Sabitlenmiş Tweet
Shiv Prakash Garib Das
5.8K posts

Shiv Prakash Garib Das
@GaribShiv
District President, Begusarai Congress Committee | State President, Bihar Pradesh Youth Congress(@IYCBihar) | Congress MLA Candidate From Bachhwara Assembly
Bachhwara | Begusarai | Patna Katılım Aralık 2018
155 Takip Edilen4.1K Takipçiler

बेगूसराय जिला अंतर्गत बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भीखमचक में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवानों के द्वारा किए गए दरिंदगी ने दिल व दिमाग को झकझोर दिया है।
आज मासूम के पीड़ित परिवार से मुलाकात किया तथा उनको न्याय दिलाने तक हर परिस्थिति में मजबूती से संघर्षरत रहने का भरोसा दिलाया।
बलात्कार जैसी घिनौनी और अमानवीय घटना किसी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे समाज की आत्मा को झकझोर देती है।
यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि इंसानियत के खिलाफ सबसे बड़ा जघन्य पाप है।
ऐसे दरिंदों के लिए सख्त से सख्त सजा ही नहीं, बल्कि तुरंत और निष्पक्ष न्याय ज़रूरी है ताकि भविष्य में कोई और बेटी इस दर्द से न गुज़रे।
समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी—चुप्पी नहीं, आवाज़ उठानी होगी। हर बेटी की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना हम सबका कर्तव्य है।
इस दौरान बेगूसराय पुलिस के कप्तान से बात कर अतिशीघ्र पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु स्पीडी ट्रायल चलाने एवं परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का मांग किया।
#JusticeForVictim #StopRape #SpeakUp




हिन्दी

बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय प्रवीण सिंह कुशवाहा जी को कांग्रेस पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री प्रवीण कुशवाहा जी ने अपने पूरे जीवन को संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनका संघर्षशील व्यक्तित्व, सादगी और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा सदैव हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।
उनका असमय जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। संगठन ने एक समर्पित सिपाही, एक मजबूत नेता और एक स्नेही मार्गदर्शक को खो दिया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें।
हिन्दी

भागलपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा जी का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध कर देने वाला है।
उनका यूँ असमय चले जाना हमारे कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। संगठन के प्रति उनका समर्पण, कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस अपार दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं उनके समर्थकों को धैर्य और संबल प्रदान करें।

हिन्दी

समस्त श्रमिक भाइयों और बहनों को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏
#InternationalLabourDay

हिन्दी

झारखंड के देवभूमि देवघर में द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक साक्षात विराजमान अपने अराध्य देव महादेव का दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
देवों के देव महादेव से अपने बेगूसराय जिला सहित समस्त देशवासियों के सुख, शांति, आरोग्य, सौभाग्य एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना किया।
🕉️🔱।। हर-हर महादेव।।🔱🕉️

हिन्दी

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव व दिल्ली विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई सत्यवती काॅलेज के पूर्व अध्यक्ष भाई श्री राज कमल यादव जी के बहन के शुभ विवाह समारोह में एच आर गार्डेन देवघर में शामिल होकर अपनी शुभकामनाएं दिया।
देवाधिदेव महादेव से नव विवाहित जोड़े की सुखद, सफल,समृद्ध और प्रेम से परिपूर्ण वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हैं।💐
@WithRKY



हिन्दी
Shiv Prakash Garib Das retweetledi

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री चुनचुन यादव जी की अध्यक्षता में प्रतारपुर, बलिया में आयोजित ‘कार्यकर्ता संवाद’ कार्यक्रम में अपने कांग्रेस परिवारजनों के साथ सकारात्मक और ऊर्जावान संवाद हुआ।
इस दौरान संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों, आने वाले समय की रणनीति तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और संगठन के प्रति समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
📍बखरी विधानसभा क्षेत्र




हिन्दी





























