
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने आज जयपुर शहर के लिए ‘मेट्रो फेज-2’ को मंजूरी देकर शहरी परिवहन को नई दिशा दी है।
करीब ₹13,038 करोड़ की लागत से बनने वाली 41 किमी लंबी इस परियोजना के अंतर्गत नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर में कुल 36 स्टेशन शामिल होंगे, जो गुलाबी नगरी की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएंगे। यह मेट्रो लाइन न केवल लाखों लोगों के सफर को आसान और सुरक्षित बनाएगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों को भी गति देगी।
यह परियोजना पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के साथ जयपुर के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
pib.gov.in/PressReleasePa…

हिन्दी


























