Bhim Army - Banswara
3.4K posts

Bhim Army - Banswara
@BA4Banswara
The Official Twitter Account Of Bhim Army Bharat Ekta Mission Banswara (Raj.)
Banswara, India Katılım Mayıs 2020
118 Takip Edilen1.6K Takipçiler

गरीब और आम जनता इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाती है, लेकिन वहां भी दवाइयों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। आखिर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?
राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग तत्काल संज्ञान लेकर व्यवस्था सुधारें। @GajendraKhimsar
#Banswara #MGHospital #स्वास्थ्य_व्यवस्था
हिन्दी

बांसवाड़ा एमजी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था बेहद चिंताजनक है। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना सिर्फ कागज़ों तक सीमित होकर रह गई है। मरीजों को पर्ची पर लिखी दवाइयाँ अस्पताल में नहीं मिल रही, मजबूरन बाहर से महंगे दामों में खरीदनी पड़ रही हैं। @BhajanlalBjp @RajCMO @GajendraKhimsar

हिन्दी

@RajCMO एवं @BhajanlalBjp सरकार और संबंधित विभाग तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई करे एवं ग्रामीणों को नियमित स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाए। @Dmbanswara
#JalJeevanMission #WaterCrisis #RajasthanGovernment
हिन्दी

बांसवाड़ा जिले के गांव छाजा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के नाम पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीण आज भी नदी का मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं। यह बेहद गंभीर मामला है। जब योजनाओं पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं तो फिर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल क्यों नहीं मिल रहा? @JanSamadhaan

हिन्दी

विकास योजनाओं में लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, तो जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सर्कल पर भी ध्यान देवे। प्रशासन से मांग है कि अंबेडकर सर्कल पर लगी बाबा साहब की छोटी व पुरानी प्रतिमा को बदलकर बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाए तथा पूरे सर्कल का सौंदर्यीकरण किया जाए। @DIPRRajasthan
हिन्दी

बांसवाड़ा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर लाखों की योजनाओं की घोषणा स्वागत योग्य है, लेकिन जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सर्कल की दशा आज भी उपेक्षित है।
बांसवाड़ा शहर का अंबेडकर सर्कल सिर्फ एक चौराहा नहीं बल्कि संविधान, समानता और सामाजिक न्याय की पहचान है। @dmbanswara


हिन्दी

आखिर नाबालिग बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन इतना लापरवाह क्यों, और कैसे हो सकता है? प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर बच्ची की सुरक्षित बरामदगी करे एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे। @VinayRatanSingh @BhimArmyChief @anil_aazad @Jitendra_Hatwal @BanswaraPolice @PoliceRajasthan
हिन्दी

बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटी की 4 माह पूर्व गुमशुदगी की रिपोर्ट देने के बावजूद पुलिस द्वारा आज तक कार्रवाई नहीं करना बेहद शर्मनाक व गंभीर मामला है। परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन आज तक बच्ची का कोई पता नहीं लगाया गया। @RajPoliceHelp @RajCMO



हिन्दी

बारिश में कीचड़, गर्मी में उड़ती धूल और जगह-जगह गड्ढों से बुजुर्ग, बच्चे व वाहन चालक परेशान हैं। कई लोग घायल भी हो चुके हैं। आखिर विभाग और ठेकेदार की जवाबदेही तय कब होगी? प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाए। @JanSamadhaan @RajCMO
#Banswara #जल_जीवन_मिशन
हिन्दी

बांसवाड़ा के शिवपुरा गांव के यादव मोहल्ले में जल जीवन मिशन के नाम पर सड़क खोद दी गई, लेकिन महीनों बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। आमजन की सुविधा के बजाय यह योजना अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है। @BhajanlalBjp @JanSamadhaan @RajCMO

हिन्दी

बांसवाड़ा के आंजना टोल पर वाहन चालकों से अवैध वसूली बेहद गंभीर मामला है।
रसीद भी काटी जा रही है और FASTag से भी पैसा काटा जा रहा है, यह खुलेआम लूट है। प्रशासन एवं NHAI तुरंत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे और पीड़ितों को राशि वापस दिलाई जाए। @JanSamadhaan @BhajanlalBjp @RajCMO

हिन्दी

पीले बोर्ड पर “कार्य पूर्ण” तारीख 21 नवंबर 2024 से 20 अक्टूबर 2025 तक काम पूर्ण दिखाया गया, लेकिन सड़क आज भी अधूरी! क्या यही विकास है? सरकार बताए 32 करोड़ गए कहाँ? क्या अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से जनता को ठगा जा रहा है? @nitin_gadkari @RajCMO
#सड़क_घोटाला #Corruption

हिन्दी
Bhim Army - Banswara retweetledi

माननीय न्यायालय द्वारा बार-बार अपने आदेशों और व्याख्याओं के माध्यम से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजातियों अत्याचार निवारण अधिनियम को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक और दुर्भावनापूर्ण है।
दिनांक 11 मई को माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश में “सार्वजनिक दृष्टि” की शर्त लगाकर जातिसूचक गाली को अपराध की परिभाषा से बाहर किया गया। वहीं, कुछ महीनों पूर्व दिसंबर 2025 में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने यह कहा कि फोन पर 'जातिसूचक' गाली-गलौज किए जाने पर SC/ST एक्ट के प्रावधान लागू नहीं होते, जो कि न्याय की मूल भावना के खिलाफ है।
मेरा सवाल है माननीय न्यायालय से- क्या अब दलितों का अपमान “लोकेशन” और “माध्यम” देखकर तय होगा? क्या चारदीवारी के भीतर या फोन पर किया गया जातीय अपमान अपराध नहीं माना जाएगा?
ऐसे फैसले यह संकेत देते हैं कि न्यायिक व्याख्या के जरिए इस सशक्त कानून के प्रभाव को सीमित किया जा रहा है, जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने में और अधिक कठिनाई उत्पन्न हो सकती है।
हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन संविधान और सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों की रक्षा के लिए ऐसे फैसलों पर सवाल उठाना भी उतना ही आवश्यक है।हम इस संबंध में शीघ्र ही माननीय उच्चतम न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दायर करेंगे।

हिन्दी

करोड़ों की स्वीकृतियों के बाद भी पेयजल संकट बना रहना बेहद गंभीर विषय है। @JanSamadhaan @PMOIndia
ग्रामीण परिवारों को जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।
#Banswara #JalJeevanMission #WaterCrisis #RajasthanGovt
हिन्दी

माननीय राजस्थान सरकार एवं प्रशासन कृपया संज्ञान लें। @JanSamadhaan
बांसवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के बावजूद महिलाएं आज भी 500 मीटर दूर कुओं से गंदा पानी लाने को मजबूर हैं और उसे छानकर पी रही हैं। @RajCMO @narendramodi @Dmbanswara

हिन्दी

करोड़ों की योजनाओं और स्वीकृतियों के बावजूद लोगों को साफ पेयजल नहीं मिल पा रहा ? #Banswara #JalJeevanMission #WaterCrisis #Rajasthan
हिन्दी

“हर घर जल” के दावों की जमीनी हकीकत बेहद दर्दनाक है। @narendramodi
बांसवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं आज भी 500 मीटर दूर कुएं से गंदा पानी लाने को मजबूर हैं, उसे छानकर पी रही हैं।जल जीवन मिशन का असली मूल्यांकन फाइलों से नहीं, गांवों की प्यास से होना चाहिए। @Dmbanswara @RajCMO

हिन्दी

प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को आवास और रोजगार उपलब्ध कराए। @BhajanlalBjp @PMOIndia @narendramodi
#मनरेगा #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #राजस्थान #Dungarpur
हिन्दी

20 साल से एक बुजुर्ग दंपती सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन न आवास मिला और न मनरेगा में काम।जॉब कार्ड बना, वादे हुए, लेकिन हकीकत में सिर्फ कागजों में योजनाएं चलती रहीं।क्या यही है गरीबों के कल्याण की सच्चाई?जहां जरूरतमंदों को अधिकार नहीं, सिर्फ आश्वासन मिलता है। @RajCMO

हिन्दी