
गौरवपूर्ण पल
श्री कृष्णा विश्वविद्यालय, छतरपुर (म.प्र.) द्वारा आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह 2026 में मुझे ऐवम् 6 अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को मानद डॉक्टरेट (Honorary PhD) की उपाधि से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत विनम्रता और गर्व का विषय है।
इस अवसर पर समाज एवं शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निम्नलिखित विशिष्ट व्यक्तित्वों को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया:
🔹 श्री आशीष गौतम जी – संस्थापक एवं अध्यक्ष, दिव्य प्रेम सेवा मिशन
🔹 श्री गजेंद्र सिंह पटेल जी – सामाजिक कार्यकर्ता एवं सांसद (लोकसभा)
🔹 लेफ्टिनेंट जनरल जी. एस. चंदेल जी (सेवानिवृत्त) – अति विशिष्ट सेवा पदक एवं युद्ध सेवा पदक प्राप्तकर्ता
🔹 श्री अच्युतानंद सामंत जी – संस्थापक, KIIT एवं KISS; पूर्व सांसद (लोकसभा एवं राज्यसभा)
🔹 श्री बालेन्द्र सिंह जी (Ex. IES) – चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, MADE EASY एवं NEXT IAS
🔹 श्री श्रीवर्धन त्रिवेदी जी – भारतीय समाचार व क्राइम शो सनसनी के एंकर, एबीपी न्यूज़
🔹 श्रीमती चित्रा त्रिपाठी जी – वरिष्ठ पत्रकार, ABP News.
इस गरिमामय समारोह में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का सान्निध्य विशेष प्रेरणादायक रहा:
माननीय श्री वीरेंद्र कुमार जी
केंद्रीय मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार
माननीय श्री इंदर सिंह परमार जी – मंत्री, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग, मध्यप्रदेश शासन
माननीय श्री दिलीप अहिरवार जी – राज्य मंत्री, वन एवं पर्यावरण, मध्यप्रदेश शासन
माननीय श्री देवेंद्र सिंह डहरिया जी – अध्यक्ष, मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग,
मैं विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूँ |
यह उपलब्धि मेरे लिए एक नई जिम्मेदारी भी है—कि मैं शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहूँ।
“शिक्षा ही धर्म है” — इसी भावना के साथ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देता रहूँगा।



हिन्दी






















