जिंदगी को देखने का नजरिया
सबका अलग अलग
किसी को जिंदगी फूल लगती है
किसी को शूल लगती है
किसी को दुआ तो
किसी को भूल लगती है
किसी को ज्वार भाटा तो
किसी को सावन की बौछार लगती है
जिंदगी है साहब इसके अनेकों रंग
जिस पर जैसी बीते उसको वैसी लगती है ।
❤️❤️
#सुप्रभात_जिंदगी
#सुगंधा