BSA Chandauli

471 posts

BSA Chandauli banner
BSA Chandauli

BSA Chandauli

@BSA_Chandauli

Official X handle of BSA Chandauli.

Chandauli Katılım Aralık 2022
20 Takip Edilen366 Takipçiler
BSA Chandauli
BSA Chandauli@BSA_Chandauli·
चंदौली के सदर ब्लॉक में ‘स्कूल चलो अभियान 2026’ के तहत भव्य रैली का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री आर. जगत साई, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सचिन कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बच्चों ने जागरूकता नारों के साथ लोगों को प्रेरित किया— “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे” आइए, हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ें और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें। @dmchandauli @bsa_sachin @cdochandauliup @basicshiksha_up #SchoolChaloAbhiyan #EducationForAll #Chandauli #UPGovt #Shiksha
BSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet media
हिन्दी
0
1
2
24
BSA Chandauli
BSA Chandauli@BSA_Chandauli·
📚 स्कूल चलो अभियान के तहत नियामताबाद ब्लॉक में भव्य रैली का आयोजन नियामताबाद ब्लॉक में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर श्री रमेश जायसवाल जी ने बच्चों एवं शिक्षकों के साथ पैदल नगर भ्रमण किया। उन्होंने आम जनता एवं अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली में गूंजते नारे: 📢 "घर-घर विद्या का दीप जलाएं" 📢 "आधी रोटी खाएंगे, रोज पढ़ने जाएंगे" इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सदर श्री राजेश कुमार चतुर्वेदी एवं खंड शिक्षा अधिकारी नियामताबाद श्री मनोज यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। @bsa_sachin @dmchandauli @basicshiksha_up #SchoolChaloAbhiyan #EducationForAll #Niyamatabad #EnrollmentDrive #UPEducation #SabPadheinSabBadhein
BSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet media
हिन्दी
0
2
6
57
BSA Chandauli
BSA Chandauli@BSA_Chandauli·
📚 शहाबगंज में शिक्षकों के सम्मान में भव्य आयोजन 🎓 शहाबगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षण संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीन सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में कम्पोजिट विद्यालय घोड़सारी के राम प्रसाद पाण्डेय, कम्पोजिट विद्यालय भोडसर के गुलाब शर्मा तथा कम्पोजिट विद्यालय बडौरा के नेसार अहमद सिद्दीकी शामिल रहे। इसके साथ ही ब्लॉक एकेडमिक कोऑर्डिनेटर देवव्रत सिंह को भी उनके शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी को अंगवस्त्र, धार्मिक पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की लगन, अनुशासन और समर्पण ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुभव को अमूल्य बताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बना रहेगा। ✨ यह आयोजन शिक्षा के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण रहा। @dmchandauli @bsa_sachin @basicshiksha_up 📌 #Shahabganj #TeacherRespect #Education #GuruSamman #BasicShiksha #UPEducation #Inspiration
BSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet media
हिन्दी
0
0
0
44
BSA Chandauli
BSA Chandauli@BSA_Chandauli·
📚 स्कूल चलो अभियान के तहत शहाबगंज में निकली जागरूकता रैली शहाबगंज स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र से बुधवार को “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं ग्राम प्रधान रामजीत साहनी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में कंपोजिट विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”, “बेटा-बेटी एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र से शुरू होकर कस्बा स्थित पंचायत भवन तक गई और पुनः विद्यालय पर समाप्त हुई। इसका मुख्य उद्देश्य नए शैक्षिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर अनेक शिक्षकगण, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। @bsa_sachin @dmchandauli @basicshiksha_up #SchoolChaloAbhiyan #EducationForAll #Shahabganj #BasicShiksha #EnrollmentDrive #BetiBachaoBetiPadhao #UPEducation
BSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet media
हिन्दी
0
0
1
51
BSA Chandauli
BSA Chandauli@BSA_Chandauli·
ब्लॉक संसाधन केंद्र (मथेला) में आयोजित स्कूल चलो अभियान एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में 97 शिक्षकों व 2 शिक्षामित्रों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आयोजक अजय सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा 97 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं 2 शिक्षामित्रों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह आदि उपहार देकर सम्मानित किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मथेला की छात्राओं द्वारा सरस्वती गीत एवं स्वागत गान की शानदार प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार , जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य विकायल भारती , खंड शिक्षा अधिकारी एस.पी. सहाय, एवं शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र एवं अन्य लोग मौजूद रहे। यह आयोजन शिक्षा के प्रति सम्मान और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। @bsa_sachin @dmchandauli @basicshiksha_up #SchoolChaloAbhiyan #TeacherRespect #Chandauli #Education
BSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet media
हिन्दी
1
0
0
91
BSA Chandauli
BSA Chandauli@BSA_Chandauli·
🚸 स्कूल चलो अभियान – शिक्षा की ओर एक कदम 📚 प्राथमिक विद्यालय इमिलिया, विकास खंड बरहनी, जनपद चंदौली में आज “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गाँव-गाँव जाकर लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान बच्चों ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें” का संदेश देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। शिक्षकों एवं ग्रामवासियों की सहभागिता से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है, बल्कि समाज को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करने का भी माध्यम बन रहा है। ✏️ आइए, हम सब मिलकर हर बच्चे को स्कूल तक पहुँचाएं और शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करें। @basicshiksha_up @bsa_sachin @dmchandauli #SchoolChaloAbhiyan #SarvaShikshaAbhiyan #EducationForAll #Chandauli #BasicShiksha #SabPadheSabBadhe #UPSchools
BSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet media
हिन्दी
0
1
2
97
BSA Chandauli
BSA Chandauli@BSA_Chandauli·
📚 शिक्षा चौपाल का सफल आयोजन जनपद चंदौली के विकासखंड चहनियाँ अंतर्गत संकुल कैलावर के प्राथमिक विद्यालय मरकनिया में शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डायट सकलडीहा, श्री विकायल भारती एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चहनियाँ, श्री सुरेंद्र प्रताप सहाय रहे। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने, बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। 🏆 कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकगण एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर “हर बच्चा, बेहतर शिक्षा” के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। 👏 यह आयोजन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। @basicshiksha_up @bsa_sachin @dmchandauli #शिक्षा_चौपाल #Chandauli #BasicEducation #UPEducation #NIPUNBharat #EducationForAll #PrimarySchool #Chahaniya #StudentSuccess #Learning
BSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet media
हिन्दी
1
1
8
105
BSA Chandauli
BSA Chandauli@BSA_Chandauli·
📚 स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को जनपद में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ बड़े ही उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ किया गया। तहसील मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय एवं उपजिलाधिकारी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी क्रम में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर भी उपजिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में रैली का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री लालमणि राम, एआरपी संजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार, व्यायाम शिक्षक श्री आशीष गुप्ता सहित रमाकांत, लाल जी, आशुतोष, धर्मेन्द्र, लाल बहादुर मौर्य एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी महोदय ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा— "नए सत्र में सभी विद्यार्थी समय से विद्यालय आएं, मन लगाकर पढ़ाई करें, क्योंकि जो पढ़ेगा-लिखेगा वही जीवन में आगे बढ़कर सफलता के शिखर पर पहुंचेगा।" कार्यक्रम के अंत में बच्चों को शुभाशीष प्रदान करते हुए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। @bsa_sachin @dmchandauli @basicshiksha_up #SchoolChaloAbhiyan #स्कूल_चलो_अभियान #EducationForAll #RightToEducation #UPEducation #BasicShiksha #MissionEducation #EnrollmentDrive #BackToSchool #ShikshaSabkaAdhikar #UttarPradesh #NewSession2026
BSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet media
हिन्दी
0
0
2
80
BSA Chandauli retweetledi
DM CHANDAULI
DM CHANDAULI@dmchandauli·
नये शिक्षा सत्र-2026 के प्रथम दिन "स्कूल चलो अभियान" का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ‌ हुआ, साथ ही प्राथमिक विद्यालय के छात्रों व शिक्षकों द्वारा निकाली गई जन-जागरूकता रैली‌ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एवं संवाद के साथ बच्चों को पुस्तक भेट किया गया। @InfoDeptUP @UPGovt @PMOIndia
DM CHANDAULI tweet mediaDM CHANDAULI tweet mediaDM CHANDAULI tweet mediaDM CHANDAULI tweet media
हिन्दी
1
4
20
465
BSA Chandauli retweetledi
DM CHANDAULI
DM CHANDAULI@dmchandauli·
जनपद के समस्त अभिभावकों के लिए विशेष अपील .........
DM CHANDAULI tweet media
हिन्दी
5
5
23
712
BSA Chandauli
BSA Chandauli@BSA_Chandauli·
जिलाधिकारी चंदौली द्वारा 'स्कूल चलो अभियान' एवं 'संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान' का भव्य शुभारंभ दिनांक: 01 अप्रैल, 2026 जनपद: चंदौली आज कलेक्ट्रेट परिसर/विकास भवन से जिलाधिकारी श्री चंद्रमोहन गर्ग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'स्कूल चलो अभियान' एवं 'संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान' का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुदृढ़ समाज की नींव हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों में ‘प्रवेश उत्सव’ आयोजित कर नए छात्रों का स्वागत किया जाए तथा शिक्षक घर-घर जाकर सर्वे कर आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें। साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत डेंगू, मलेरिया एवं जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता एवं सफाई अभियान चलाए जाएंगे। ‘दस्तक अभियान’ के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार एवं कुपोषण की पहचान करेंगी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं एवं समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों के योगदान को समाज निर्माण की आधारशिला बताया। @bsa_sachin @dmchandauli @basicshiksha_up #SchoolChaloAbhiyan #Chandauli #EducationForAll #MissionShiksha #SwasthyaAbhiyan #DastakAbhiyan #UPGovt #BasicEducation
BSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet media
हिन्दी
1
0
1
86
BSA Chandauli
BSA Chandauli@BSA_Chandauli·
जनपद चंदौली में निपुण सम्मान समारोह एवं “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को साकार करने और प्राथमिक एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सचिन कुमार द्वारा की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य श्री विकायल भारती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीपीओ चंदौली की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे आयोजन को एक सकारात्मक और प्रेरणादायी ऊर्जा प्रदान की। एसआरजी श्री सुभाष सिंह यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। वहीं एसआरजी श्री जय प्रकाश यादव ने निपुण भारत मिशन 2020 के अंतर्गत वर्ष 2021 से अब तक किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्कूल रेडिनेस फेज-1 एवं फेज-2 के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य श्री विकायल भारती ने शिक्षकों से निष्ठा, समर्पण और नवाचार के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि प्रत्येक बच्चा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान में निपुण बन सके। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री सचिन कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षण संकुल, नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर, आरपी एवं एसआरजी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से तीनों एसआरजी—श्री जय प्रकाश यादव, श्री सुभाष सिंह यादव एवं श्रीमती अनिता कुमारी के विद्यालयों के निपुण बनने पर उन्हें अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना। यह कार्यक्रम शिक्षा की मजबूत नींव रखने, बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने और निपुण भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। @basicshiksha_up @bsa_sachin @dmchandauli @cdochandauliup #निपुणभारत #Chandauli #EducationForAll #SchoolReadiness #हमारा_आंगन_हमारे_बच्चे #BasicEducation #UPEducation #LearningOutcomes
BSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet media
हिन्दी
0
0
2
85
BSA Chandauli
BSA Chandauli@BSA_Chandauli·
📢 प्रवेश प्रारंभ – पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार, सकलडीहा (चंदौली) 🏆 बेहतरीन परिणाम | 💻 स्मार्ट क्लास | 🎓 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा 👉 आज ही प्रवेश कराएं! @basicshiksha_up @dmchandauli @bsa_sachin #AdmissionOpen #GovtSchool #SamagraShiksha #Chandauli #Education
BSA Chandauli tweet media
हिन्दी
0
0
2
106
BSA Chandauli
BSA Chandauli@BSA_Chandauli·
🎉 प्राथमिक विद्यालय मवई कला, नियामताबाद (चंदौली) में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन 📚 खंड शिक्षा अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के माल्यार्पण व वंदना से हुआ। नन्हें-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया 💫 ऐसे आयोजन बच्चों के समग्र विकास व रचनात्मकता को नई उड़ान देते हैं। इस अवसर पर SRG अनिता, ARP अनुराधा, ARP संजय सिंह, संकुल सहजौर के शिक्षकगण एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। @basicshiksha_up @dmchandauli @bsa_sachin #AnnualFunction #PrimarySchool #Education #Chandauli #SchoolEvent
BSA Chandauli tweet mediaBSA Chandauli tweet media
हिन्दी
0
0
0
68