CYBER PS RAJSAMAND retweetledi

ये जोधपुर ग्रामीण की नई SP पीडी नित्या हैं. एक थाने के विजिट के दौरान जब इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तो नजारा देखकर मैं तो देखता रह गया.
थाने वालों ने कारपेट, चौकी सब लगाई थी लेकिन नित्या साइड से गुजरी और चौकी को पैर से सरका कर जवानों के बराबर खड़ी हुई.
गार्ड ऑफ ऑनर सैकड़ों सालों से दिया जाता रहा है, ब्रिटिश, रियासतकाल कई दौर इससे जुड़े हैं. इस पर अलग से चर्चा, बहस हो सकती है.
लेकिन नित्या ने जिस तरह पैर से वो चौकी सरकाई मानो बेवजह के तामझाम, ऊपर-नीचे, चलती आ रही परंपराएं सबको किनारे कर दिया. जवानों के बराबर खड़ी होकर दिखाया कि जो चलता आ रहा है, जरूरी नहीं वो वैसे ही चलता रहे. सलाम है आपको
#Jodhpur #Rajasthan
हिन्दी

















