Alwar District Collector & Magistrate retweetledi

राजस्थान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में मिली यह बड़ी उपलब्धि प्रदेश को तकनीक, नवाचार और रोजगार के नए युग की ओर अग्रसर करेगी।
भिवाड़ी में ₹1200 करोड़ के निवेश तथा 2500 से अधिक रोजगार अवसरों के साथ राजस्थान अब देश के उभरते सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स हब के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में हमारी सरकार राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और विरासत को संजोए रखते हुए प्रदेश को तकनीकी एवं नवाचार आधारित विकास के क्षेत्र में अग्रणी रूप से स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
यह परियोजना केवल औद्योगिक निवेश नहीं, बल्कि विकसित राजस्थान, आत्मनिर्भर भारत और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगी।
इस ऐतिहासिक सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी का हार्दिक आभार!
हिन्दी






































