From empowering communities to creating inclusive growth, technology has become a force of national progress and human impact.
Let us continue to innovate with purpose and build a stronger, smarter and self-reliant India.
On #NationalTechnologyDay, we celebrate India’s journey from innovation to global leadership. 🇮🇳
Today, India is not just adapting to technology, India is leading the world with innovation, digital transformation and solutions that are shaping the future.
Progress only matters when it stays grounded. Clean, green, future-ready.
This Earth Day, a simple promise— protect what sustains us 🌱
#WorldEarthDay#EarthDay2026
बैसाखी, पोहेला बोइशाख, विशु, पुथांडु और बोहाग बिहू की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। ये उत्सव भारत की मिट्टी की सुगंध, परंपराओं के रंग और नवजीवन के उत्साह से परिपूर्ण हैं।
सभी के जीवन में खुशियों के नए रंग और सफलता की नई किरणें आएं।
स्वस्थ तन व मन ही सबसे बड़ी सम्पदा है। समृद्ध समाज और विकसित राष्ट्र के लिए सभी का स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है।
आप सभी अपने स्वास्थ्य के लिए हमेशा जागरूक रहें। समय समय पर जांच कराएं। संतुलित जीवनशैली अपनाएं।
विश्व स्वास्थ्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#WorldHealthDay
मंजुल मंगल मोदमय मूरति मारुत पूत।
सकल सिद्धि कर कमल तल सुमिरत रघुबर दूत॥
अटूट भक्ति और अतुलनीय पराक्रम के प्रतीक संकटमोचन हनुमान जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#हनुमान_जन्मोत्सव
#HanumanJayanti
जो आनंद सिंधु सुखरासी।
सीकर तें त्रैलोक सुपासी॥
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामचन्द्र जी के पावन जन्मोत्सव 'रामनवमी' की सभी देशवासियों को अनेकशः बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#RamNavami
गुड़ी पड़वा और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे पर्व सांस्कृतिक एकात्मता के अनूठे उदाहरण हैं।
यह नया वर्ष सबके जीवन में शुभता, आरोग्यता और खुशहाली लाए।
#चैत्र_नवरात्रि
#नववर्ष
आप सभी को आनंद, आशा और आत्मीयता से भरी होली की शुभकामनाएँ।
रंगों का यह महापर्व हमें भेदभाव मिटाकर प्रेम और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
आइए, संबंधों में विश्वास के रंग भरें और समाज में समरसता का संदेश फैलाएँ।
आप सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह दिन हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय स्वाभिमान का उत्सव है।
आइए, एकजुट होकर सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।
जय हिंद! #RepublicDay
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने अपने जीवन का क्षण क्षण मातृभूमि की सेवा में खपा दिया। हम सभी उनके योगदानों के प्रति सदा कृतज्ञ रहेंगे।
आज उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि।
वसंत पंचमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई सोच और नई शुरुआत लेकर आए। माँ सरस्वती की कृपा से ज्ञान, विवेक और संस्कारों का उजास हर मन में खिले।
#BasantPanchami
मकर संक्रांति, माघ बिहू, भोगी, उत्तरायण एवं पोंगल के पावन अवसर पर आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
ये पर्व राष्ट्रीय एकता, चेतना और सांस्कृतिक एकात्मता की सजीव अभिव्यक्ति हैं, जो हमें प्रकृति, परंपरा और परिश्रम के सम्मान का संदेश देते हैं।
#MakarSankranti