Rajasthan Forest Department

3.8K posts

Rajasthan Forest Department banner
Rajasthan Forest Department

Rajasthan Forest Department

@ForestRajasthan

The Rajasthan Forest Department manages forests in more than 9% of the state’s area with the primary mandate to protect & conserve forest & wildlife resources.

Rajasthan, India Katılım Kasım 2020
169 Takip Edilen27K Takipçiler
Rajasthan Forest Department
Rajasthan Forest Department@ForestRajasthan·
Taking a significant step towards inclusive conservation, the Ajmer Forest Division has introduced two thoughtful initiatives to make nature more accessible for all. Over 100 children with visual disabilities from Adarsh Nagar were introduced to “Birding by Ear,” where they learned to identify birds through their calls. To further support their journey, Braille guides of common birds have been provided, and soon, these young learners will experience the forest firsthand. In addition, a 300-meter wheelchair-friendly nature trail is being developed at Love Kush Vatika, Kishangarh. With a flat, accessible pathway, direct entry from the parking area, and spaces to relax and connect with nature, this initiative ensures that the beauty of the natural world can be experienced by everyone. These first-of-their-kind initiatives in the state reflect a deeper commitment to inclusion, dignity, and equal access to nature. #InclusiveNature #AccessibleForests #NatureForAll #BirdingByEar #SustainableFuture
Rajasthan Forest Department tweet media
English
1
1
9
340
Rajasthan Forest Department
Rajasthan Forest Department@ForestRajasthan·
This Rajasthan Diwas, celebrate the beauty and diversity of our incredible state through photography. From majestic forests and vibrant wetlands to birds, wildlife, flowers and breathtaking landscapes, Rajasthan is full of stories waiting to be captured. Show us Rajasthan the way you see it. Send us your best photographs and stand a chance to have your work featured on our official platforms and win exciting prizes. 🗓️ Last Submission Date: 25 March 2026 📩 Send your entries to: forestphotodata@gmail.com Let your camera tell the story of Rajasthan. #RajasthanThroughYourLens #ApkiNazarSeRajasthan #CaptureRajasthan #RajasthanDiwas #ForestDepartment
Rajasthan Forest Department tweet mediaRajasthan Forest Department tweet media
English
0
6
41
2.2K
Rajasthan Forest Department retweetledi
Bhajanlal Sharma
Bhajanlal Sharma@BhajanlalBjp·
समस्त प्रदेशवासियों को 'राजस्थान दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं! आज का दिन हमारी गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और उन मानवीय मूल्यों के उत्सव का दिन है, जिन्होंने राजस्थान को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। आइये, हम सब मिलकर 'विकसित राजस्थान 2047' के संकल्प को सिद्ध करने हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जय हिन्द! जय भारत! जय राजस्थान! #RajasthanDiwas2026
हिन्दी
56
249
491
16.1K
Rajasthan Forest Department
Rajasthan Forest Department@ForestRajasthan·
राजस्थान वन विभाग द्वारा फरवरी-मार्च 2026 के दौरान बंध बरेठा वन्यजीव अभयारण्य में किए गए कैमरा ट्रैप सर्वे में अत्यंत संकटग्रस्त कैरेकल की उपस्थिति दर्ज की गई है। यह इस दुर्लभ और अत्यंत गुप्त स्वभाव वाली प्रजाति का अभयारण्य में पहला कैमरा ट्रैप रिकॉर्ड है। भारत की सबसे रहस्यमयी जंगली बिल्लियों में से एक कैरेकल की यह दुर्लभ झलक इस अभयारण्य के पारिस्थितिक महत्व को दर्शाती है। विशेष रूप से, यह तस्वीर उस क्षेत्र से प्राप्त हुई है जो कभी अवैध खनन से प्रभावित रहा था। समय के साथ निरंतर संरक्षण प्रयासों और लक्षित आवास सुधार उपायों जैसे आक्रामक प्रजातियों को हटाना और जल स्रोतों का विकास के माध्यम से इस क्षेत्र को पुनर्जीवित किया गया है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि दर्शाती है कि प्रभावी संरक्षण उपायों के माध्यम से क्षतिग्रस्त आवासों को भी दुर्लभ और संकटग्रस्त वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आश्रय में बदला जा सकता है। #WildlifeConservation #Caracal #Biodiversity #HabitatRestoration #RajasthanForestDepartment
Rajasthan Forest Department tweet media
हिन्दी
4
27
149
3.8K
Rajasthan Forest Department
Rajasthan Forest Department@ForestRajasthan·
‘पंच गौरव – एक जिला एक प्रजाति’ योजना के अंतर्गत 13 मार्च 2026 को वन विभाग द्वारा खेजड़ी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में श्री विजय शंकर पांडेय, आईएफएस, उप वन संरक्षक नागौर ने खेजड़ी के पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. अर्जुन सिंह जाट, कृषि विज्ञान केंद्र मौलासर ने खेजड़ी उत्पादन की उन्नत तकनीकों एवं किसानों की चुनौतियों पर जानकारी दी। बजरंग लोक कला मंडल द्वारा नुक्कड़ नाटक व राजस्थानी लोकगीत प्रस्तुत किए गए। साथ ही वन उपज एवं उनसे बने उत्पादों के स्टॉल लगाए गए तथा ब्रॉशर का विमोचन, कैप, टी-शर्ट और खेजड़ी के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती ममता मूंड (RO, डीडवाना), श्री भंवर सिंह राजावत (RO, परबतसर) एवं श्री राजूराम (RO, कुचामन) ने क्षेत्रीय प्रबंधन व नियमों की जानकारी साझा की। किसानों, ग्राम वन संरक्षण समितियों और वन विभाग के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। #EnvironmentProtection #DesertEcology #SustainableForestry #CommunityParticipation #GreenRajasthan
Rajasthan Forest Department tweet media
हिन्दी
0
1
10
268
Rajasthan Forest Department
Rajasthan Forest Department@ForestRajasthan·
वन विभाग, धौलपुर द्वारा विभागीय कार्मिकों की क्षमता संवर्धन हेतु वन्यजीव रेस्क्यू, मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण में तकनीक के उपयोग तथा M-STRIPES के प्रभावी उपयोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण National CAMPA की Tigers Outside Tiger Reserves (TOTR) योजना के अंतर्गत आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में फील्ड स्टाफ को वैज्ञानिक पद्धतियों से वन्यजीव बचाव कार्यों, मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रबंधन तथा M-STRIPES के माध्यम से टाइगर मॉनिटरिंग और फील्ड पेट्रोलिंग को अधिक प्रभावी बनाने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। साथ ही ड्रोन, कैमरा ट्रैप और जीपीएस जैसे उपकरणों के उपयोग का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों के रूप में Wildlife Institute of India एवं Eco-Rescuers Foundation के विशेषज्ञों ने वन्यजीव बचाव और संघर्ष प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उप वन संरक्षक, श्री धौलपुर वी. चेतन ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम फील्ड स्टाफ की दक्षता बढ़ाने के साथ वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रभावी प्रबंधन में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर टेरिटोरियल वन मंडल धौलपुर तथा National Chambal Sanctuary (DKTR) के विभिन्न रेंजों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #WildlifeConservation #HumanWildlifeConflict #ForestDepartment #WildlifeRescue #CapacityBuilding
Rajasthan Forest Department tweet media
हिन्दी
0
0
2
180
Rajasthan Forest Department
Rajasthan Forest Department@ForestRajasthan·
रोहिड़ा (Tecomella undulata) राजस्थान के शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण देशी वृक्ष है। अपने आकर्षक नारंगी-लाल फूलों के कारण इसे अक्सर “मरुस्थल का सागौन” भी कहा जाता है। यह वृक्ष न केवल मरुस्थलीय परिदृश्य की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि कई पक्षियों और कीटों को भोजन व आश्रय भी प्रदान करता है। इन देशी वृक्षों का संरक्षण करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। #Rohida #DesertTrees #Biodiversity #RajasthanForests #NativeTrees
Rajasthan Forest Department tweet mediaRajasthan Forest Department tweet mediaRajasthan Forest Department tweet media
हिन्दी
4
98
563
20.7K
Rajasthan Forest Department
Rajasthan Forest Department@ForestRajasthan·
वसंत ऋतु में जब पलाश (Flame of the Forest) खिलता है, तो यह केवल जंगलों को अपने चमकीले नारंगी-लाल रंग से नहीं सजाता, बल्कि अनेक पक्षियों, मधुमक्खियों और अन्य वन्यजीवों के लिए भोजन का महत्वपूर्ण स्रोत भी बनता है। प्रकृति में ऐसे देशी वृक्ष जैव विविधता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए इनका संरक्षण हमारे वन पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। #Palash #FlameOfTheForest #RajasthanForestDepartment #IndianForests #BiodiversityConservation
Rajasthan Forest Department tweet mediaRajasthan Forest Department tweet mediaRajasthan Forest Department tweet mediaRajasthan Forest Department tweet media
हिन्दी
1
1
15
534
Rajasthan Forest Department
Rajasthan Forest Department@ForestRajasthan·
प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) के कैप्टिव ब्रीडिंग कार्यक्रम ने अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस बीच राजस्थान स्थित संरक्षण प्रजनन केंद्र में इस सप्ताह दो नए चूज़ों का सफलतापूर्वक जन्म हुआ है। राजस्थान वन विभाग के प्रयासों से हासिल हुई इस उपलब्धि में एक चूज़े का जन्म प्राकृतिक प्रजनन से और दूसरे का कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से हुआ है। इसके साथ ही केंद्र में संरक्षित गोडावणों की कुल संख्या बढ़कर 70 हो गई है। अब इन चूज़ों में से कुछ को धीरे-धीरे उनके प्राकृतिक आवास में चरणबद्ध तरीके से छोड़ा (सॉफ्ट रिलीज़) जाएगा, जो इस अत्यंत संकटग्रस्त पक्षी की घटती आबादी को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। #GreatIndianBustard #ProjectGIB #WildlifeConservation #BiodiversityConservation #SaveWildlife
Rajasthan Forest Department tweet media
हिन्दी
0
3
19
581
Rajasthan Forest Department retweetledi
Bhupender Yadav
Bhupender Yadav@byadavbjp·
Another milestone achieved in Project GIB! Project Great Indian Bustard entered into the fourth year’s of its captive breeding with two new chicks hatched at the Conservation Breeding Centre of Rajasthan this week, one from natural mating and the other from artificial insemination, taking the tally of birds in captivity to 70. In an important milestone for the species' conservation efforts, some of this year's captive-bred chicks will be soft released in the wild, marking a new challenging beginning for the project. I congratulate the forest officials of Rajasthan Forest Department (@ForestRajasthan) for this achievement. Under the environmentally-sensitive leadership of PM Shri @narendramodi ji, we are well on track to make this project a great success.
Bhupender Yadav tweet mediaBhupender Yadav tweet mediaBhupender Yadav tweet media
English
17
236
1.3K
39.4K
Rajasthan Forest Department
Rajasthan Forest Department@ForestRajasthan·
सरिस्का टाइगर परियोजना में बाघिन ST-17 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। अकबरपुर रेंज में कैमरा ट्रैप चित्रों और भू-गश्त के आधार पर इन शावकों की पुष्टि की गई है। कैमरा ट्रैप में बाघिन के साथ तीनों शावक दिखाई दिए तथा उनकी गतिविधि सामान्य पाई गई है। बाघिन ST-17 इससे पहले भी शावकों को जन्म दे चुकी है और यह उसकी दूसरी सफल प्रजनन घटना है। तीनों शावकों के जन्म के साथ सरिस्का बाघ परियोजना में बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। बाघ मॉनिटरिंग दल को बाघिन और उसके शावकों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा वर्ष 2008 में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान से बाघों के स्थानांतरण के बाद सरिस्का में बाघ पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसके बाद से निरंतर संरक्षण और प्रबंधन प्रयास जारी हैं। #SariskaTigerReserve #TigerConservation #WildlifeProtection #Biodiversity #ForestDepartment
हिन्दी
0
1
5
432
Rajasthan Forest Department retweetledi
Sanjay Sharma
Sanjay Sharma@Sanjay4India1·
🐯 Good news from Sariska Tiger Reserve! Tigress ST-17 is blessed with three newborn cubs in the Akabarpur Range of Sariska. The growing tiger family tells the success story of Rajasthan's wildlife conservation. The Rajasthan government is always committed to forest and wildlife conservation. #SariskaTigerReserve #Rajasthan #TigerConservation @narendramodi @byadavbjp @BhajanlalBjp @ForestRajasthan
English
1
59
34
3.4K
Rajasthan Forest Department
Rajasthan Forest Department@ForestRajasthan·
अजमेर में 8 मार्च 2026 को सम्भाग स्तरीय वन मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी रहे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वनों के महत्व, वन संरक्षण की आवश्यकता तथा आमजन के जीवन में वन उत्पादों और औषधीय पौधों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। मेले में अजमेर सम्भाग के विभिन्न वनमण्डलों द्वारा अमलताश, खेजड़ी, नीम और अर्जुन जैसी प्रमुख प्रजातियों के साथ-साथ शहद, औषधीय पौधों, गुलाब से बने उत्पादों तथा मूंज और लकड़ी से निर्मित हस्तशिल्प से संबंधित स्टॉल लगाए गए। बड़ी संख्या में आमजन ने मेले में पहुँचकर इन स्टॉलों का अवलोकन किया और वन उत्पादों तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। #ForestConservation #VanMela #EnvironmentalAwareness #ForestProducts #GreenRajasthan
Rajasthan Forest Department tweet mediaRajasthan Forest Department tweet mediaRajasthan Forest Department tweet mediaRajasthan Forest Department tweet media
हिन्दी
0
0
4
268
Rajasthan Forest Department
Rajasthan Forest Department@ForestRajasthan·
हनुमानगढ़ जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा ‘पंच गौरव’ पहल के तहत ‘एक जिला–एक प्रजाति’ के अंतर्गत हनुमानगढ़ जिले की प्रजाति शीशम से बने उत्पादों की प्रदर्शनी का माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शीशम से तैयार विभिन्न उत्पादों को देखते हुए वन विभाग के प्रयासों की सराहना की। #InternationalWomensDay #BhajanLalSharma #Hanumangarh #RajasthanGovernment #ForestDepartment
Rajasthan Forest Department tweet media
हिन्दी
0
0
0
269
Rajasthan Forest Department
Rajasthan Forest Department@ForestRajasthan·
मिशन ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी मानसून-2026 में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद कुमार की अध्यक्षता में शासन सचिवालय, जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। मिशन के अंतर्गत वर्ष 2024 से 2028 तक राज्य में कुल 50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में सभी विभागों को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर नवगठित जिलों के अनुसार लक्ष्य तय करने तथा जिला कलेक्टरों के साथ समन्वय स्थापित कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। पौधारोपण कार्यक्रम को जनभागीदारी से जोड़ने और विभिन्न विभागों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों व स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए तीन-स्तरीय टास्क फोर्स बनाई गई है, जिसमें राज्य स्तर पर मुख्य सचिव, जिला स्तर पर जिला कलेक्टर और उपखण्ड स्तर पर उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स कार्य करेगी। निर्धारित समय-सीमा के अनुसार 31 मार्च 2026 तक पौधारोपण स्थलों का चयन, अप्रैल से जून तक तैयारियाँ, 15 जून से 15 जुलाई के बीच नर्सरियों से पौधों की खरीद तथा 1 जुलाई से सितम्बर 2026 तक राज्यभर में व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा। वन विभाग की नर्सरियों में वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 626.10 लाख पौधों की तैयारी की जा रही है तथा वन भूमि के लिए अतिरिक्त 200 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। #HariyaloRajasthan #TreePlantation #GreenRajasthan #Afforestation #ClimateAction #EnvironmentalConservation
Rajasthan Forest Department tweet media
हिन्दी
0
1
0
308
Rajasthan Forest Department retweetledi
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार
सरिस्का टाइगर रिजर्व से विस्थापित परिवारों को 15 लाख तक मुआवजा, नेचर गाइड व सफारी रोजगार में प्राथमिकता - वन राज्य मंत्री dipr.rajasthan.gov.in/press-release-…
हिन्दी
0
7
18
1.2K
Rajasthan Forest Department retweetledi
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार
मिशन ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत आगामी मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य अतिरिक्त मुख्य सचिव,वन की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय बैठक dipr.rajasthan.gov.in/press-release-…
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार tweet mediaसूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार tweet media
हिन्दी
2
12
21
873
Rajasthan Forest Department
Rajasthan Forest Department@ForestRajasthan·
27 फरवरी 2026 को ग्रामीण हाट, बीकानेर में आयोजित “मरू बीकाणा वन मेला–2026” वन संपदा, पारंपरिक ज्ञान और वन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच बना। मेले में विभिन्न जिलों की स्टॉल्स के माध्यम से मरुस्थलीय प्रजातियों के संरक्षण का संदेश दिया गया तथा स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन ने सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करते हुए सतत आजीविका और हरित राजस्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को प्रोत्साहित किया। #MaruBikanaVanMela #Bikaner #ForestDepartment #SustainableLivelihoods #CommunityParticipation
हिन्दी
0
0
2
205
Rajasthan Forest Department retweetledi
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राजस्थान कैम्पा की बैठक आयोजित कार्यों में तकनीकी नवाचारों को सम्मिलित करते हुए समय पर फील्ड विजिट करें 232.18 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन @svoruganti1466 dipr.rajasthan.gov.in/press-release-…
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार tweet mediaसूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार tweet mediaसूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार tweet mediaसूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार tweet media
हिन्दी
2
14
27
1.6K