Sabitlenmiş Tweet
Deepak Singh Shekhawat
2.1K posts

Deepak Singh Shekhawat
@Deepsa749
“जब तक जीना, तब तक सीखना” – अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।
Katılım Mayıs 2023
843 Takip Edilen647 Takipçiler
Deepak Singh Shekhawat retweetledi

आज कोटा में NEET री-एग्जाम के बीच मानवता की एक खूबसूरत मिसाल
आज NEET री-एग्जाम के दौरान भीमगंज थाना क्षेत्र के आसपास बने परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को छोड़ने आए थे। परीक्षा, रिपोर्टिंग और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया के कारण कई अभिभावकों को 4-5 घंटे तक बाहर इंतजार करना पड़ रहा था।
ऐसे समय में गिरिराज खंडेलवाल जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिखा खंडेलवाल ने अपने घर के दरवाजे अभिभावकों के लिए खोल दिए। बैठने की व्यवस्था की, बारिश से बचने के लिए आश्रय दिया और अपने घर के वॉशरूम तक सभी के लिए उपलब्ध करवा दिए। महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज़ से आए अभिभावकों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं था।
लेकिन इस कहानी के असली नायक केवल गिरिराज जी और शिखा जी ही नहीं हैं। धीरे-धीरे पूरा मोहल्ला इस सेवा कार्य में शामिल हो गया। किसी ने चाय की व्यवस्था की, किसी ने कचौरी मंगवाई, किसी ने लस्सी का इंतजाम किया। जो भी बन पड़ा, लोगों ने मिलकर किया ताकि बाहर इंतजार कर रहे अभिभावकों को थोड़ी राहत मिल सके।
आज जब हम अक्सर समाज में संवेदनशीलता की कमी की बातें करते हैं, तब कोटा के इस छोटे से मोहल्ले ने दिखा दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। बिना किसी प्रचार, बिना किसी स्वार्थ और बिना किसी अपेक्षा के अनजान लोगों के लिए अपने घर, अपना समय और अपने संसाधन खोल देना वास्तव में मानवता का सबसे सुंदर रूप है।
इतना ही नहीं, परीक्षा के नियमों के कारण कुछ विद्यार्थियों को अपने आभूषण बाहर उतारने पड़े। एक छात्रा ने अपने कुंडल भी इनके पास सुरक्षित रखे और निश्चिंत होकर परीक्षा देने चली गई। यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि विश्वास का भी प्रतीक है।
मैं संयोगवश वहाँ एक विद्यार्थी को छोड़ने गया था। गिरिराज जी मेरे कॉलेज के सीनियर भी हैं। वहाँ का माहौल देखकर लगा कि कोटा की पहचान केवल कोचिंग संस्थानों, परीक्षाओं और परिणामों से नहीं है। कोटा की असली पहचान ऐसे लोग हैं, जो जरूरत पड़ने पर अजनबियों को भी अपना बना लेते हैं।
🙏 ऐसे ही लोगों की वजह से समाज में भरोसा और इंसानियत कायम है।
(कोटा के निलेश गुप्ता जी की फेसबुक पोस्ट)

हिन्दी
Deepak Singh Shekhawat retweetledi

मारवाड़ की जनभावनाओं से जुड़ा एम्स जोधपुर केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि लाखों लोगों के स्वास्थ्य और विश्वास का केंद्र है। स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए दाता के आग्रह एवं प्रयासों से जोधपुर को एम्स की सौगात मिली, जिसका लाभ आज पूरे मारवाड़ सहित पश्चिमी राजस्थान के लोग प्राप्त कर रहे हैं।
संत शिरोमणि मीराबाई राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, भक्ति, त्याग और नारी शक्ति की अमर प्रतीक हैं। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को सम्मान देते हुए मैं माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जी से आग्रह करता हूँ कि एम्स जोधपुर का नाम संत शिरोमणि मीराबाई के नाम पर रखा जाए।
यह निर्णय राजस्थान की गौरवशाली संत परंपरा को सच्ची श्रद्धांजलि तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
@JPNadda @BhajanlalBjp @BJP4India @BJP4Rajasthan
#Meerabai #AIIMSJodhpur #Marwar



हिन्दी
Deepak Singh Shekhawat retweetledi

श्री जसनाथ आसन
पांचला सिद्धा,नागौर
🚩 *आज पांचला सिद्धा धाम की पावन यात्रा कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।*
पांचला सिद्धा की पवित्र भूमि पर बिताए गए कुछ खास पल
@RajveerChalkoi
हिन्दी
Deepak Singh Shekhawat retweetledi

भारत के युवाओं की गौरवशाली विजय....
ICC U19 WorldCup में ऐतिहासिक विजय पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी युवा खिलाड़ियों व टीम मैनेजमेंट को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#U19WorldCup

हिन्दी
Deepak Singh Shekhawat retweetledi
Deepak Singh Shekhawat retweetledi

एक युवा दिन-रात मेहनत करता है, सपनों को सच करने के लिए संघर्ष करता है…
लेकिन जब उसी मेहनत को व्यवस्था के भीतर बैठे कुछ लोग सौदेबाज़ी बना दें, तो यह केवल एक व्यक्ति के सपनों का नहीं, पूरे सिस्टम के भरोसे का टूटना होता है।
"हाल ही में चल रही खबर......
OMR शीट में अंक बढ़ाने वाली संगठित गैंग का पर्दाफाश हुआ है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के तकनीकी प्रमुख सहित कुल 5 लोगों को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने तीन भर्ती परीक्षाओं में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा कर 38 अभ्यर्थियों को अवैध रूप से सरकारी नौकरी दिलवाई। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के पास से करीब लाखों रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।"
सबसे बड़ा सवाल यही है......
क्या यह पहली बार हुआ है? और क्या यह आख़िरी बार होगा?
ऐसी घटनाएं न सिर्फ प्रदेश के मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं, बल्कि पूरे चयन तंत्र की विश्वसनीयता पर गहरा आघात हैं।
मेरा प्रदेश सरकार से निवेदन है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या कार्मिक इस तरह का अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। साथ ही, पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों के डेटा का पुनः परीक्षण (री-चेक) किया जाए, ताकि सच्चे हकदारों के साथ न्याय हो और व्यवस्था पर युवाओं का भरोसा फिर से मजबूत किया जा सके।
@RajCMO
हिन्दी
Deepak Singh Shekhawat retweetledi

"प्रोबेशन में पूरा काम, पूरी जिम्मेदारी, तो वेतन भी पूरा क्यों नहीं? 2 साल तक फिक्स्ड पे पर कम सैलरी में गुजारा असंभव है! राजस्थान सरकार से मांग है - अब बारी हमारी है! #प्रोबेशन_में_पूरा_वेतन
@BhajanlalBjp @RajCMO @lkantbhardwaj @JoraramKumawat

हिन्दी

@HANUMANKISAN @JoraramKumawat पशु परिचर पद का लेवल L3 करने की मांग जायज है। जिसे भजनलाल सरकार के द्वारा पूरा भी किया जाएगा ऐसी हमें आशा भी है 🙏🙏
हिन्दी
Deepak Singh Shekhawat retweetledi

आज माननीय पशुपालन मंत्री @JoraramKumawat जी को विस्तार से L3 माँग यूनियन संयोजक रवींद्र जी और महासचिव रामदेव जी द्वारा ज्ञापन के माध्यम से शेयर की गई है ।।
आज दिये गये ज्ञापन और दस्तावेज का अधिकारियों से चर्चा करके परीक्षण करवाया जाएगा और माँग पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा ।।
@Ravindrachdry @RamdevChotiya76
HANUMAN KISAN@HANUMANKISAN
आज बेरोजगार यूनियन कार्यालय पर पशु परिचर चयनित डेलीगेशन ने यूनियन संयोजक रवींद्र जी और महासचिव रामदेव जी से मुलाकात करके L 3 करने की माँग रखी और नियुक्ति मिलने पर मिठाई और स्वागत के साथ मान सम्मान दिया जिसके लिये बहुत बहुत धन्यवाद और आभार ।। L 3 माँग को लेकर हमने प्रयास शुरू कर दिया है सरकार तक माँग भी पहुँचाने का कार्य कर रहें है आगामी दिनों में इसको लेकर हर संभव प्रयास करेंगे और आपके हित में निर्णय करवाने का प्रयास करेंगे । #संयम_भरोसा_रखना_होगा_अंत_तक @Ravindrachdry @RamdevChotiya76
हिन्दी
Deepak Singh Shekhawat retweetledi

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आज ऐतिहासिक फैसला लिया है!
इस फैसले के अंतर्गत सम्पूर्ण अरावली पर्वतमाला में नए खनन पट्टों पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा, पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त Eco Sensitive Zone चिन्हित किए जाएंगे तथा विज्ञान-आधारित Sustainable Mining Plan तैयार किया जाएगा।
कांग्रेस ने दशकों तक अवैध खनन माफिया को संरक्षण दिया है, 'झूठ' और 'भ्रम' फैलाकर जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस को अब आत्ममंथन करना चाहिए और नकारात्मक राजनीति छोड़कर राजस्थान की सम्मानित जनता के साथ ईमानदारी से पेश आना चाहिए।

हिन्दी
Deepak Singh Shekhawat retweetledi
Deepak Singh Shekhawat retweetledi

आज दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष श्री @ombirlakota जी से संसद भवन स्थित उनके कक्ष में मुलाकात करके #अरावली_पर्वतमाला को बचाने के लिए लोक सभा के स्तर से हस्तक्षेप करने की मांग रखी | मैंने लोक सभा अध्यक्ष जी से कहा कि अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए उठ रही आवाज किसी एक पहाड़ी को बचाने का विषय नहीं है बल्कि यह जनस्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ मामला है | दिल्ली -एनसीआर से लेकर हरियाणा व राजस्थान के एक दर्जन जिलों मे फैली अरावली पर्वतमाला भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है और दिल्ली–एनसीआर के लिए यह सिर्फ पहाड़ नहीं, बल्कि जल, वायु और जैव-विविधता की जीवनरेखा है। दुर्भाग्य से आज यह पर्वतमाला गंभीर संकट से जूझ रही है और इन सब हालतों के मध्य भारत सरकार द्वारा गठित एक कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अरावली की परिभाषा ही बदल दी जिससे इस पर्वतमाला के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए | मुझे आश्चर्य इस बात का है कि एक तरफ देश के उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-NCR की हवा को बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण “स्वास्थ्य आपातकाल” कहा है और प्रदूषण रोकने के लिए जल्दी कदम उठाने की बात कही मगर दूसरी तरफ माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ही अरावली की जो नई परिभाषा तय की है वो अरावली को बर्बाद करने की एक नई परिभाषा बनेगी जिस पर सुप्रीम कोर्ट को पुनर्विचार करना चाहिए | पिछले कुछ दशको में अरावली की पहाड़ीयों का विनाश इतने बड़े पैमाने पर हुआ है कि राजस्थान मे अजमेर से झुंझनू और हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक फैली अरावली मे 12 से ज़्यादा दरारें खुल गई जहाँ से थार रेगिस्तान की धूल दिल्ली- एनसीआर तक उड़ रही है ,ऐसा पर्यावरण से जुड़े जानकारो ने मुझे कहा है | अरावली की नई परिभाषा से खनन को बढ़ावा मिलेगा और पहाड़ीयां ज़मीदोँज हो जाएगी तथा भारत की प्राचीन पर्वतमाला निरंतरता खो देगी जिससे ज़्यादा गैप और दरारें बन जाएगी, अरावली राजस्थान की भी लाइफ लाइन और पहचान है क्योंकि इस पर्वतमाला की 692 KM लंबाई मे से लगभग 550 KM राजस्थान से गुजरती है और अरावली का नुकसान होने से मरुस्थल का विस्तार होगा, गर्म हवाओं का व्यापक असर राजस्थान मे बढ़ेगा और बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून से होने वाली बारिश भी प्रभावित होगी तथा इससे निकलने वाली नदियां भी लुप्त होगी |
@LokSabhaSectt
@loksabhaspeaker
@RLPINDIAorg

हिन्दी
Deepak Singh Shekhawat retweetledi
Deepak Singh Shekhawat retweetledi
Deepak Singh Shekhawat retweetledi

हो चुका है आगाज...
अरावली हमारा जीवन और भविष्य है...
इसे यूं नष्ट नही होने देंगे...
#SaveAravali #अरावली_बचाओ
हिन्दी
Deepak Singh Shekhawat retweetledi

अरावली को बचाने के लिए जरूर लिखें ..!!
कर्ज और फर्ज को जरूर समझें।
अपने हक और अधिकार के लिए लिखो
7 बजे से..!!
#अरावली_बचाओ #अरावली_पर्वतमाला_बचाओ #Arawali

हिन्दी
Deepak Singh Shekhawat retweetledi













