DIPRO Sirsa
11.9K posts

DIPRO Sirsa
@DiproSirsa
Official Twitter Handle of District Information & Public Relations Officer (DIPRO) Sirsa, Government of Haryana @DiprHaryana
Mini Sect. Sirsa Katılım Mart 2018
113 Takip Edilen4.4K Takipçiler
DIPRO Sirsa retweetledi

मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम पहुंच कर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी ली तथा प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों पर भी उम्मीदवारों से फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री ने PMT साइट के बाहर बनाए गए रेस्ट एरिया का निरीक्षण किया और बाहर इंतजार कर रहे अभिभावकों से भी मुलाकात की। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर अभ्यर्थियों और परिजनों में उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फियां भी लीं।
#Haryana #CMNayabSinghSaini #Panchkula #PoliceRecruitment
हिन्दी
DIPRO Sirsa retweetledi

मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस 'गंगा दशहरा' की समस्त प्रदेशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini

हिन्दी
DIPRO Sirsa retweetledi

मुख्यमंत्री आवास, चंडीगढ़ में 'संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना' के अंतर्गत आयोजित महर्षि कश्यप जयंती राज्य स्तरीय समारोह की कुछ झलकियां...
#Haryana #MaharishiKashyap #TraditionAndCulture
हिन्दी
DIPRO Sirsa retweetledi

वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हर सप्ताह गुरुवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
"इन स्वास्थ्य शिविरों के डेटा की सटीक मॉनिटरिंग और प्रबंधन के लिए 'वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य' पोर्टल विकसित किया गया है, इसको जल्द ही लांच किया जाएगा।"- @ArtiSinghRao, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री
#Haryana #DIPRHaryana
हिन्दी
DIPRO Sirsa retweetledi

आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन विभागों के ‘विजन 2047’ रोडमैप की समीक्षा करते हुए किसानों और पशुपालकों की आय वृद्धि, आधुनिक कृषि एवं बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि टोल-फ्री नंबर 1962 के माध्यम से पशु चिकित्सा मोबाइल वैन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक पशुपालकों के घर पहुंचकर 30 मिनट के भीतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराएंगी तथा इसे चरणबद्ध तरीके से 24 घंटे सेवा में विस्तारित किया जाएगा।
समीक्षा बैठक के दौरान जलभराव एवं लवणीय भूमि सुधार, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, DSR तकनीक, पराली मुक्त हरियाणा, बागवानी क्लस्टर विकास, झींगा पालन को बढ़ावा तथा पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।



हिन्दी
DIPRO Sirsa retweetledi

आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की 'पुलिस भर्ती' के लिए पहुंचे युवाओं के बीच जाने का अवसर मिला।
बच्चों से उनकी तैयारी और रूटीन को लेकर खुलकर बातचीत हुई। सबसे अच्छी बात ये लगी कि आज हरियाणा का युवा पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है क्योंकि उसे भरोसा है कि अब हरियाणा में नौकरी "बिना खर्ची-बिना पर्ची" मेरिट के आधार पर मिलती है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की पारदर्शिता और मेरिट आधारित व्यवस्था की सोच को हरियाणा में मजबूती से लागू किया गया है, और उसका आत्मविश्वास आज युवाओं की आंखों में साफ दिखाई देता है।




हिन्दी
DIPRO Sirsa retweetledi
DIPRO Sirsa retweetledi

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की पुलिस भर्ती के दौरान मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने उम्मीदवारों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से उनकी तैयारियों को लेकर बातचीत की और प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों का फीडबैक भी लिया। PMT साइट के बाहर बनाए गए रेस्ट एरिया का निरीक्षण किया तथा बाहर इंतजार कर रहे अभिभावकों से भी मुलाकात की।
हिन्दी
DIPRO Sirsa retweetledi

हरियाणा ईवी और ऑटोमोबाइल विनिर्माण का बनेगा वैश्विक हब!
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योग प्रतिनिधियों और निवेशकों के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में निवेश को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान वैश्विक ईवी निर्माता कंपनी VinFast ने अपना प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने कंपनी को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया तथा कंपनी के सीईओ एवं एमडी के साथ गाड़ी का निरीक्षण भी किया।
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
हिन्दी
DIPRO Sirsa retweetledi
DIPRO Sirsa retweetledi

हरियाणा सरकार अब कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल तरीके से करेगी।
इसके लिए संशोधित एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया है।
अब पारंपरिक एसीआर व्यवस्था को धीरे-धीरे पूरी तरह डिजिटल बनाया जाएगा।
#Haryana #DIPRHaryana
हिन्दी
DIPRO Sirsa retweetledi
DIPRO Sirsa retweetledi
DIPRO Sirsa retweetledi
DIPRO Sirsa retweetledi








