Pahadi chooo
683 posts

Pahadi chooo
@BhoKuch
Pahadi , Uttarakhand, Funny, pet lover



श्री केदारनाथ पहुंचने पर किसी श्रद्धालुओं के साथ कोई आपातकाल दुर्घटना, बीमार होने या अन्य किसी आपातकाल स्थिति होने पर त्वरित कार्रवाई के लिए एसयूवी थार गाड़ी पहुंची केदारपुरी #kedarnath #chardhamyatra


उत्तराखण्ड का दुर्भाग्य ये है कि जो लोग वोकल हैं और सभी शहरी सुविधाओं का सुख भोग रहे हैं उनके बीच में ये सब नैरेटिव बहुत चलता है। किसी को कुछ नहीं मालूम कि वो गाड़ी किसकी आई, क्यों आई - लेकिन जब से वीडियो आया है तब से ये सब ही कुछ चल रहा है - वैसे चिनूक का इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट पहुँचाने के लिये बहुत समय से हो रहा है और हो सकता है कि ये गाड़ी भी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मँगवाई हो लेकिन सच्चाई जानने से मतलब किसी को नहीं- बनाओ वीडियो और व्यूज़ बटोरो जर्नलिज्म चल रहा है बस



एग्जिट पोल और चुनाव नतीजों के शोर में केदारनाथ धाम में "थार" की गड़गड़ाहट कहीं दब ना जाए.. तीर्थों में 'फाइव स्टार स्पिरिचुएलिटी' का नया दरबार सजाए जाने पर ये वीडियो तैयार किया है। उत्तराखंड समेत पूरे देश और विदेश में बसे श्रद्धालु इस विषय पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उत्तराखंड सरकार, ब्यूरोक्रेसी और केंद्र सरकार को भी इस बारे में फौरी कदम उठाने चाहिए वरना सनातन धर्म के शास्त्रों में दैवीय शक्तियों के स्थान विशेष को त्याग देने की सैंकड़ों कथाएं भरी पड़ी है। *विकास के खिलाफ कोई नहीं है... लेकिन फिलहाल तस्वीर हादसों को न्योता देती ऊपजाऊ जमीन के रुप में विकसित होती ज्यादा दिख रही है। #TharInKedarnath #Uttarakhand


केदारनाथ धाम में थार की पोल खोलता यह वीडियो

प्रदेश सरकार शीघ्र ही भू-कानून के परीक्षण से संबंधित गठित समिति की रिपोर्ट का गहन अध्ययन कर जनहित व प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर विचार करेगी और भू-कानून में संशोधन करेगी।









