Sabitlenmiş Tweet
Haryana Tracker
1.6K posts

Haryana Tracker
@HaryanaTracker
All About Haryana: राजनीति🗳️, खेल🤼, कला🖌️, समाज 🧑🧑🧒. सबका ट्रैकर, हरियाणा ट्रैकर
Chandigarh Katılım Nisan 2013
137 Takip Edilen76.3K Takipçiler

ब्रेकिंग न्यूज:-
Ch. Govind Singh Dotasara का Haryana कांग्रेस - AICC प्रभारी बनना लगभग तय है!
@rssurjewala @DeependerSHooda @Kumari_Selja @ChBirenderSingh

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।
Brent Crude करीब 79.5 से 79.9 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।
ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब कच्चा तेल सस्ता हो रहा है, तो क्या देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में भी राहत मिलेगी? अगर एक बार में नहीं, तो क्या चरणबद्ध तरीके से ही सही?
हिन्दी

दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें NEET री-एग्जाम के मद्देनजर केंद्र सरकार के लगाए गए टेम्पररी बैन को चुनौती दी गई थी, और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को कोई राहत नहीं दी।
जस्टिस तेजस करिया ने IT एक्ट के सेक्शन 69A के तहत जारी ऑर्डर के खिलाफ चुनौती को खारिज करते हुए, 22 जून तक टेलीग्राम को ब्लॉक करने के सरकार के फैसले को बरकरार रखा।
हिन्दी

एक रिपोर्ट में आया है कि नितिन गड़करी के रोज रोज के झमेलों से कन्फ्यूज 43% लोगों ने नई गाड़ी खरीदने से मना कर दिया है, जबकि वो लोग पहले अपना मन बना चुके थे ..!
कभी प्रधानमंत्री पद की आस लगाए #NitinGadkari की साख की एथेनॉल ने वाट लगा दी है.. देशभर में चर्चा है कि नितिन गडकरी अपने बेटों के कारोबार को फायदा पहुंचाने के लिए कर रहे हैं ..!

हिन्दी

जींद में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई।
हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने पुश्तैनी जमीन के इंतकाल में संशोधन कराने के एवज में कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में महिला पटवारी नीलम और उसके पति सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो मामले की आगे जांच कर रहा है।
हिन्दी

कोटा में नेता विपक्ष राहुल गांधी कल छात्रों के साथ संवाद करेंगे।
Rahul Gandhi@RahulGandhi
देश के हर युवा से मेरी एक बात - आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है। हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है। मैं जानता हूँ आप थक चुके हैं। ग़ुस्से में हैं। पर याद रखिए - जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊँची करनी पड़ती है। इसलिए मैं आप सबको बुला रहा हूँ - 17 जून, कोटा। छात्रों की गूंज। आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत - फिर देश के हर कोने तक। ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूँ। 🗓️ 17 जून | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली #ChhatronKiGoonj
हिन्दी

अगर रिपोर्टों में सामने आए आरोप सही हैं, तो यह सिर्फ आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास से जुड़ा गंभीर सवाल है। जब आस्था के नाम पर जुटाए गए चढ़ावे पर ही सवाल उठने लगें, तो सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे निष्पक्ष जांच कराकर सच देश के सामने रखें।
जिन लोगों ने धर्म और आस्था के नाम पर भरोसा मांगा था, उन्हें जवाबदेही भी निभानी चाहिए। दोषी कोई भी हो, उसे बचाया नहीं जाना चाहिए और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
हिन्दी

चुनावों से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सिख कौम की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त साहिब ने भगवंत मान को "पंथ विरोधी" और "गुरु विरोधी" घोषित कर दिया है। अकाल तख्त के मुताबिक यह फैसला उस कथित वायरल वीडियो की जांच के बाद लिया गया, जिसमें सिख धार्मिक प्रतीकों के अपमान के आरोप लगाए गए थे।
पंजाब की राजनीति में इस फैसले को अहम माना जा रहा है, क्योंकि सिख समाज अपने धर्म, गुरुओं और धार्मिक मर्यादाओं के प्रति बेहद संवेदनशील और गंभीर रहा है। अतीत में बेअदबी के मुद्दों पर शिरोमणि अकाली दल को भी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे में अकाल तख्त का यह फैसला आगामी चुनावों से पहले भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़े राजनीतिक झटके और चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
@AamAadmiParty @AAPPunjab

हिन्दी

हरियाणा महिला आयोग में हुई अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति।
उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया गया,
मीना परमार को महिला आयोग में उपाध्यक्ष लगाया गया।
इसके साथ ही महिला आयोग में पांच सदस्य भी नियुक्त हुई,
आयोग में भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला ,अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान सदस्य बनी।

हिन्दी

सुप्रिया सुले का बयान:
संजय राउत मेरे लिए बड़े भाई जैसे हैं। उन्होंने जो सुझाव दिया है, वह उनका व्यक्तिगत विचार है। आगे क्या होगा और राजनीतिक घटनाक्रम किस दिशा में जाएगा, यह आने वाला समय तय करेगा।
@rautsanjay61 @supriya_sule
हिन्दी






