Devkishan siyag
6 posts


प्रदेश में भीषण गर्मी और तपती रातों के बीच भी पीटीआई भर्ती 2022 के शारीरिक शिक्षकों का आंदोलन लगातार आज भी जारी है। राजस्थान पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार बीकानेर में तापमान 44.9 डिग्री तक पहुंच चुका है और रातें भी प्रदेश में सबसे गर्म दर्ज की जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद शारीरिक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर दिन-रात माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर के बाहर धरने पर डटे हुए हैं। शिक्षकों की मांग है कि पीटीआई भर्ती 2022 के स्थाईकरण एवं वेतन नियमितीकरण के आदेश जल्द जारी किए जाएं। उनका कहना है कि 2023 में जांच के नाम पर उनकी जॉइनिंग करीब 6 माह तक रोकी गई थी और सितंबर 2025 में दो वर्ष का परिवीक्षाकाल पूरा होने के बाद भी अब तक स्थाईकरण नहीं किया गया, जबकि 9 माह ऊपर बीत चुके हैं। भीषण गर्मी, गर्म हवाओं के बावजूद आंदोलनरत शिक्षक, शिक्षा निदेशालय के बाहर लगातार डटे हुए हैं और सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं। @DrRamprakashSa9 @BhajanlalBjp @madandilawar @RajCMO @ashokgehlot51 @AvinashGehlot_ @DharmendraS_inc @DrSatishPoonia @GovindDotasra @KumariDiya @rpbreakingnews @DainikBhaskar @TheLallantop @zeerajasthan_




