रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India

16.3K posts

रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India banner
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India

रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India

@DefenceMinIndia

Office of the Raksha Mantri/ Defence Minister of India

Kartavya Bhawan-2, New Delhi Katılım Eylül 2017
289 Takip Edilen1.4M Takipçiler
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
मुझे पूरा विश्वास है, कि आपकी यह यात्रा, देशवासियों, ख़ासकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति की नई चेतना जगाएगी, समाज की स्मृति में कारगिल के अमर बलिदानियों को सदैव जीवंत रखेगी और आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देगी कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि हमारी स्मृतियों और हमारे संस्कारों में भी होती है: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
1
12
53
5.8K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
कारगिल की विजय एक तिथि भर नहीं है; यह भारत का स्थायी संकल्प है कि हमारी भूमि, हमारी अस्मिता और हमारे सम्मान पर उठने वाली हर नज़र का उत्तर भारत पूरी शक्ति से देगा: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
3
7
35
6.2K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
'शौर्य विजय यात्रा' के हमारे ये Riders अगले 13 दिनों में लगभग 1,900 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। यहाँ, यानी National War Memorial से प्रारंभ होकर, चंडीमंदिर, पंजाब, हिमाचल और लद्दाख के दुर्गम मार्गों से होते हुए, 26 जुलाई—Kargil Vijay Diwas के पावन अवसर पर, कारगिल के पवित्र War Memorial पहुँचेंगे। यह केवल दूरी तय करने की यात्रा नहीं होगी; यह इतिहास, त्याग और राष्ट्रभक्ति से संवाद करने की यात्रा होगी: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
2
7
31
3.6K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
लगभग 20 हज़ार फीट की ऊँचाई, जहाँ साँस लेना भी कठिन हो जाता है, जहाँ ऑक्सीजन कम होती है, जहाँ तापमान माइनस 40 डिग्री तक पहुँच जाता है, ऐसे दुर्गम और प्रतिकूल वातावरण में हमारे वीर सैनिकों ने असंभव को संभव कर दिखाया। जहाँ प्रकृति ने रास्ते बंद कर दिए थे, वहाँ हमारे सैनिकों ने अपने साहस से, इतिहास का नया रास्ता बना दिया: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
0
4
15
627
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
आज से सत्ताईस वर्ष पहले, 1999 में, भारतीय सेनाओं ने Operation Vijay के माध्यम से, इतिहास रच दिया था। वह केवल एक सैन्य विजय नहीं थी, बल्कि साहस, धैर्य, अनुशासन और अदम्य राष्ट्रभक्ति का ऐसा अध्याय था, जिसे विश्व की सेनाएँ आज भी अध्ययन और सम्मान की दृष्टि से देखती हैं: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
1
6
51
4.7K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
आपकी इस यात्रा का नाम ही, अपने आप में एक प्रेरणा है, 'शौर्य विजय यात्रा'। और इसका Motto, "One Ride, One Nation, One Salute", इस अभियान की आत्मा को अत्यंत सार्थक रूप से व्यक्त करता है। एक यात्रा, एक राष्ट्र और एक सलाम, इससे अधिक सुंदर और सशक्त संदेश शायद कोई हो ही नहीं सकता: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
0
3
7
736
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
आज का यह अवसर, Motorcycle Expedition को हरी झंडी दिखाने भर का नहीं, बल्कि उस अदम्य भावना को नमन करने का है, जिसके चलते हमारे वीरों ने, भारत की आन, बान और शान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। मैं उस संकल्प को नमन करने आया हूँ, जो हमारे अमर बलिदानियों की स्मृति को, पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवित रखने का प्रण लेकर आगे बढ़ रहा है: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
1
5
17
3.6K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India retweetledi
Rajnath Singh
Rajnath Singh@rajnathsingh·
नेशनल वार मेमोरियल से ‘शौर्य विजय यात्रा’ के शुभारंभ के अवसर पर संबोधन। x.com/i/broadcasts/1…
हिन्दी
14
89
282
42.1K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
मैं विशेष रूप से देश के युवाओं से कहना चाहता हूँ। यदि आप engineer हैं, innovator हैं, entrepreneur हैं, researcher हैं, या investor हैं, तो आज से बेहतर अवसर शायद पहले कभी नहीं था। आइए, केवल अपने भविष्य का ही नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का भी निर्माण करें। ऐसे ships बनाएँ, जो हमारे समुद्रों की रक्षा करें। ऐसी technologies develop करें, जो आने वाले युद्धों की दिशा तय करें। और ऐसे systems तैयार करें, जो भारत को आत्मनिर्भर बनाए: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
20
21
111
9.1K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
आज भारत का defence ecosystem पहले की तुलना में कहीं अधिक open, कहीं अधिक capable और अधिक self-reliant है। हम चाहते हैं कि देश का हर वह talent, जो भारत को मज़बूत बनाना चाहता है, इस national mission का हिस्सा बने: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
5
28
84
9.1K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
सरकार द्वारा Maritime Development Fund, Shipbuilding Financial Assistance Scheme तथाShipbuilding Development Scheme जैसी अनेक important initiatives शुरू किये गए हैं। इन प्रयासों से हमारी industrial base और मजबूत होगी, shipbuilding capacity का विस्तार होगा और भारत के बढ़ते आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए हमारी maritime capabilities भी उसी अनुपात में सशक्त होंगी: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
0
20
70
8K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
हम Domestic Industries, Private Sector, MSMEs, Startups, Innovators और हमारे global partners, सभी के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहते हैं। इसी सोच के साथ हमारी सरकार ‘Maritime India Vision 2030’ पर तेज़ी से कार्य कर रही है। इसके माध्यम से हम अपने ports का modernization कर रहे हैं, inland waterways का विस्तार कर रहे हैं, logistics network को और अधिक सक्षम बना रहे हैं, तथा एक world-class maritime ecosystem के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
1
18
66
7.3K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
आने वाले वर्षों में तो, अनेक naval projects हमारे सामने हैं। हमारा लक्ष्य भारत को global level पर, shipbuilding और maritime defence innovation का एक प्रमुख केंद्र बनाना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में हमारा देश इस क्षेत्र में, विश्व के अग्रणी देशों में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
3
20
76
8.4K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
किसी भी warship का निर्माण केवल एक जहाज़ का निर्माण नहीं होता। उसके साथ एक पूरा industrial ecosystem खड़ा होता है। Shipbuilding industry अपने साथ steel, electronics, sensors, propulsion systems, software, precision engineering, logistics और अनेक ancillary industries को भी आगे बढ़ाती है। इससे लाखों लोगों के लिए रोज़गार के अवसर पैदा होते हैं, नई technologies विकसित होती हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलती है। इसलिए जब हम एक जहाज़ बनाते हैं, तब हम अपनी नौसेना को मज़बूत करने के साथ-साथ, भारत की आर्थिक शक्ति को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
2
19
93
7.6K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
हर ship के साथ हमारा ecosystem और mature होता जा रहा है, और अधिक efficient होता जा रहा है, और अधिक confident होता जा रहा है। इसलिए मैं मानता हूँ कि हर नया ship, भारत के maritime future में किया गया एक long-term investment भी होता है: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
0
8
7
786
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
हम जब भी किसी indigenous warship का निर्माण करते हैं, तब केवल एक नयाfighting platform तैयार नहीं होता। उसके साथ-साथ हमारी design expertise और अधिक परिपक्व होती है, हमारा technological base और मजबूत होता है और ऐसी skilled workforce तैयार होती है, जो आने वाली पीढ़ी के और भी आधुनिक warships का निर्माण करती है: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
3
19
81
6.9K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
INS महेंद्रगिरी इस पूरी maritime strategy को और मज़बूत करेगी। यह हमारे eastern seaboard की शक्ति को बढ़ाएगी, हमारी blue-water reach को विस्तार देगी और Indian Ocean Region में भारत की उपस्थिति को और मज़बूत बनाएगी: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
0
4
5
694
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
हाल की घटनाओं ने भी एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि एक सक्षम और responsive Navy किसी भी राष्ट्र के लिए कितनी आवश्यक होती है। West एशिया में conflict शुरू होने के बाद, Indian Navy ने Operation ऊर्जा सुरक्षा के माध्यम से, 9,000 करोड़ रूपए से अधिक मूल्य के आवश्यक cargo को लेकर चल रहे, 18 merchant vessels को सुरक्षित escort किया। यानि हमारी Navy केवल एक fighting force नहीं बल्कि भारत के economic interest की भी एक मजबूत संरक्षक बनकर उभरी है: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
1
16
79
6.8K
रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India
हमारी Navy ने बार-बार यह साबित किया है, कि हम वास्तव में इस पूरे Indo-Pacific region के सबसे भरोसेमंद साथी हैं। चाहे किसी प्राकृतिक आपदा में HADR operations करना हों, चाहे समुद्री लुटेरों और anti-piracy के विरुद्ध कार्रवाई करनी हो, चाहे संकटग्रस्त देशों से अपने और मित्र-देशों के नागरिकों को सुरक्षित निकालना हो, हमारी Navy 'First Responder' और 'Preferred Security Partner' दोनों रही है: रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh
हिन्दी
0
13
53
8.7K