विगत दिवस सासाराम से जहानाबाद यात्रा के दौरान अरवल के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिले अपार स्नेह व सम्मान से अभिभूत हूँ।
महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं कॉमरेड अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज सासाराम से जहानाबाद लौटने के क्रम में हसनपुरा बाजार एवं अन्य विभिन्न स्थानों पर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हूँ।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और सम्मान ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
आज औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड के कोईलवा गांव में आयोजित पावन यज्ञ समारोह में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और आस्था से ओतप्रोत इस दिव्य आयोजन का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यज्ञ के इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर समाज की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।
आज सासाराम विधानसभा क्षेत्र के लेरुआँ में सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
इस दौरान सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तथा आयोजकों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।
आज रोहतास के तेंदुआ (दुसाधी) गांव में श्री विमलेस सिंह जी द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में आप सभी का जो अपार स्नेह, विश्वास और सम्मान मिला, वह सदैव प्रेरित करता रहेगा।
आपका यह उत्साह और जनसेवा के प्रति समर्पण ही हमारी असली ताकत है।
आपका भरोसा ही हमारा संकल्प है।
आज रोहतास जिले के महारानियां गांव में श्री अनिल सिंह जी द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दौरान आप सभी ने जो स्नेह, विश्वास और सम्मान दिया वह मेरे लिए प्रेरणास्रोत है।
जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और उत्साह ही हमारी ताकत है।
पिछले दिनों सासाराम के दारिगांव ग्राम निवासी श्री संजय कुमार सिंह जी का आकस्मिक निधन हो गया था। आज उनके निवास पर पहुँचकर उनके पिता श्री रघुवंश सिंह कुशवाहा जी एवं शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ॐ शांति 🙏
पिछले दिनों सासाराम के दारिगांव ग्राम में अश्विनी कुमार सिंह उर्फ बीटू सिंह जी का निधन हो गया था। आज उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं सांत्वना दी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
आज चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के पावन अवसर पर रोहतास (सासाराम) स्थित श्री शक्ति पीठ मां ताराचंडी धाम में माता रानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जय माता दी 🙏
आज सासाराम आगमन पर ज़िला अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा किए गए स्वागत और अभिनंदन के लिए आप सभी साथियों का हार्दिक आभार। आप सभी का स्नेह, उत्साह और समर्थन संगठन की शक्ति को रेखांकित करता है।
पिछले दिनों रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के अंतर्गत ग्राम सीढ़ी में दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ श्री नरेंद्र सिंह जी की माता जी के निधन की सूचना प्राप्त हुई थी। आज उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
ॐ शांति। 🙏
आज रोहतास जिले के करगहर आगमन पर करगहर बाजार में कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत ऊर्जा और प्रेरणा से भर देने वाला रहा। आप सभी साथियों का स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
विगत रात्रि पटना के नौबतपुर थाना अंतर्गत खैरा गांव में CKTV इंडिया न्यूज़ के पत्रकार चितरंजन कुमार कुशवाहा जी के विवाह के बाद आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपत्ति को शुभकामनाएं दीं।
विगत दिवस पटना से ग्राम खैरा (नौबतपुर) जाने के दौरान वरुणा ग्राम में कार्यकर्ताओं के स्नेहपूर्ण स्वागत से अभिभूत हूँ। आप सभी का यह प्रेम ही हमारी ताकत है।
विगत दिवस पटना स्थित विभागीय कार्यालय पर आकर अमनौर के माननीय विधायक श्री कृष्ण कुमार मंटू जी एवं रुन्नीसैदपुर के माननीय विधायक श्री पंकज कुमार जी ने मुलाकात की।
इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े विषयों एवं विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सार्थक चर्चा हुई।