क्या ज़माना आ गया है. पहले मुंबई में अंडरवर्ल्ड वाले लोगों से वसूली करते थे और पुलिस उन्हें पकड़ती थी. अब पुलिस वसूली करती है और मंत्री तक पहुँचाती है. पहले आतंकवादी बम लगाते थे और पुलिस उन्हें पकड़ती थी. अब पुलिस अफ़सर बम लगाते हैं और सबसे बड़े उद्योगपति को धमकाते हैं.