन का नया केंद्र बना दिया है।": मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी #Uttarakhand #CharDhamYatra2026
CM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
0
1
647
CM Office Uttarakhand
उत्तराखण्ड में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे हैं सामूहिक प्रयास। #Bageshwar #Uttarakhand
हिन्दी
0
1
5
608
CM Office Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे स्टेशन हर्रावाला, देहरादून से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के उपलक्ष्य में वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
CM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
1
4
451
CM Office Uttarakhand
"विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र बनेगी देहरादून साइंस सिटी।": मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
CM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet mediaCM Office Uttarakhand tweet media
हिन्दी
0
0
7
1.6K
CM Office Uttarakhand
"सेवा, सुशासन एवं समर्पण" अभियान के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पाबौ में बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनके घर के समीप ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। #Pauri #Uttarakhand
हिन्दी
0
2
5
584
CM Office Uttarakhand
चमोली जिला प्रशासन ने मानसून के दौरान किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने और खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। #Chamoli #Uttarakhand
हिन्दी
0
0
3
702
CM Office Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर अल्मोड़ा जनपद के विकास खंड द्वाराहाट स्थित गोलूछाना में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे जनता तक पहुंचाई गईं। #Almora #Uttarakhand
हिन्दी
1
2
6
607
CM Office Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत प्रयासरत है। #Pithoragarh #Uttarakhand
हिन्दी
0
1
7
842
CM Office Uttarakhand
उत्तराखण्ड को आधारभूत अवसंरचना एवं पूंजीगत विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान की है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग द्वारा "वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना (Scheme for Special Assistance to States for Capital Investment-2026-27)" के अंतर्गत उत्तराखण्ड को ₹451.63 करोड़ की प्रथम किस्त विशेष सहायता (ऋण) के रूप में स्वीकृत की गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार यह राशि योजना के भाग-1 (अनटाइड) के अंतर्गत राज्य में स्वीकृत पूंजीगत परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर उत्तराखण्ड के विकास में सहयोगी की भूमिका निभा रही है। इस वित्तीय सहायता से राज्य की आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं को नई गति मिलेगी तथा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन एवं अन्य विकास कार्यों के समयबद्ध क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस राशि का उपयोग भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ जनहितकारी पूंजीगत परियोजनाओं पर सुनिश्चित करेगी, जिससे उत्तराखण्ड के समग्र एवं सतत विकास को और अधिक मजबूती मिलेगी।
हिन्दी
0
0
2
211
CM Office Uttarakhand
उत्तराखण्ड की संस्कृति, आस्था और विरासत को सशक्त करने की दिशा में राज्य सरकार की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष ट्रेन यात्रा के तहत सोमवार के दिन उत्तरकाशी से आए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। #Somnath #Uttarkashi #Dehradun #Uttarakhand
हिन्दी
2
0
6
597
CM Office Uttarakhand
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत नलकूप निर्माण, सीवरेज लाइन बिछाए जाने तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के साथ ही मन्दिर सौन्दर्यीकरण व खेल सुविधाओं के विकास हेतु ₹17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल की हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत विभिन्न नलकूपों पर स्थापित पुराने एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पम्प सेटों के स्थान पर ऊर्जा दक्ष पम्प सेटों की आपूर्ति हेतु ₹3.01 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत रामगढ़ (वाणी विहार) क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने हेतु ₹3.11 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली की नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ में वर्ष 2023 के भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्रों में PWD द्वारा प्रस्तावित Slope Stabilization कार्यों से प्रभावित भूमि के अधिग्रहण हेतु राज्य आकस्मिकता निधि से ₹10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया है। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्राकृतिक एवं दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपद देहरादून की तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मझाड़ा एवं कालीगाड के 14 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के भवन में आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रति परिवार ₹4,000 की दर से मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹3.36 लाख की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अंतर्गत ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु ₹90.16 लाख के साथ ही जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री क्रय किए जाने हेतु ₹5 लाख की आर्थिक सहायता का अनुमोदन किया है।
हिन्दी
0
0
5
737