देश के कोने-कोने में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ जिस तरह लोग उठा रहे हैं, वह बहुत उत्साहित करने वाला है। गुजरात और उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान और त्रिपुरा तक के उदाहरण बताते हैं कि इससे आय बढ़ने के साथ ही लोगों का जीवन और आसान बन रहा है।
#MannKiBaat
त्रिपुरा से लेकर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना तक जल संरक्षण के प्रयास हर किसी के लिए मिसाल बने हैं। जनभागीदारी के इन अभियानों से ना केवल पानी की समस्या दूर हुई है, बल्कि बीमारियां भी कम हो रही हैं।
#MannKiBaat
देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।
संहार भी शिव… सृजन भी शिव 🔱
अंत भी वही… आरंभ भी वही…
हर श्वास में विराजे, हर कण में बसे — महादेव ही महादेव 🙏✨🙏🚩🌿🌿🌿
#महादेव #शिव #हरहरमहादेव #भोलेनाथ #शिवभक्ति #SanatanDharma
मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! देवी मां सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें।
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥