Kanti Balar retweetledi

बीते 12 वर्षों में भारत के मध्यम वर्ग को आर्थिक सुरक्षा, बेहतर सुविधाओं और नए अवसरों से सशक्त करने की दिशा में व्यापक परिवर्तन किए गए हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आयकर में राहत, GST के माध्यम से कर व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए घर का सपना साकार करने का अवसर, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा, उज्ज्वला योजना, हर घर जल और स्वच्छ भारत जैसे प्रयासों से जीवन की मूलभूत सुविधाओं को सुलभ बनाया गया है। डिजिटल इंडिया और UPI क्रांति ने लेनदेन को सरल, तेज और पारदर्शी बनाया है।
आज सशक्त मध्यम वर्ग केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था की प्रमुख शक्ति बन चुका है तथा आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
#12YearsOfSakshamMiddleClass




हिन्दी















