Игорь Марусич retweetledi

राधा साध्यम साधनं यस्य राधा,
मंत्रो राधा मन्त्र दात्री च राधा।
सर्वं राधा जीवनम् यस्य राधा,
राधा राधा वाचि किम तस्य शेषम।।🪷
"राधा" साध्य हैं और श्री राधा को पाने का साधन भी राधा का नाम मात्र हैं। मन्त्र भी राधा हैं और मंत्र देने वाली गुरु भी स्वयं राधा हैं। सब कुछ राधा नाम मे समाया हुआ हैं। और सबके जीवन का प्राण भी राधा ही हैं। और श्री राधा नाम के सिवा इस ब्रह्मांड में शेष कुछ बचता ही नहीं।
तो आइये श्री राधा नाम की महिमा की धारा जिसे स्वयं महादेव ने बहाया हो और जो सदा समाधि के दौरान राधा नाम को रटते रहते हैं, उन्ही के कृपा से इस नाम की धारा मे हम सभी बहते हुए भवसागर से पार होने का प्रयास करते हैं।

हिन्दी













