उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की कम अपूर्ति व कटौती आदि की आम शिकायतों व उसको लेकर विशेषकर ग़रीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों व अन्य करोड़ों मेहनतकश लोगों का जीवन अति-कष्टदायी बना हुआ है तथा इसको लेकर लोग विभिन्न रूपों में अपना आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं, जिसकी चर्चा मीडिया में भी काफी व निरन्तर रहती है।
अतः सरकार से अपील है कि वह बिजली आपूर्ति सम्बंधी लोगों के कष्ट व परेशानियों को ध्यान में रखते हुये ज़रूरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करे। इसके साथ ही, नये पावर प्लाण्ट आदि के माध्यम से भी आगे के लिये बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने का प्रयास करे तो यह व्यापक जनहित में उचित होगा।
इन्हीं अच्छे दिनों की बात कही थी मोदी जी ने और अगर ज्यादा देखना है सोने की चिड़िया और विश्व गुरु वाला देश तो मोदी जी को लगातार प्रधानमंत्री बनाकर इंतजार करो वह भी देख लेना
ब्यावरा मे बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष माननीय रघुवीर सिंह जी के द्वारा ब्यावरा SDM साहब को कार्यालय पर जाकर ज्ञापन सौपा महंगाई,भ्रष्टाचारी एवं जनता की समय की मांग को लेकर बसपा ब्यावरा द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें बसपा ब्यावरा के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।
#BSPMadhyaPradesh
बहुजन समाज पार्टी ,लोकसभा विदिशा की बुधनी विधानसभा की विधानसभा स्तर पर संगठन की समीक्षा कर @KamleshDohare3 जी ने संगठन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसमें निष्क्रिय पदाधिकारीयों को बदल कर नए पदाधिकारीयों को जिम्मेदारी दी।
#BSPMadhyaPradesh
बहुजन समाज पार्टी मध्य प्रदेश के तत्वाधान सागर लोकसभा क्षेत्र के जिम्मेदार पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ संगठन समीक्षा सम्पन्न।
आगामी माह में पार्टी के काम काज को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
#viralpost2026シ゚ #bspmission2028#bsp4india_
''अखिलेश कैसे PDA की बात कर सकते हैं। PDA का नुकसान सबसे अधिक सपा ने किया है। अखिलेश यादव ने उनका डिमोशन कर दिया था। SC/ST अधिकारियों का डिमोशन कर दिया था''
लखनऊ : बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का बयान
#Lucknow#BSP#SamajwadiParty@PalVishwnathbsp
बहुजन समाज पार्टी मध्यप्रदेश के यशस्वी प्रदेश प्रभारी,बहुजन समाज में जन्में संतों, गुरुओं एवं महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाकर समाज को जागरूक करने वाले, माननीय जियालाल अहिरवार जी को जन्मदिन की बहुत बहुत मंगलकामनाएं। 🍰💐
#BSPMadhyaPradesh
इंदौर जोन के जिला बुरहानपुर में आदरणीय बहिनजी के निर्देश अनुसार जिला संगठन की समीक्षा की गई ,जिसमें जिला,विधानसभा,सेक्टर,बूथ तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया व सदस्यता , मेंटिनेंस, आर्थिक सहयोग पर भी चर्चा की गई।
#BSPMadhyaPradesh
दिनांक _18 मई 2026
#संगठन_समीक्षा एवं #प्रशिक्षण_शिविर
जिला पन्ना बसपा म०प्र0
#मुख्य_अतिथि_ #एड_दिलीप_बौद्ध जी
प्रदेश प्रभारी बसपा म०प्र0*
#विशिष्ठ अतिथि_ पीएस_मंडेलिया जी* जॉन प्रभारी
#अध्यक्षता_ भगवती प्रसाद वर्मा जी जिलाध्यक्ष @AnandAkash_BSP@Mayawati@ramjigautambsp @
इंदौर जोन के खण्डवा जिले की बैठक में बहुजन समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहिन कुमारी मायावती जी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में संगठन की समीक्षा कर संगठन गठन के कार्य, मेंटिनेंस, आर्थिक सहयोग पर चर्चा हुई।
#BSPMadhyaPradesh
जैसाकि सर्वविदित है कि अपने भारत देश की दुनिया भर में अच्छी एवं अनोखी मानवतावादी पहचान ख़ासकर परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अनूपम संविधान को लेकर ज़्यादा है, जो पूरी तरह से धर्मनिरपेक्षता (सेक्युलरिज़्म) के सिद्धान्त पर आधारित है अर्थात् यहाँ रहने वाले विभिन्न धर्मों के मानने वाले सभी लोगों को एक-समान आदर-सम्मान देना है तथा देश का मिज़ाज भी अधिकतर ऐसे ही उच्च मानवीय गुणों पर आधारित सभी धर्मों के मानने वालों को उनके जान, माल व मज़हब की आज़ादी एवं सुरक्षा आदि सुनिश्चित करता है और इसके निर्धारित व बताये हुये रास्तों पर चलना सभी सरकारों की ही नहीं बल्कि सभी नागरिकों की भी परम व प्रमुख ज़िम्मेदारी है।
इतना ही नहीं बल्कि यह भी सर्वविदित ही है कि यही वह सुरक्षा कवच है जिसके सहारे विदेशों में भारत-विरोधी प्रोपागण्डा आदि का देश हमेशा बख़ूबी सामना करता है, किन्तु केन्द्र व सभी राज्य सरकारों का यह दायित्व/ज़िम्मेदारी बनती है कि वे ऐसा कुछ भी ना करें और ना ही वैसे कुछ होने दें जिससे देश व ख़ासकर भारत सरकार से इसके बारे अप्रिय सवाल-जवाब हो।
इस क्रम में ख़ासकर पश्चिम बंगाल में चुनाव उपरान्त जारी हिंसा की सर्वत्र हो रही चर्चाओं में भी विशेषकर मा. हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद सरकारों को इसके प्रति सतर्क व अराजकता के विरुद्ध सख़्त हो जाना चाहिये, ताकि किसी भी सरकार के ऊपर संकीर्ण राजनीति, धार्मिक भेदभाव, जातीय द्वेष व पक्षपात आदि का दोष लगे, यह अति-चिन्ता की बात ज़रूर होनी चाहिये।
इसके साथ ही, व्यापक जनहित व जनसुरक्षा के मद्देनज़र स्थापित नियम-क़ानूनों के अनुपालन या तत्सम्बंधी नये क़ानून आदि बनता है तो उसका अनुपालन सभी धर्मों के लोगों पर एक समान रूप में होना चाहिये अर्थात् संविधान व क़ाूनन की मान-मर्यादाओं को बरकरार रखने के लिये ज़रूरी है कि क़ानूनों का इस्तेमाल धार्मिक व जातीय भेदभाव/पक्षपात व द्वेष के बिना हो, ताकि सरकारें सर्वसमाज व सर्वधर्म हितैषी हों और लोगों को लगे भी तथा जिससे सरकारों की संवैधानिक गुडविल प्रभावित ना हो तो यह उचित होगा।
वैसे भी देश के ख़ासकर सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक हालात इतने कठिन व ज्वलन्त समस्यायें इतने अधिक दुखद/कष्टदायी हो गये हैं कि सभी सरकारों को उन विशेष मुद्दों पर अपना ध्यान पूरी तरह से केन्द्रित करना चाहिये, ना कि विध्वंसकारी इमेज आदि के माध्यम से लोेगों का ध्यान उस पर से बाँटने का प्रयास करना चाहिये, क्योंकि इससे देश की राष्ट्रीय समस्याओं का समाधान नहीं होगा बल्कि क्राइसिस के हालात को और बढ़ायेेगा, जो देश व जनहितैषी कतई भी नहीं होगा, यही अपील।
बहुजन समाज पार्टी लोकसभा स्तरीय बैठक में आठ विधानसभाओ के जिम्मेदार पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ गहन समीक्षा के बाद पार्टी के आगामी माह में काम काज को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
#BSPMadhyaPradesh
5दिनांक _17 मई 2026
#संगठन_समीक्षा एवं #प्रशिक्षण_शिविर
लोक सभा खजुराहो बसपा म०प्र0
#मुख्य_अतिथि_ #एड_दिलीप_बौद्ध जी
प्रदेश प्रभारी बसपा म०प्र0*
#विशिष्ठ अतिथि_ पीएस_मंडेलिया जी* जॉन प्रभारी
#अध्यक्षता_ पूरन अहिरवार जी जिलाध्यक्ष @AnandAkash_BSP@Mayawati@ramjigautambsp @
#कटनी_मध्यप्रदेश
20/4/2026 को अनुसूचित जाति के विवाह समारोह में पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में
दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए
महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया।
#जयभीम
@Mayawati@AnandAkash_BSP@bspindia