🇮🇳 BHIM ARMY INDIA 🇮🇳
1.8K posts






"जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी" के महानायक, बहुजन समाज के पथ-प्रदर्शक मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के 6वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं। इस दिन पर एक 'एक दिवसीय विचार गोष्ठी' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि: श्री विनय रतन सिंह जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी भारत एकता मिशन) दिनांक: 15 मार्च 2026 समय: प्रातः 11:00 बजे स्थान: वासवी रिसोर्ट बिजोपुरा, परई जी.टी रोड, मुजफ्फरनगर आइये, साथ मिलकर मिशन को आगे बढ़ाएं! ✊💙 #KanshiRamJayanti #ASP #AzadSamajParty #BhimArmy #VinayRatanSingh #Muzaffarnagar #BahujanNayak




बिहार के रोहतास ज़िले के दरिहट थाने में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान सहित कई पदाधिकारियों को अनुचित रूप से हिरासत में रखा गया है। बलभद्रपुर गांव में पासवान समाज के एक व्यक्ति की निजी भूमि पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा अवैध रूप से मंदिर निर्माण का प्रयास किया जा रहा था। स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से समझाने और कानूनसम्मत समाधान निकालने पहुंचे हमारे साथियों पर भू-माफियाओं ने हमला कर दिया तथा कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्थानीय पुलिस ने हमलावरों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, बल्कि पीड़ित पक्ष के नेताओं को ही थाने में बैठा लिया। यह न्याय और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। बिहार प्रशासन से हमारी स्पष्ट मांग है कि निर्दोष साथियों को तुरंत रिहा किया जाए, हमलावरों पर कठोर कार्रवाई हो और पीड़ितों को न्याय मिले। यदि किसी भी साथी को झूठे आरोपों में जेल भेजने का प्रयास किया गया, तो यह अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। @bihar_police


आज जनपद सहारनपुर के ग्राम तितरों में भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में आयोजित सदस्यता अभियान में पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में उपस्थित सभी साथियों ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के संकल्प को दोहराया तथा पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण की। आप सभी जागरूक साथियों का हृदय से आभार। आइए, मिलकर बहुजन समाज की आवाज़ को और मजबूत करें। जय भीम! जय संविधान! ✊💙 #BhimArmy #AzadSamajParty #Saharanpur #MembershipDrive










