Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस

1.8K posts

Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस banner
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस

Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस

@CGPoliceDept

The Official X Handle of Chhattisgarh State Police Department. RTs don't imply endorsements. मजबूत पुलिस, विश्वसनीय पुलिस

छत्तीसगढ़, भारत 🇮🇳 Katılım Mayıs 2015
8 Takip Edilen46.8K Takipçiler
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
🚨 अपहरण के सनसनीखेज अंतरराज्यीय मामले में रायगढ़ पुलिस का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन! 📌 व्यापारिक विवाद के चलते लैलूंगा में 2 स्कॉर्पियो में आए अपहरणकर्ताओं ने घर में घुसकर युवक का अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही, रायगढ़ पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और विशेष टीमें गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर झारखंड के रांची में दबिश दी, अपहृत युवक को सकुशल रेस्क्यू किया और तीनों आरोपियों को वाहनों समेत गिरफ्तार किया गया। 🛑 छत्तीसगढ़ पुलिस का सख्त संदेश: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के ख़िलाफ़ कठोर से कठोरतम कार्यवाही होगी। #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
हिन्दी
1
2
3
193
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
📌 “माड़ बचाओ अभियान” के तहत सुरक्षा बलों को मिली निर्णायक सफलता। पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए डंप से 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपये की नकद राशि एवं अत्याधुनिक हथियार, भारी मात्रा में गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की। #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़ @NarayanpurP Video Courtesy: @Bharat24Liv
हिन्दी
0
0
2
71
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
📌 “मनवा पुलिस – मनवा नाटे” के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस, सुदूर क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने एवं विकास की नींव मजबूत करने का अभियान चला रही है। इसी क्रम में, थाना भैरमगढ़ क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रावती नदी पार ग्राम मर्रामेटा में, सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं चलित थाने का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
हिन्दी
0
1
2
112
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
🚨 नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और उसके नेटवर्क पर छत्तीसगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है! इसी कड़ी में, 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत रायपुर रेंज पुलिस का अंतर्राज्यीय तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार। 📌 महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में सघन नाकेबंदी कर ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाए जा रहे गांजे की एक बड़ी खेप को छापेमारी कर पकड़ा। इस दैरान, पुलिस ने 12 अंतरराज्यीय तस्करों जो फेरीवाले के भेष में इस तस्करी को अंजाम दे रहे थे, को गिरफ्तार कर 378 किलो गांजा (कीमत ₹1.89 करोड़) जब्त किया। #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
हिन्दी
0
0
2
80
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
मानवता की सेवा में समर्पित सभी नर्सों को ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी संवेदनशीलता, सेवा भावना और अथक समर्पण अनगिनत जीवनों में आशा और विश्वास का संचार करते हैं। निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा में तत्पर सभी नर्सों को सादर नमन। #InternationalNursesDay
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet media
हिन्दी
0
0
5
72
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
📌 अतिसंवेदनशील तथा सुदूर क्षेत्रों में आमजनों एवं पुलिस के बीच सतत् संवाद स्थापित करने तथा आपसी समन्वय एवं भरोसे को मजबूत करने बीजापुर पुलिस द्वारा “मनवा पुलिस – मनवा नाटे” अभियान के तहत थाना पामेड़ के सुदूर ग्राम उड़तामल्ला में जन-संवाद एवं चलित थाने का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ऐसे जनहितकारी और विश्वास निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों के बीच सुरक्षा और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet media
हिन्दी
1
1
3
117
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
🚨 बीजापुर जिले के थाना गंगालूर अंतर्गत डोडीतुमनार के जंगलों में माओवादियों के विरुद्ध लगातार जारी सर्च अभियान के तहत पुलिस की संयुक्त टीम (बीजापुर पुलिस और पीडिया सहायता केंद्र) ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस दौरान टीम ने जमीन के नीचे छिपाकर बनाया गया माओवादियों का एक गुप्त बंकर खोज निकाला। सुरक्षा जांच के बाद पुलिस ने इस बंकर से भारी मात्रा में संदिग्ध सामान और उपकरण जब्त किए। इनमें मुख्य रूप से बीजीएल लॉन्चर व सेल, विस्फोटक, कॉर्डेक्स वायर, लेथ मशीन, जनरेटर, सोलर प्लेट, बैटरी, वेल्डिंग-ड्रिल मशीन और मोटर आदि शामिल हैं। जंगल हो या पहाड़, शांति के दुश्मनों और उनके नेटवर्क पर कानून का प्रहार जारी रहेगा! #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet media
हिन्दी
0
1
3
104
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
📌 अपनों से बिछड़े मासूम के लिए ‘रक्षक’ बनी चक्रधरनगर पुलिस, परिवार को सकुशल सौंपा! कल रात करीब 8 बजे रायगढ़ के कमला नेहरू गार्डन के पास एक 4-5 साल का बच्चा अकेला और डरा हुआ मिला। सूचना मिलते ही थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला और उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। “संवेदनशीलता के साथ सदैव सेवा और सुरक्षा में तत्पर” - छत्तीसगढ़ पुलिस #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet media
हिन्दी
0
2
2
126
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस retweetledi
CyberDost I4C
CyberDost I4C@Cyberdost·
“50% में IPL tickets मिल रही हैं…” Aap bhi bina soche book karenge? यही वह moment है जहाँ scammers aapki excitement ka फायदा उठाते हैं. Social media ads aur fake websites के through ये offers इतने genuine लगते हैं कि लोग बिना verify किए payment कर देते हैं. Booking हो जाती है, confirmation भी मिल जाता है… लेकिन match के दिन ना ticket valid होती है, ना entry मिलती है. ध्यान रखें: • IPL या किसी भी event की tickets सिर्फ official website या authorised platforms से ही book करें • Unknown links, ads या DM पर भेजे गए offers पर trust न करें • “Limited seats” या “heavy discount” जैसे claims सिर्फ urgency create करने के लिए होते हैं याद रखें: जो offer सुनने में “too good to be true” लगे, वो अक्सर scam होता है. If you are a victim of cyber fraud, report it immediately by calling 1930 or visiting cybercrime.gov.in #CyberDost #OnlineScam #IPLTicketScam #FakeTickets #ReportCyberCrime @HMOIndia @GoI_MeitY @mygovindia @_DigitalIndia
2
20
27
3.9K
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
📌 डिजिटल अरेस्ट कर महिला प्रोफेसर से ₹1.04 करोड़ ठगी का मामला ! 🚨 बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, घटना की शिकायत पर त्वरित एक्शन लिया और 10 दिनों के भीतर , 02 साइबर अपराधियों को राजस्थान में घेराबंदी कर पकड़ा। 🛑 सावधान:- 'डिजिटल अरेस्ट' के झांसे में न आएं, क्योंकि डिजिटल अरेस्ट केवल साइबर अपराधियों का एक सकैम है। कोई पुलिस या शासकीय अधिकारी बनकर आपको कॉल करे और डराए/धमकाए तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करें। #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़ @ChhattisgarhCMO @vijaysharmacg
हिन्दी
0
5
11
296
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
भारत की तकनीकी प्रगति के लिए समर्पित एवं विश्व पटल पर भारत को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे रहे, सभी विशेषज्ञों एवं युवाओं को 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं। #NationalTechnologyDay #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़ @ChhattisgarhCMO @vijaysharmacg
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet media
हिन्दी
0
2
3
82
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
छत्तीसगढ़ की जेलों में संचालित किए जा रहे, 'निश्चय कार्यक्रम' के अंतर्गत आज रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र। मुख्यधारा में लौटकर सम्मानजनक जीवन की ओर बंदियों ने बढ़ाए कदम। कार्यक्रम के अवसर पर, डीजी (जेल) श्री हिमांशु गुप्ता, जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री, महिला जेल प्रभारी सुश्री गरिमा पांडेय सहित जेल प्रशासन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet mediaChhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet media
हिन्दी
0
0
2
89
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
📌 मदर्स डे पर सौगात! रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ। महिला बंदी अब अपने परिजनों एवं अधिवक्ताओं से सीधे वीडियो कॉल के जरिए संवाद कर सकेंगी, जिससे उन्हें मानसिक संबल और कानूनी विमर्श में मदद मिलेगी। #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet mediaChhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet media
हिन्दी
0
0
2
77
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
आम नागरिकों एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से, दुर्ग जिला पुलिस, थाना सुपेला क्षेत्रांतर्गत, 'जनमित्र कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से, व्यापारियों, मजदूरों एवं वाहन चालकों को नशा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। आकाशगंगा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजनों की उपस्थिति रही। #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़ @durgpolice @ChhattisgarhCMO @vijaysharmacg
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet mediaChhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet mediaChhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet mediaChhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet media
हिन्दी
0
1
4
89
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस
10 मई 1857 के दिन, भारत की स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम का बिगुल फूंककर, 'स्वतंत्र भारत' की आधारशिला रखने वाले, 1857 क्रांति के वीरों को 'क्रांति दिवस' पर कोटि-कोटि नमन। 🙏 #KrantiDiwas #FirstIndianRevolution #ChhattisgarhPolice #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Police l छत्तीसगढ़ पुलिस tweet media
हिन्दी
0
0
6
115