Sabitlenmiş Tweet
Devendra Yadav
20.4K posts

Devendra Yadav
@Devendra_1925
AICC Secretary, Incharge Gujarat | MLA, Bhilai Nagar | Spokesperson @incchhattisgarh | Congress | Ex-Mayor Bhilai
Chhattisgarh Katılım Haziran 2013
890 Takip Edilen54K Takipçiler

दो साल के कार्यकाल में 10 अरब 95 करोड़ लगाकर विष्णुदेव सरकार का चेहरा चमकाने का भरसक प्रयास किया गया..
फिर भी ये जनता को चेहरा दिखाने लायक नहीं रह गए..!!
इन आंकड़ों को देखिए फिर आपके जेब से ही रही वसूली को देखिए.. क्रोनोलॉजी समझ जाएंगे!!
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO

हिन्दी

आज दुर्ग मुक्तिधाम में अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय बाबूजी स्व. मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी तथा दुर्ग शहर के पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा जी एवं श्री अरविंद वोरा जी की पूज्य माताश्री, आदरणीया श्रीमती शांति वोरा जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि एवं अंतिम प्रणाम अर्पित किया।
मातृशक्ति का स्नेह, त्याग, संस्कार और आशीर्वाद परिवार ही नहीं, समाज की भी अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल वोरा परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।




हिन्दी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैया श्री दीपक बैज जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें ।
@DeepakBaijINC

हिन्दी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अरुण वोरा जी की पूज्य माताश्री, आदरणीया श्रीमती शांति वोरा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल वोरा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति। 🙏

हिन्दी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर श्री दीपक बैज जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
@DeepakBaijINC

हिन्दी

जननायक आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की प्रेरणा से चलाए जा रहे "छात्रों की गूंज – छात्र संवाद" अभियान के अंतर्गत आज बिलासपुर के यश पैलेस में आयोजित "छात्रों की गूंज – छात्र संवाद" कार्यक्रम में शामिल होकर छात्र-छात्राओं से संवाद करने और उन्हें संबोधित करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और युवाओं के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों से खुलकर संवाद किया तथा उनकी बातों को गंभीरता से सुना।
कार्यक्रम के दौरान उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के अत्यधिक दबाव और व्यवस्था की कमियों के बीच असमय अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर दी। उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। यह संकल्प भी दोहराया कि हर छात्र की आवाज़ सुनी जाए और शिक्षा व्यवस्था अधिक संवेदनशील, न्यायपूर्ण एवं अवसरों से परिपूर्ण बने।
युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे सशक्त आवाज़ हैं। उनकी उम्मीदों, अधिकारों और सपनों के साथ खड़ा रहना हम सभी का दायित्व है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @DeepakBaijINC जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री @TS_SinghDeo जी, बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेन्द्र गंगोत्री जी, बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सिद्धांशु मिश्रा जी,युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाई आकाश शर्मा जी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष भाई नीरज पांडे जी,सहित प्रदेश युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के लिए गठित समस्त एक्शन टीम के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति रही।
📍 बिलासपुर | 'छात्रों की गूंज' – छात्र संवाद कार्यक्रम




हिन्दी

LIVE : Chhatron Ki Goonj, Bilaspur, Chhattisgarh #ChhatronKiGoonj x.com/i/broadcasts/1…
हिन्दी

छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर राज्यसभा सांसद एवं एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @ShayarImran जी का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन।
हिन्दी

RT @SubhashiniSY: सौराष्ट्र ज़ोन की मजबूती के लिए राजकोट में महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठकें!
AICC महासचिव व गुजरात प्रभारी आदरणीय @M…
हिन्दी

सौराष्ट्र ज़ोन के संगठनात्मक प्रवास के दौरान पोरबंदर शहर एवं जिला, देवभूमि द्वारका जिला, जामनगर शहर, राजकोट एवं जूनागढ़ शहर तथा जूनागढ़ जिले के कांग्रेस पक्ष के शहर, जिला एवं तालुका अध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों प्रभारियों के साथ संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी रणनीति एवं जनसंपर्क अभियान पर विस्तृत चर्चा की।
साथ में गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री मुकुल वासनिक जी, प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा जी, एवं प्रभारी साथी सुभासनी यादव जी और रामकृष्ण ओझा जी एवं सम्मानित सदस्य गण उपस्थित थे ।




हिन्दी

भानुप्रतापपुर की लोकप्रिय विधायक सावित्री मंडावी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूं ।
@SavitriManoj
हिन्दी

मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री जयवर्धन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
मैं बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@JVSinghINC

हिन्दी

उरला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित थ्री डी इनोवेशन फैक्ट्री में सिलेंडर बदलने के दौरान ब्लास्ट होने से 3 श्रमिकों की दर्दनाक हादसे में मृत्यु हो गई।
उक्त हादसे में चौंकाने वाली जानकारी यह सामने आई है कि जिस श्रमिक के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर बदलने का काम किया जा रहा था वह महज 17 वर्ष का नाबालिग था जोकि एक ऐसी बड़ी पिग आयरन फैक्ट्री में कार्यरत था।
छत्तीसगढ़ में निरंतर श्रमिकों की जिंदगी उनके सुरक्षा मानकों को ताक में रखकर उनसे काम लेने की घटनाएं आम हो चुकी है, कार्यवाही के बजाय प्रशासन अपने प्रबंधन में व्यस्त है। आज इसी नाफरमानी के चलते फिर एक बड़ी घटना घटी जिसमें मृतकों में एक नाबालिग युवक शामिल है।
शासन ने अपील है कि इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो
हिन्दी

विष्णुदेव सरकार का चिंतन शिविर 3.0 दरअसल एक फेयरवेल पार्टी था..
पिछले दिनों मुख्यमंत्री के निवास पर हुए आकस्मिक बैठक में देर रात सभी मंत्रियों से उनका इस्तीफा लिखवाया गया और उन लिफाफों को मुख्यमंत्री जी ने अपनी जेब में रख लिया..
चिंतन शिविर के बाद मुख्यमंत्री को भी यही चिट्ठी लिखनी है।
देखना यह है कि कौन किसे फेयरवेल दे रहा है?
वैसे भी 2028 में जनता ने भी सामूहिक फेयरवेल देने का मूड बना लिया है
#CHINTANSHIVIR 3.0

हिन्दी









