जम्हूरियत तभी फलती-फूलती है जब अवाम अपने वोट की ताक़त को समझे और बेख़ौफ़ होकर बेहतर नुमाइंदगी का इंतिख़ाब करे। बांकीपुर से एक ऐसी मिसाल क़ायम करें जो पूरे बिहार में बेहतर सियासी रवायत और अवामी इख़्तियार का पैग़ाम बने।
प्रशांत किशोर जी का साथ दीजिए, उनकी कामयाबी को मुकम्मल और मज़बूत, जवाबदेह और बाअसर जम्हूरियत की तामीर में अपना किरदार अदा कीजिए।
सांप्रदायिक ताकतों के गोद में बैठे हुए चिराग पासवान को अपने पिता , जिनके बदौलत वे राजनीति करते हैं उनका यह वीडियो देखना चाहिए एवं तुरंत केंद्र सरकार से पांच सांसदों का समर्थन वापस लेने पर विचार करना चाहिए और बिहार में विधायकों का समर्थन वापस लेना चाहिए।
@iChiragPaswan
फर्जी शराबबंदी की पोल खोलते सरकारी कर्मचारी
शराबबंदी का उद्देश्य समाज को सुरक्षित बनाना था, लेकिन यदि निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, तो इसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
जनशक्ति जनता दल की ओर से बयान
हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फँसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है।
मैं, तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल, वीणा मानवी जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूँ। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाज़ा भी खटखटाएँगे।
बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है। हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।
काबिल और बिहारी होने के बावजूद कन्हैया कुमार संसद नहीं पहुंच पाए लेकिन संजय राव उर्फ संजय यादव हरियाणा से होकर भी बिहार की क्षेत्रीय राजनीतिक दल से संसद पहुंच गया।
बच्चों के स्नेह की बात होती थी तो पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम लिया जाता था। आज देश में कई लोगों को वही अपनापन प्रशांत किशोर के बच्चों से संवाद और उनके प्रति स्नेह में दिखाई देता है।
जहाँ भी प्रशांत किशोर जाते हैं, बच्चे उत्साह से उनके पास आते हैं, उनसे मिलते हैं, मुस्कुराते हैं और तस्वीरें खिंचवाते हैं। यह दृश्य उनके समर्थकों के लिए इस बात का प्रतीक है कि राजनीति केवल भाषणों से नहीं, बल्कि लोगों—खासकर नई पीढ़ी—से आत्मीय जुड़ाव से भी बनती है।
बच्चों का विश्वास ही कल के भारत का विश्वास है।
#PrashantKishor#JanSuraaj#Bihar